लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं / आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह

Spread the love

लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं / आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह – लहसुन का उपयोग कई तरह की स्वादिष्ट शब्जियाँ पकाने में किया जाता हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसका उपयोग खाने के व्यंजनों में खूब किया जाता हैं। लहसुन स्वास्थ्य के लिए अति फायदेमंद माना जाता हैं। इसके सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता हैं। चूँकि लहसुन गर्म प्रकृति की होती हैं इसलिए गर्मी के मौसम में ज्यादा लहसुन के सेवन से बचना चाहिए।

लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं
लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं

अगर आप सिमित मात्रा में लहसुन का सेवन सही तरीके से करेंगे तो इसके फायदे आपको आश्चर्यचकित कर सकता हैं। कई लोग लहसुन के सेवन का तरीका नहीं जानते हैं अत: उनके मन में लहसुन के सेवन विधि को लेकर दुविधा रहती हैं। खाली पेट लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद हैं आइए जानते हैं की आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह और लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं ?

लहसुन का सेवन कई तरीकों से किया जाता हैं। कुछ लोग कच्चा लहसुन खाना पसंद करते हैं तो वही कुछ लोग इसे शब्जियों में डालकर खाना पसंद करते हैं। लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कार्सिनोजेनिक होती हैं जो कैंसर जैसे रोगों से बचाव के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इसके अलावे इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पायें जाते हैं जो की सुजन को कम करने में सहायक हैं। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड शुगर को प्रभावी रूप से नियंत्रित करके डायबिटीज में फायदा पहुंचाता हैं। कच्चा लहसुन व्यक्ति के दिमाग को फ्रेश रखता हैं। यह ब्लड फ्लो को तेज करता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं :-

आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह

आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह
आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह

एक्सपर्ट्स अक्सर खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं ऐसे में लोग सोचते हैं की इस तरह से लहसुन करने से क्या फायदा होता हैं। दोस्तों अगर रोजाना खाली पेट या बासी मुंह इसका सेवन किया जाएँ तो ​ब्लड सर्कुलेशन में सुधार देखने को मिलता हैं। यह पाचन क्रिया को तेज कर भूख न लगने की समस्या को दूर करता हैं। दस्त, कब्ज आदि की समस्या में भी इसका सेवन खाली पेट करने की सलाह दी जाती हैं। इसके अलावे यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। खांसी जुकाम होने पर लहसुन का सेवन करने से लाभ मिलता हैं। इसमें मौजूद सल्फर ब्लड को साफ़ करता हैं। लीवर के स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद अच्छा माना जाता हैं।

औषधीय गुणों से युक्त लहसुन का सेवन खाली पेट करना दिल के लिए भी फायदेमंद हैं क्योकिं यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर हार्ट की समस्या के खतरे को कम करने में मदद करता हैं। एंटीबायोटिक होने की वजह से संक्रामक बीमारियों में इसका सेवन खाली पेट करना रामबाण दवा की तरह कार्य करता हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाली भयंकर पीड़ा से बचने के लिए खाली पेट लहसुन के साथ गर्म पानी पीना चाहिए। इससे दर्द में बहुत आराम मिलता हैं। ब्लड प्रेशर लो होने पर इसका सेवन जरुर करना चाहिए।

Also, Read लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है – एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं जाने

लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं

जी हाँ बिल्कुल, लहसुन खाने के बाद पानी पीना बहुत जरुरी हैं। अगर आप कच्चा लहसुन खाकर पानी नहीं पीते हैं तो इससे सीने में जलन हो सकती हैं। लहसुन खाकर पानी पीना पाचन क्रिया को बढ़ावा देने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी बढाती हैं। इसका सेवन आप पानी में उबालकर कर सकते हैं। उबालने के बाद लहसुन की कलियों को फेंक दे और पानी को पियें। इससे आपका पाचन तन्त्र दुरुस्त रहेगा। स्वाद के लिए इसमें आप इसमें थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं। लहसुन के साथ गर्म पानी का सेवन ज्यादा लाभ देने वाला हैं।

Also, Read

लहसुन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

लहसुन खाने के बाद लगभग सभी चीजो का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन रक्त पतला करने वाली कुछ मेडिसिन्स के साथ इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती हैं। अत: लहसुन खाने के बाद वार्फरिन और एस्पिरिन जैसी दवाइयों का सेवन खतरनाक हो सकता हैं।

लहसुन कितने दिनों तक खाना चाहिए

लहसुन का सेवन आजीवन किया जा सकता हैं। सिमित मात्रा में इसके सेवन से आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। परन्तु एक दिन में 3 से 4 कलियाँ ही खाएं। लहसुन गर्म होती हैं। इसके ज्यादा सेवन से आपको पेट से जुड़ी समस्यायों के साथ-साथ एसिडिटी की शिकायत हो सकती हैं। किसी तरह की चोट के कारण अगर ब्लीडिंग हो रही हैं तो इस समय लहसुन का सेवन न करें। दरसल यह ब्लड को पतला कर ब्लीडिंग की प्रॉब्लम को बढ़ा सकती हैं।

Also, Read हेम्प सीड्स (Hemp Seeds in Hindi) के फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे

लहसुन कब नहीं खाना चाहिए

लहसुन का ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप लीवर से जुडी समस्या से पहले से जूझ रहे हैं तो इस स्थिति में इसका सेवन आपको हानि पहुंचा सकती हैं। अत: डॉक्टर की सलाह जरुर लें। अगर आप कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या से लम्बे समय से जूझ रहें हैं तो आपको लहसुन के सेवन से दूर बनाना चाहिए। यह इस समस्या में आग में घी का काम कर सकती हैं। इसके अलावे अधिक शरीर के किसी भाग से खून के स्त्राव होने पर भी इसका सेवन उचित नहीं हैं। इसका ज्यादा सेवन मुह की बदबू, स्किन समस्या, पेट में गैस, सीने में जलन आदि का कारण बन सकती हैं।

इसकी तासीर गर्म होती हैं जिसके कारण अधिक गर्मी के मौसम में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावे मुंह से दुर्गन्ध आने और सांस लेने में परेशानी होने पर भी इसे खाने से बचना चाहिए।

Also, Read भुना हुआ लहसुन के फायदे (Bhuna hua Lahsun ke Fayde)

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं और आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह – लहसुन का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लहसुन को खौलते हुए पानी में डालकर 5 मिनट तक पकते रहने दे उसके बाद इसके पानी को पियें। इस तरह यह आपके शरीर को रोगों से बचाएं रखने में मदद करेगा। रोज 3 से 4 कलियाँ लहसुन खाना पर्याप्त हैं।

मुझे आशा हैं की आपको लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं / आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह आदि की जानकारियां अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को शेयर जरुर करें। इस तरह के हेल्थ टिप्स के लिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं।

Also, Read सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

3 thoughts on “लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं / आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह”

Leave a Comment