फौलाद भस्म के फायदे / 3 प्रकार के भस्मों को जानकारी – फायदे जान हैरान हो जायेंगे

Spread the love

फौलाद भस्म के फायदे / 3 प्रकार के भस्मों को जानकारी – फौलाद भस्म का उपयोग कई तरह की शारीरिक समस्यायों को दूर करने में किया जाता हैं। यह एक आयुर्वेदिक औषधि हैं जिसका इस्तेमाल शारीरिक कमजोरी के साथ-साथ अन्य कई रोगों के उपचार में किया जाता हैं। आयुर्वेदिक औषधियाँ का उपयोग भारत में अधिक किया जाता हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हैं की इसके सेवन से नुकसान की सम्भावना न के बराबर होती हैं। आयुर्वेदिक भस्म या औषधि आसानी से मार्किट में उपलब्ध होते हैं इसके अलावे इसे घर पर भी बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं की फौलाद भस्म के फायदे क्या-क्या हैं और फौलादी शरीर कैसे बनाएं।

फौलाद भस्म के फायदे
फौलाद भस्म के फायदे

फौलादी शरीर बनाने के लिए आपको रोगों से मुक्त होना होगा। शरीर जब रोगों से ग्रस्त होता हैं तो खान-पान भी शरीर में नहीं लगता हैं। अत: सबसे पहले कार्य हैं स्वयं को बीमारियों से बचाना। नीचे विस्तार से फौलाद भस्म के फायदे और वंग भस्म के फायदे के बारें में बताया गया हैं। साथ ही पोस्ट में आप जानेंगे की टंकण भस्म क्या हैं और यह किस काम आता हैं।

फौलाद भस्म के फायदे

फौलाद भस्म को लौह भस्म को कहा जाता हैं। इसका आयुर्वेदिक चिकित्सक इस भस्म के सेवन की सलाह खून की कमी, हार्ट से जुडी समस्यायों, लीवर से जुड़ी समस्या, शारीरिक कमजोरी आदि में देते हैं। इसके अलावे गठिया, भूख न लगना, इम्युनिटी का कमजोर होना जैसी स्थितियों में भी यह बेहद लाभदायक हैं। इसके सेवन से पेट सबंधी दिक्कतें जैसे गैस, अपच आदि भी जड़ से समाप्त हो जाती हैं। जब व्यक्ति को जौंडिस हो जाता हैं तब चिकित्सक इस भस्म के सेवन की सलाह दे सकते हैं।

दोस्तों फौलाद भस्म के फायदे अनेक हैं। यह भस्म खाने में थोड़ा कड़वा लगता हैं। परन्तु यह आपके शरीर के खून को साफ़ करता हैं। यह भस्म वीर्य और खून को बढ़ाने वाला बेहतरीन औषधि हैं। इसका उपयोग करने से पहले किसी अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरुर लेनी चाहिए। कई लोग फौलादी शरीर बनाने के लिए इस भस्म का उपयोग करते हैं। दरसल इसके सेवन से पेट संबंधी समस्या दूर होती हैं और खाया पिया शरीर में लगता हैं। फौलाद भस्म शक्ति प्रदान करने वाला और रोगों को नष्ट करने वाला बेहतरीन औषधि हैं।इसके सेवन से आपको जल्दी-जल्दी भूख लगती हैं।

Also, Read दाद को जड़ से खत्म करने की दवा – घरेलू उपाय क्रीम और अंग्रेजी टेबलेट

फौलाद भस्म के फायदे पुरुषों के लिए

पुरुषों में इस भस्म के फायदे विशेष तौर पर देखें जाते हैं। यह भस्म पुरुषों के स्टैमिना को बढ़ाने में मददगार हैं। अगर आप लगातार थकान महसूस करते हैं तो यह भस्म आपकी थकान को दूर करते हुए शरीर को एनेर्जी से भर देगा। इसके अलावे स्वप्न दोष, शीघ्रपतन जैसी समस्यायों में भी यह अति लाभकारी माना जाता हैं। इस भस्म को आयुर्वेद में बल को बी बढ़ाने वाला औषधि कहा जाता हैं।

Also, Read मिलेट्स क्या है | Types of Millets in Hindi

फौलाद भस्म के फायदे महिलाओं के लिए

फौलाद भस्म का उपयोग महिलाओं से जुडी समस्या जैसे अनिद्रा, थकान, अनियमित पीरियड, पीरियड में ज्यादा खून आना आदि में भी किया जाता हैं। महिलाओं में खून की कमी होने पर इस भस्म का उपयोग किया जाता हैं।

वंग भस्म के फायदे

वंग भस्म के फायदे
वंग भस्म के फायदे

वंग भस्म का उपयोग डायबिटीज, खून की कमी, शारीरिक कमजोरी, अस्थमा जैसी समस्या में किया जाता हैं। परन्तु इस भस्म का उपयोग अगर सही तरीके से नहीं किया जाएँ तो इससे हानि भी हो सकती हैं। अत: इस भस्म का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह बेहद जरुरी हैं। हार्ट से जुडी समस्या में इसका उपयोग न करने की सलाह दी जाती हैं। अगर आप रोज बेहद थका हुआ महूसस करते हैं या बेहद कमजोर महसूस करते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।

Also, Read अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और इसकी पूरी जानकारी

टंकण भस्म के फायदे

टंकण भस्म से कई तरह की समस्यायों का इलाज किया जाता हैं। मुंह के अंदर छाले पड़ने पर टंकण भस्म फायदेमंद हैं। यह छाले से उत्पन्न हो रहे दर्द से भी राहत देता हैं। इसके अलावे इस भस्म का उपयोग कफ, शरीर के सुजन जैसी समस्या में भी किया जाता हैं।

यह भी पढ़े कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

निष्कर्ष

दोस्तों फौलाद भस्म के फायदे / 3 प्रकार के भस्मों को जानकारी इस पोस्ट में विस्तारपूर्वक बतायी गयी हैं। मुझे उम्मीद हैं की इन भस्मों से होने वाले लाभ की जानकारी आपको बेहद अच्छी लगी होगी। फौलाद भस्म के सेवन से शरीर को अद्भुत एनेर्जी मिलती हैं जो आपकी शादी-शुदा लाइफ को बेहतरीन बना सकती हैं। कमजोर व्यक्ति के लिए इस भस्म का सेवन अत्यंत लाभप्रद हैं। इस भस्म के फायदे बहुत हैं अत: इसका उपयोग डॉक्टर से सही जानकारी लेकर बीमारी के इलाज हेतु किया जा सकता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको फौलाद भस्म की जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read हीरा भस्म के फायदे (Hira Bhasma ke Fayde)

4 thoughts on “फौलाद भस्म के फायदे / 3 प्रकार के भस्मों को जानकारी – फायदे जान हैरान हो जायेंगे”

Leave a Comment