पेट दर्द का देसी उपचार जो करेगा पेट दर्द को छूमंतर

Spread the love

पेट दर्द का देसी उपचार: दोस्तों क्या आप भी पेट दर्द का देसी उपचार ढूंढ रहे हैं अगर हाँ तो आप बिलकुल सही जगह आये हैं। जब पेट में दर्द होता हैं तो व्यक्ति न तो ठीक से काम पे फोकस कर पाता हैं और न ही भोजन कर पाता हैं। कई बार मरीज बार-बार पेन किलर्स खाते हैं जिससे तत्काल तो लाभ मिल जाता हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से पेट दर्द शुरू हो जाता हैं। अगर आप भी बार- बार दवाइयां लेकर थक चुके हैं और कोई देसी उपचार ढूँढ रहे हैं तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको पेट दर्द का देसी उपचार बताने जा रही हूँ जो काफी असरदार हैं। लेकिन दोस्तों पेट दर्द का देसी उपचार जानने से पहले मैं आपको पेट दर्द होने के मुख्य कारणों को बता देती हूँ।

पेट दर्द का देसी उपचार
पेट दर्द का देसी उपचार जो करेगा पेट दर्द को छूमंतर

पेट दर्द होने के कारण

पेट दर्द का देसी उपचार जानने से पहले पेट दर्द के कारण जान लेते हैं। पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें नीचे बताये गए कारण प्रमुख हैं:

  1. कब्ज
  2. पेट में दस्त
  3. अल्सर की समस्या में
  4. एक्सपायरी वाले खाद्य पदार्थ खाने से
  5. पेट के कैंसर में
  6. लीवर के सुजन में
  7. पीरियड्स के दौरान
  8. आंत के सुजन में
  9. ज्यादा तेल मसाले वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से
  10. चेस्ट में जलन के कारण
  11. बासी खाना खाने से
  12. संक्रमित भोजन के सेवन से
  13. खाना खाने के बाद दौड़ने से
  14. गन्दा पानी के सेवन से
  15. अधपका भोजन के सेवन से
  16. गैस की समस्या के कारण
  17. एसिडिटी के कारण
  18. यूरिन इन्फेक्शन के कारण

पेट दर्द के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याएं और इसके लक्षण

दोस्तों पेट दर्द के कारण हमें कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता हैं। पेट दर्द के दौरान आपको पेट में गुड़गुडाहट हो सकती हैं। इसके अलावे पेट में जलन, गैस, पेट का फूलना, पेट में भारीपन आदि महसूस हो सकती हैं। इन सबके अलावे आपको बुखार और खट्टी डकार आ सकती हैं।

पेट दर्द में ये चीजे बिल्कुल न खाएं

दोस्तों अगर आपके पेट में दर्द हैं तो अधिक खाने से बचे। इसके अलावे आपको नीचे बताये गए आहार का सेवन नहीं करना हैंपेट दर्द का देसी उपचार के दौरान नीचे बताएं गए खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

  1. पेट दर्द के दौरान चाय, दूध और काफी के सेवन से बचें।
  2. खट्टी चीजे जैसे निम्बू, आम का आचार इत्यादि से दुरु बनायें।
  3. ठोस आहार जैसे रोटी, पालक, ककड़ी आदि रोगी को नहीं देना चाहिए।

पेट दर्द में आहार

अगर आपके पेट में दर्द हैं तो और आपको उल्टी हो रही हैं तो तुरंत खाना न खाएं। सबसे पहले रोगी को 1 गिलास पानी में नमक चीनी का घोल देना चाहिए जिससे शरीर में पानी की पूर्ति हो सकें। 5 से 6 घंटें बाद रोगी को मुंग की दाल और उष्णा चावल खिलाएं। लेकिन ध्यान रहें की अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना हैं।

Also, Read कुटकी के फायदे (Kutki ke Fayde)

पेट दर्द का देसी उपचार पढ़ें

चलिए अब जानते हैं पेट दर्द का देसी उपचार क्या हैं:

1. सौंफ पेट दर्द का देसी उपचार

पेट दर्द का देसी उपचार में सौंफ बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। सौंफ अपच जैसी समस्याओं में पेट दर्द के लिए रामबाण हैं। सौंफ में एनेथोल केमिकल कंपाउंड होते हैं जिनमें एंटीमाइक्रोबियल होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करती हैं। घरेलु नुस्खा तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको 1 चम्मच उबाला हुआ सौंफ पाउडर एक कप पानी में मिला लेना हैं उसके बाद आधे चम्मच शहद को मिक्स करना हैं। अब इस ठंडा होने दे और दिन में 2 बार इसका सेवन करें।

Also, Read खाली पेट केला खाने के नुकसान ( Khali Pet Kela Khane ke Nukshan)

2. अजवाइन से पेट दर्द का देसी उपचार

एनसीबीआई की शोध में पता चला हैं की अजवायन में एंटीस्पास्मोडिक प्रॉपर्टीज होते हैं जो पेट दर्द कम करने में सहायक होते हैं। इसके कार्मिनेटिव गुण पेट के गैस के गैस की समस्या को भी नष्ट करती हैं। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले एक गिलास हल्का गर्म पानी में आधा चम्मच जीरा पाउडर और आधा चम्मच अजवायन पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण तैयार हो जाएँ तो इसका सेवन करें। इसका सेवन दिन में 2 बार जरुर करें। पेट दर्द का देसी उपचार में अजवायन का प्रयोग बहुत फायदेमंद हैं।

Also, Read लू से बचने के उपाय (Lu Se Bachne Ke Upay)

3. तुलसी पेट दर्द का देसी उपचार

आयुर्वेद में तुलसी का खास महत्त्व हैं। तुलसी का उपयोग कई तरह की बिमारियों में किया जाता हैं। अगर अल्सर के कारण आपके पेट में दर्द हैं तो तुलसी का प्रयोग लाभदायक साबित हो सकता हैं। दरसल तुलसी के पत्तों में एंटीअल्सर गुण होते हैं जो पेट दर्द से आराम दिला सकता हैं। इसके सेवन के लिए आपको 1 कप पानी में तुलसी के पत्तों को उबालना हैं। अब उस पानी को पियें। ऐसा करने से पेट दर्द में जल्द आराम मिलता हैं।

मैंने आपको इस आर्टिकल के जरिये पेट दर्द का देसी उपचार बताया हैं। हेल्थ से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए हमें फॉलो जरुर करें।

नोट: यह एक सामान्य जानकारी हैं। इन उपायों के प्रयोग से पहले चिकित्सक की राय आवश्यक हैं।

Also, Read टखने का दर्द (Takhne Ka Dard)

2 thoughts on “पेट दर्द का देसी उपचार जो करेगा पेट दर्द को छूमंतर”

Leave a Comment