दांतों में कैप लगाने के नुकसान – दांत का कैप निकल जाए तो क्या करें?

Spread the love

दांतों में कैप लगाने के नुकसानदांत का कैप निकल जाए तो क्या करें? – दोस्तों, आज के समय में दांतों की समस्या बेहद आम समस्या हो चुकी हैं। गलत खान पान और ब्रश न करने, मुंह को साफ़ न करने के कारण दांतों से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। दांतों की सही तरीके से देखभाल नहीं करने के कारण दांत को नुकसान पहुँच सकता हैं। इसके अलावे बाजार में कई ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जिसके सेवन से दांत जल्दी ख़राब हो सकते हैं। अगर सही समय पर दांतों की समस्या पर ध्यान न दिया जाएँ तो यह बेहद गंभीर रूप ले सकती हैं। अत: यह आवश्यक हैं की आप प्रतिदिन दांतों को साफ़ करें। जब हमारे दांत ज्यादा सड़ने लगते हैं तो डॉक्टर कैप लगाने की सलाह दे सकते हैं।

दांतों में कैप लगाने के नुकसान -
दांतों में कैप लगाने के नुकसान –

दांतों में कैप लगाने के कई फायदे हैं। यह दांतों की सड़न को बढ़ने से रोकता हैं। इसके अलावे इस कैप को लगाने से दांतों का ढीलापन कम होता हैं और मसुढे मजबूत हो जाते हैं। लेकिन कहते हैं न की जिन चीजों के फायदे हैं उनके कुछ नुकसान भी जरुर होते हैं। दांतों में कैप लगाने के नुकसान भी हैं जो आपको मैं इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रही हूँ।

दांतों में कैप लगाने के नुकसान

अगर आप भी दांतों में कैप लगाने के बारें में सोच रहे हैं तो इसके नुकसान के बारें में जरुर जान ले। नीचे विस्तार से मैंने आपको दांतों में कैप लगाने के नुकसान के बारें में बताया हैं:-

1. दांत में कैप लगाने के बाद दर्द होना

दांत में कैप लगाने के बाद दर्द होना आम बात हैं।  दांतों की कैपिंग करवाने के बाद पीड़ित को कई बार भीषण दर्द का एहसास हो सकता हैं। हालाँकि यह दर्द अस्थायी होता हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर आपको कुछ दवाइयां और इंजेक्शन लेने की सलाह दे सकते हैं। कैपिंग के बाद यह समस्या तब होती हैं जब कैपिंग सही नहीं होती हैं या साइज़ मिसमैच हुआ हैं। कैप के ठीक से दांतों में नहीं बैठने की वजह से इन्फेक्शन होता हैं जो दर्द का कारण बन सकता हैं।

Also, Read पेट दर्द का देसी उपचार जो करेगा पेट दर्द को छूमंतर

2. एक्सीडेंट की स्थिति में दांतों में कैप लगाने के नुकसान

अगर किसी व्यक्ति ने अपने दांतों में कैपिंग करवाई हैं और उसका एक्सीडेंट हो जाता हैं तो इस स्थिति में दांत फ्रैक्चर हो सकता हैं। हालाँकि यह तभी संभव हैं जब कैपिंग वाली जगह पर चोट लगें। अगर उस जगह पर चोट लगती हैं और दर्द असहनीय हो जाता हैं तो डॉक्टर से सलाह जरुर लें। डॉक्टर कैप को हटाकर उचित इलाज की सलाह देंगे।

3. सही तरीके से कैपिंग न होने पर होते हैं नुकसान

दांतों की कैपिंग करने से इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता हैं। इसका उपयोग दांतों को सडन से बचाने के लिए किया जाता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की अगर सही तरीके से कैपिंग नहीं किया गया हो तो यह दांतों की सड़न को बढ़ा भी सकती हैं। इसके अलावे दांतों में सेट न होने पर ढीला होकर गिर भी सकता हैं। ढीला कैपिंग इन्फेक्शन को बढ़ाने में मदद करता हैं।

Also, Read चेहरे और जबड़े और कान के बाईं ओर में दर्द – कारण, उपाय और बचाव

दांत का कैप निकल जाए तो क्या करें?

दोस्तों अगर आपके दांत का कैप बाहर निकल आया हैं या ढीला हो गया हैं तो इस स्थिति में आपको नीचे बतायी गयी बातों पर ध्यान देना चाहिए।

1. अगर आपके दांतों के कैप गिर गए हैं तो उसे अच्छी तरह साफ़ करके साफ़ जगह रख दें

2. किसी ऐसे डॉक्टर का चुनाव करें जो दांत से जुड़ी समस्यायों को हल करने में प्रसिद्ध हो।

3. इस स्थिति में आपको कठोर चीजें जैसे अमरूद, बादाम, नारियल आदि खाने से बचें।

4. इसे साफ़ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

5. सड़े हुए दांत को टच करने से बचें।

6. ऐसी चीजें खाने से बचे जो दांतों में चिपक सकती हैं।

Also, Read कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है – कच्चे चावल खाने के फायदे और नुकसान

दांतों में झनझनाहट और दर्द के घरेलु उपाय

दांतों में झनझनाहट और दर्द के घरेलु उपाय
दांतों में झनझनाहट और दर्द के घरेलु उपाय

अगर आपके दांतों में झनझनाहट और दर्द का अनुभव होता हैं तो कुछ घरेलु उपायों की मदद से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। नीचे दांतों में झनझनाहट और दर्द के कुछ घरेलु उपाय बताएं गए हैं।

1. लहसुन

एलिसिन की उपस्थिति के कारण लहसुन दांतों की सड़न और झनझनाहट की समस्या से राहत दे सकता हैं। जिस दांत में सड़न की समस्या हैं उस दांत पर आपको लहसुन का पेस्ट अप्लाई करना हैं। लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए 2 से 3 लहसुन की कलियाँ ले। अब उसमें थोड़ा नमक मिलाकर उसको मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर छोड़ दें। इससे दांतों के दर्द और झनझनाहट में आराम मिलता हैं।

Also, Read भुना हुआ लहसुन के फायदे (Bhuna hua Lahsun ke Fayde)

2. लौंग का तेल

लौंग का तेल दांत दर्द की समस्या में बेहद प्रभावकारी हैं। यह तेल आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर या ऑनलाइन आसानी से मिल जायेगा। इस तेल को सड़न वाले स्थान पर लगाने से कुछ ही सेकंड में दांत के दर्द और झनझनाहट में आराम मिलता हैं।

Also, Read लौंग खाने के फायदे (long khane ke fayde)

3. पानी और नमक का मिश्रण

दांतों में दर्द की समस्या में यह उपाय रामबाण की तरह कार्य करता हैं। इसके लिए आपको एक गिलास हल्का गर्म पानी लेना हैं। उस पानी में आधे चम्मच नामक को मिला देना हैं। इस मिश्रण से आपको दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करना हैं। ध्यान रहें की पानी न ज्यादा गर्म हो और न ज्यादा ठंडा। ज्यादा गर्म पानी से कुल्ला करने से मसुढे लाल हो सकते हैं जिसमें दर्द का अनुभव हो सकता हैं।

यह भी पढ़े कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

नोट– यह एक सामान्य जानकारी हैं। दांतों में अधिक दर्द होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह लें।

Also, Read बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – मुख्य परेशानी

निष्कर्ष

इस पोस्ट में म,मैंने आपको दांतों में कैप लगाने के नुकसान के बारें में बताया हैं। दांतों में कैप लगाने के अनेक फायदे हैं लेकिन कभी-कभी कैप सही तरीके से फिट नहीं हो पाता हैं जिसकी वजह से नुकसान हो सकता हैं। कैप का ढीला होना इन्फेक्शन का कारण बन सकता हैं। अत: इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

मुझे उम्मीद हैं की आपको दांतों में कैप लगाने के नुकसान की जानकारी अच्छी लगी होगी। sundarta ब्लॉग पर आपको हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।

Also, Read दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा

1 thought on “दांतों में कैप लगाने के नुकसान – दांत का कैप निकल जाए तो क्या करें?”

Leave a Comment