कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

Spread the love

कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी – मोटी और चौड़ी कमर किसी को पसंद नहीं होती हैं। जब कमर सामान्य से ज्यादा मोटी हो जाती हैं तो देखने में भद्दा सा लगता हैं। जब कम उम्र में ही पेट और कमर का साइज़ ज्यादा हो जाती हैं तो हम उम्रदराज लगने लगते हैं। यह आपकी सुन्दरता में एक दाग जैसा हैं। फैली हुई कमर और निकला हुआ पेट शरीर में अधिक वसा जमने के कारण होता हैं। यह स्थिति गलत खान-पान और शारिरीक गतिविधियों में शामिल न होने की वजह से भी होता हैं। रोजाना व्यायाम और योग करने से कमर और पेट कम करने में मदद मिलती हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं की कमर और पेट कम करने की ५ सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज कौन कौन सी हैं।

कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज - 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी
कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

जिनके पेट पर अधिक चर्बी होती हैं उन्हें चलने और दौड़ने में बहुत ही परेशानी होती हैं। कुछ लोग खान-पान को सही करने के बावजूद भी एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में नाकाम रहते हैं। लगातार एक जगह बैठना और किसी भी तरह की शारीरिक एक्टिविटी में शामिल न होना आपके शरीर पेट और कमर की चर्बी को तेजी से बढाती हैं। नीचे कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज बतायी गयी हैं जो इस समस्या से निपटने में आपकी मदद करेगा।

कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज

स्त्री और या पुरुष हर किसी को परफेक्ट स्लिम बॉडी की चाहत होती हैं। स्लिम बॉडी की चाहत कुछ इस कदर होती हैं की बुढ़ापे में भी लोग जिम जाते हैं। सही खान-पान के अलावे एक्सरसाइज स्लिम बॉडी के लिए बहुत ही जरुरी हैं। कुछ लोग बाहरी चीजें जैसे जंक फ़ूड और अधिक तेल मसाले का सेवन करते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज का असर भी स्लो हो सकता हैं। इसलिए एक्सरसाइज करने के साथ-साथ खान-पान को संतुलित रखें। कमर और पेट कम करने की ५ एक्सरसाइज नीचे विस्तारपूर्वक बतायी गयी हैं।

कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज
कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज

कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – नौकासन

जिस तरह नाव चलाया जाता हैं उसी तरह इस एक्सरसाइज को करने की सलाह दी जाती हैं। यह योग उनके लिए बेहद खास हैं जिनके कमर और पेट पर अत्याधिक चर्बी जमी हुई हैं। इस एक्सरसाइज को रोजाना करते रहने से मांसपेशियों पर दबाव पड़ता हैं जिससे बढ़ा हुआ तोंद और कमर कम होने लगता हैं। नौकासन करने का तरीका नीचे बताया गया हैं।

  • सबसे पहले एक चटाई बिछा लें।
  • उसके बाद मन को शांत करें।
  • आप चाहे तो निम्बू पानी या मीठा पानी पी सकते हैं।
  • अब इस चटाई पर पीठ के सहारे लेट जाएं।
  • ध्यान रहे की पैर दोनों एक सीध में हो।
  • अब एक लम्बी सास लेते हुए दोनों हाथों को पैरों के सीध में रखें।
  • उसके बाद सर और पैरों को जमीन से उठाते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
  • पैर को ३० से ४५ डिग्री तक ही उठाएं।
  • ध्यान रहें की आपका सर, हाथ और पैर सभी एक सीध में हो।
  • पैरों को अपनी और खींचे और हाथों को पैरों की तरफ खींचे।
  • इस मुद्रा में कुछ समय रहने पर पेट पर काफी प्रेशर महूसस होता हैं।
  • यह कमर और पेट कम करने की बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें 1 महीने में 20 किलो वजन कैसे कम करें – जाने वजन घटाने का सबसे शानदार नुस्खा

जम्पिंग जैक एक्सरसाइज

जम्पिंग जैक कमर और पेट कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती हैं। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपका शरीर बिल्कुल फिट और स्लिम दिखने लगेगा। इस कार्डियो एक्सरसाइज से पेट और कमर के चर्बी को कम करने में काफी मदद मिलती हैं। इस कार्डियो एक्सरसाइज से व्यक्ति का दिमाग शांत और तनाव मुक्त भी रहता हैं। यह कैलरी तेजी से बर्न करने के लिए बहुत ही अच्छा एक्सरसाइज हैं। जम्पिंग जैक एक्सरसाइज करने का तरीका नीचे बताया गया हैं।

  • सबसे पहले आपको ढीले ट्राउजर पहनने हैं ताकि इस एक्सरसाइज को करने में दिक्कत न हो।
  • इस एक्सरसाइज को कही भी किया जा सकता हैं।
  • जमीन पर दोनों पैरों को सीधा कर खड़े हो जाएं।
  • अब दोनों पैरो के बीच थोड़ी दुरी बनाएं।
  • जमीन से ऊपर उछलते हुए हाथों को सर के ऊपर करें।
  • ध्यान रहे की नीचे आते समय पैरों के बीच की दुरी को और ज्यादा बढानी हैं।
  • इस प्रक्रिया को बार बार दोहराएं।
  • इस जम्पिंग जैक एक्सरसाइज से न सिर्फ कमर और पेट कम होगा बल्कि पुरे शरीर में जमी चर्बी कम होगी।

यह भी पढ़ें व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे

रस्सी कूद एक्सरसाइज

पहले के समय में जब मोबाइल और कंप्यूटर नहीं थे तब युवा अवस्था में लोग रस्सी कूद खेल का खूब लुत्फ़ उठाते थे। इससे मनोरंजन के साथ-साथ एक्सरसाइज भी हो जाती हैं। रोजाना रस्सी कूदने से कमर और पेट की चर्बी खत्म तो होती ही हैं साथ ही रक्त तेजी से पंप करता हैं। तेजी से कैलरी बर्न होने की वजह से वजन भी तेजी से गिरने लगता हैं। आप इस रस्सी कूद एक्सरसाइज को सुबह-शाम २०से ३० मिनट तक कर सकते हैं। इसे करना बेहद आसान हैं। इसे करने के लिए एक मजबूत रस्सी की जरूरत हैं। सिर्फ ७ मिनट की रस्सी कूद व्यायाम से लगभग १५० कैलरी बर्न होगी।

यह भी पढ़ें पैदल चलने के 18 फायदे – फायदे हैरान कर देंगे आपको

रनिंग एक्सरसाइज

रोज सुबह-शाम रनिंग करना कमर और पेट दोनों ही कम कर सकता हैं। तेज दौड़ने से हमारी मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता हैं। इससे कैलरी अधिक तीव्र गति से बर्न होती हैं। अगर आप पूरी क्षमता से करीब १ किलोमीटर सुबह सुबह दौड़ेंगे तो २५० से ३५० कैलरी बर्न हो सकती हैं। ताजा शोध के अनुसार, जो लोग रोज १ से २ किलोमीटर दौड़ते हैं उनका वजन ३० दिनों में २ से ३ किलो तक घटता हैं।

यह भी पढ़ें व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे

वेट लिफ्ट

शायद आपने इस एक्सरसाइज को किया भी हो। जब आप भारी चीजों को उठाकर इस एक्सरसाइज को करते हैं तो कमर और पेट दोनों ही तेजी से सक्रीय होते हैं। भार की वजह से मांसपेशियों पर प्रेशर पड़ता हैं जिसकी वजह से कमर और पेट पर जमी वसा पिघलने लगती हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट ” कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी ” में आपको 5 एक्सरसाइज के बारें में विस्तृत जानकारी दी हैं। नौकासन, वेट लिफ्ट, रनिंग एक्सरसाइज, रस्सी कूद एक्सरसाइज और जम्पिंग जैक एक्सरसाइज आप अपने सहूलियत के हिसाब से इन सभी में से कुछ व्यायाम को चुन सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे की कमर और पेट कम करने के लिए तेल-मसाले, जंक फ़ूड और बाहरी पेय पदार्थों से दुरी बनाना अनिवार्य हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट बहुत ही उपयोगी लगी होगी। इसे शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

यह भी पढ़ें पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

5 thoughts on “कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी”

Leave a Comment