दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है / सुबह दौड़ लगाने के फायदे

Spread the love

दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है / सुबह दौड़ लगाने के फायदे – अक्सर लोग यह प्रश्न करते हैं की दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है और इसके क्या फायदे होते हैं। दौड़ना एक बेहतरीन व्यायाम माना जाता हैं। शरीर को फिट रखने के लिए हर व्यक्ति को दौड़ लगानी चाहिए। दौड़ने से न सिर्फ शरीर फिट रहता हैं बल्कि दिमाग भी मष्तिष्क भी सही से कार्य करता हैं। रोज दौड़ना आपके वजन को नियंत्रित करता हैं। साथ ही कुछ लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए भी रोज सुबह-शाम दौड़ लगाते हैं।

दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है
दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है

कई ऐसे फील्ड हैं जहाँ जॉब पाने के लिए दौड़ में सफल होना बेहद आवश्यक हैं। दौड़ लगाना स्वास्थ्य के द्रष्टिकोण से बेहद फायदेमंद हैं। हालाँकि दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है इसकी जानकारी का होना बेहद जरुरी हैं। आइए इस पोस्ट में विस्तार से जानते हैं की सुबह दौड़ लगाने के फायदे क्या-क्या हैं और दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है?

सुबह दौड़ लगाने के फायदे

सुबह दौड़ लगाने के फायदे
सुबह दौड़ लगाने के फायदे

दोस्तों, एक्सपर्ट्स हर व्यक्ति को रोज सुबह-सुबह दौड़ लगाने की सलाह जरुर देते हैं। दौड़ने से दिल के साथ-साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता हैं। जो लोग अधिक मोटे हैं उनके लिए रोज सुबह दौड़ना बेहद फायदेमंद हैं। दौड़ने से एक्स्ट्रा कैलरी बर्न होती हैं। नीचे दौड़ने लगाने के कुछ बेहतरीन फायदे विस्तार से बताएं गए हैं:-

1. मोटापा को कम करता हैं

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे उठकर दौड़ जरुर लगाएं। सुबह वातावरण में प्रदुषण का स्तर कम रहता हैं। इसके अलावे आपको रस्ते में ट्रैफिक भी नहीं मिलेगी। अगर आप सुबह-सुबह दौड़ लगायेंगे तो इससे आपके फेफड़े भी स्वस्थ रहेंगे। प्रतिदिन 1 घंटें तक दौड़ लगाना आपके वजन को तेजी से कम कर सकता हैं। वजन को कम करने के लिए फाइबर युक्त आहार ही ग्रहण करें। ऐसे आहार आपके शरीर में ज्यादा समय तक एनेर्जी को स्टोर करता हैं। तेज दौड़ना कैलरी को तेजी से बर्न करता हैं जिससे आपका वजन भी घटता हैं। रोज एक घंटे की दौड़ से लगभग 800 कैलरी बर्न होती हैं।

2. मानसिक तनाव से राहत देता हैं

सुबह दौड़ लगाने के फायदे में एक सबसे बड़ा फायदा हैं मानसिक तनाव से बचे रहना। जी हाँ, रोज दौड़ लगाने से एंडॉर्फिन का स्त्राव तेज होता हैं। यह आपके मष्तिष्क को तरोताजा रखता हैं। इसके अलावे दौड़ने के समय आपके मन बेकार के विचार जल्दी नहीं आते हैं। तनाव दूर करने में दौड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। अत: रोज सुबह-सुबह उठकर जरुर दौर लगाएं।

Also, Read क्या प्रेगनेंसी टेस्ट किट गलत हो सकता है – हैरान हो जायेंगे जानकर

3. पाचन संबंधी समस्या दूर करता हैं

तेज दौड़ना मेटाबॉलिज्म रेट को फ़ास्ट करता हैं। दौड़ लगाने से गैस, कब्ज आदि की समस्या भी दूर होती हैं। यह पाचन प्रक्रिया को तेज करता हैं। भूख को बढाता हैं। भूख कम लगने की समस्या में भी दौड़ना बेहद फायदेमंद माना जाता हैं।

यह भी पढ़े कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

4. अन्य लाभ

एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह दौड़ लगाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता हैं, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होती हैं और लिगामेंट मजबूत होते हैं। इसके अलावे मधुमेह और श्वास से जुड़ी समस्यायों में भी दौड़ लगाना फायदेमंद माना जाता हैं। दौड़ लगाने से रक्‍त संचार तेज होता हैं। हालाँकि हर किसी के लिए दौड़ लगाना संभव नहीं हैं। अधिक उम्र के लोग दौड़ नहीं लगा पाते हैं। इसलिए आइए जानते हैं की दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है?

Also, Read जब जिंदगी से परेशान हो जाए तो क्या करना चाहिए / जब मन परेशान हो तो क्या करें

दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है

छोटे उम्र के बच्चे तो अक्सर ही खेल-खेल में दौड़ते रहते हैं। अगर आपके घर के आसपास ज्यादा स्पेस नहीं हैं तो बच्चे को रोज सुबह पार्क में जरुर ले जाएँ। बच्चों के लिए शारीरिक गतिविधियाँ करना बेहद जरुरी हैं। 4 से 5 वर्ष तक के बच्चे को प्रतिदिन कम से कम 1 घंटें तक जरुर खेलने देना चाहिए। खेलने से उनका मानसिक और शारीरिक विकास तेजी से होगा। हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए दौड़ लगाना और तेज शारीरिक गतिविधि करना जरुरी होता हैं। दौड़ लगाने की सही उम्र नहीं होती हैं। यह आपके स्टैमिना पर डिपेंड करता हैं। शुरुवात में व्यक्ति को 200 से 300 मीटर धीमी गति से दौड़ना चाहिए। धीरे-धीरे शरीर इस कार्य के लिए ढल जाता हैं। शुरुवात में ज्यादा तेज दौड़ना हानिकारक हो सकता हैं।

50 से ज्यादा उम्र के लोगों को ज्यादा तेज नहीं दौड़ना चाहिए। ज्यादा तेज दौड़ने से लिगामेंट में फ्रैक्चर हो सकता हैं। 17 से 25 वर्ष के युवा को रोज 1 घंटे जरुर दौर लगानी चाहिए। हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए यह बेहद आवश्यक माना जाता हैं। हाल के ही शोध से पता चला हैं की जो लोग रोज सुबह दौड़ लगाते हैं वे सामान्य लोगों की तुलना में हार्ट से जुड़ी बीमारियों के शिकार कम होते हैं।

Also, Read व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे

निष्कर्ष

दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है / सुबह दौड़ लगाने के फायदे क्या हैं इसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से इस पोस्ट द्वारा बतायी गयी हैं। दौड़ना हमारे स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। रोजाना एक घंटे दौड़ना असमय आने वाले बुढ़ापे को भी कम करता हैं। यह रक्त संचार को बढाता हैं जिससे शरीर की स्किन भी स्वस्थ रहती हैं। एक्सपर्ट कहते हैं यह मांसपेशियों को मजबूत करती हैं। हालाँकि हृदय सबंधी समस्या और हाई ब्लडप्रेशर जैसी समस्या में बीना डॉक्टर की सलाह के न दौड़े।

मुझे उम्मीद हैं की आपको दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है / सुबह दौड़ लगाने के फायदे क्या हैं की जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारियों के हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को जरुर पढ़ें। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read 1 दिन में 1 किलो वजन कैसे कम करें / बिना व्यायाम के वजन कैसे कम करें

1 thought on “दौड़ लगाने की सही उम्र क्या है / सुबह दौड़ लगाने के फायदे”

Leave a Comment