ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके – 5 चीजें जो जुकाम का हैं दुश्मन

Spread the love

ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके – जुकाम की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती हैं। इस समस्या से परेशान व्यक्ति को सर दर्द, बार-बार छिक आना, एक नाक की एक नली का बंद होना, नाक से पानी आना, खाने की इच्छा का मर जाना, गले में खरास और दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह एक ऐसी समस्या हैं जिसके इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं हैं। इस समस्या का निवारण गह्रेलु उपायों द्वारा संभव हैं। सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर व्यक्ति को कमजोरी महसूस होने लगती हैं। दरसल इस समस्या में बुखार और पुरे शरीर के अंगों में दर्द रहता हैं। आइये जानते हैं की ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके क्या हैं।

ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके - 5 चीजें जो जुकाम का हैं दुश्मन
ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके – 5 चीजें जो जुकाम का हैं दुश्मन

जुकाम मुख्यत: राइनोवायरस के कारण होता हैं हालांकि ऐसे सैकड़ों वायरस हैं जिसकी वजह से आपको यह समस्या हो सकती हैं। जुकाम वायरस संक्रमण हैं जो बेहद आसानी से एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति को प्रभावित करता हैं। जुकाम की स्थिति में व्यक्ति को साफ़-सफाई पर ध्यान रखने के साथ-साथ मास्क का भी उपयोग करना चाहिए। मास्क का उपयोग दुसरे व्यक्तियों को संक्रमण से बचा सकता हैं।

ज़ुकाम के कारण और खुद इलाज करने के तरीके

सामान्य जुकाम होने का मुख्य कारण खराब इम्युनिटी, साफ़-सफाई की कमी हैं। अगर परिवार के किसी सदस्य को जुकाम हैं तो उसके समीप रहने वाले व्यक्ति को यह समस्या होने के चांसेज सबसे अधिक होता हैं। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छिकने या उसके द्वारा इस्तेमाल किये गए किसी वस्तु पर नासिका के म्यूकस के सम्पर्क में आने पर भी फैलती हैं। अगर आप संक्रमित व्यक्ति के रुमाल, कपड़े और अन्य किसी सामान का उपयोग करते हैं तो संभव हैं की आप भी संक्रमित हो जाएं। ज्यादात्तर मामलों में देखा गया हैं की सामान्य जुकाम ठंड और बरसात के मौसम में अधिक होती हैं। हालांकि गर्म वातावरण में यह और तेजी से फ़ैल सकती हैं। नीचे ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके विस्तार से बताएं गए हैं।

ज़ुकाम का खुद इलाज करने के 5 तरीके

जुकाम जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। अधिकत्तर लोगों को सामान्य जुकाम साल में 1 से 2 बार जरुर होती हैं। बार-बार दवाओं का सेवन उचित नहीं हैं। आइये जानते हैं कुछ बेहद प्रभावी तरीके जिससे जुकाम के लक्षणों से निजात मिल सकता हैं। घरेलु तरीके जुकाम के इलाज के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं क्योकिं इससे नुकसान की संभावना न के बराबर होती हैं।

ज़ुकाम के कारण और खुद इलाज करने के तरीके
ज़ुकाम के कारण और खुद इलाज करने के तरीके

1. खान-पान में करें सुधार

जी हां, सर्दी-जुकाम होने पर ज्यादा वसा युक्त भोजन, दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ, फ़ास्ट फ़ूड, शराब, सिगरेट आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। सिगरेट की लत आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह आपके फेफड़ों को धीरे-धीरे डैमेज कर देती हैं। इसी कारण जुकाम और अधिक खतरनाक रूप ले सकती हैं। जंक फ़ूड में मौजूद सोडियम की अधिक मात्रा, एल्कोहल और वसा युक्त भोजन भी आपकी इम्युनिटी को प्रभावित करती हैं। सर्दी-जुकाम में खट्टे फल जैसे संतरा, आंवला, नाशपाती, अमरुद, नींबू, अनानास और हरी पत्तेदार शब्जियाँ जैसे पालक, लाल साग, बहुत ही फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद जिंक, फोलेट और विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर जुकाम से लड़ने में सहायता करती हैं।

अदरक, हरी शब्जी में सभी जरुरी खनिज और विटामिन होते हैं जो जुकाम के इलाज में आपकी मदद कर सकता हैं। वसा युक्त भोजन शारीरिक सुजन को बढ़कर इम्युनिटी को कमजोर करने का काम करता हैं। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें सर्दी में क्या खाना चाहिए | सर्दी-जुकाम के घरेलु उपाय

2. अदरक और लहसुन की भुंजिया

एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी वायरल गुणों से युक्त अदरक और लहसुन को एक साथ पकाकर खाने से जुकाम के लक्षणों से तुरंत राहत मिलता हैं। आप चाहे तो अदरक और लहसुन के साथ हरी मिर्च को मिक्स कर पका सकते हैं। दरसल मिर्च में कैप्साईसिन होता हैं जो बंद नाक को खोलने में प्रभावी हैं। दरसल यह कफ को पतला कर निकालने में मदद करता हैं। इसके अलावे आप अदरक, काली मिर्च से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं। यह गले की खरास को दूर करने के साथ-साथ संक्रमण को कम करने में भी सहायता करेगा।

अगर आप नॉन भेज खाते हैं तो चिकन सूप में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पकाकर जरुर मिलाएं। जिनकी नाक हमेशा बंद रहती हैं और गले में खरास के साथ-साथ कुछ भी खाने का मन नही करता हैं उनके लिए यह बेस्ट रेसिपी हैं। यह कफ को पिघलाकर बंद नाक को खोल देती हैं।

यह भी पढ़ें Caraway Seeds in Hindi: शाही जीरा के जबरदस्त फायदे

3. भांप लेना भी हैं फायदेमंद

जुकाम का इलाज घर पर करना आसान हैं। अगर आप जुकाम से जूझ रहे हैं और कफ की समस्या सता रही हैं तो भांप लेना फायदेमंद हैं। भांप कफ को तेजी से पिघलाकर गले की खरास और खांसी को कम करता हैं। इसके लिए आप भांप मशीन या तसले में गर्म किये गए पानी की मदद ले सकते है। तसले में पानी को उबलने दे जब इससे भांप निकलने लगे तो सर को तसले सहित कपड़े से ढक कर धीरे-धीरे सांस जो अंदर खींचे। इस क्रिया को 10 मिनट तक सुबह शाम जरुर करें। आप चाहे तो लौंग का तेल भांप वाले पानी में मिक्स कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें रात में ज्यादा खांसी आए तो क्या करें? – करें यह 5 उपाय

4. ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके – गर्म पानी और नमक कफ

जुकाम होने पर ज्यादात्तर लोगों को कफ, खरास और गले की खिंच खिंच और स्वाद में बदलाव जैसी समस्या परेशान करती हैं। इन लक्षणों से राहत पाने का सबसे अच्छा उपाय हैं गर्म पानी और नमक। जी हां, नमक पानी को गले के अंत तक ले जानकर गलगला करते रहने से कफ जल्दी बाहर निकल जाता हैं।

यह भी पढ़ें खांसी का इलाज घरेलू तरीके – जिससे खांसी की समस्या होगी आसानी से दूर

5. तुलसी और गोल मिर्च का काढ़ा

विटामिन सी और जिंक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन निश्चित रूप से जुकाम में बहुत फायदेमंद हैं। तुलसी में भरपूर मात्रा में यह खनिज और विटामिन हैं। तुलसी के एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जुकाम के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। तुलसी और गोल मिर्च गर्म प्रकृति के होते हैं। यह कफ को बहुत जल्दी पतला कर देती हैं जिससे यह बाहर निकल जाता हैं। एक कप पानी में हल्का नमक और तुलसी के पांच पत्ते की मदद से काढ़े को तैयार कर सकते हैं। एक कप काढ़े के लिए 3 से 4 पत्ते पर्याप्त हैं। गोल मिर्च के 2 से 3 दाने ही डाले क्योकिं यह गर्म प्रकृति का होता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके क्या हैं। जुकाम के इलाज के लिए तुलसी, हरी शब्जियां, विटामिन सी और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ और अदरक आदि बहुत ही प्रभावी खाद्य पदार्थ हैं। जुकाम होने पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोते रहना चाहिए। साफ़-सफाई इन्फेक्शन को फैलने से रोकती हैं। अगर सर्दी-जुकाम कई महीनों से हैं तो डॉक्टर से जरुर मिलें।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” ज़ुकाम का खुद इलाज करने के तरीके क्या हैं ” बेहद अच्छी ली होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं / आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह

Leave a Comment