दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा

Spread the love

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा- हर किसी को जीवन में कभी न कभी दांत दर्द की समस्या का सामना करना ही पड़ता हैं। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को असहनीय पीड़ा होती हैं। जब व्यक्ति किसी चीज को खाता हैं तो दांत में पीड़ा और बढ़ जाती हैं। इसलिए इस समस्या में खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योकिं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो इस दांत दर्द की समस्या को और बढ़ा देती हैं। तो आइये इस पोस्ट के माध्यम से विस्तार से जानते हैं की दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए और इस समस्या में क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए
दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

दोस्तों, दांत दर्द की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं। यह समस्या दांत के सड़ने, मसुढे के कमजोर होने से ज्यादा देखी जाती हैं। दांत की दर्द की समस्या से व्यक्ति के जबड़े और पुरे मस्तिष्क में दर्द का अनुभव हो सकता हैं। लेकिन कई बार यह समस्या आम कारणों से भी हो सकता हैं। तो आइये सबसे पहले दांत दर्द होने के कारणों के बारें में जानते हैं।

दांत दर्द के कारण

दांत दर्द की समस्या मसूढ़ों और दांतों में संक्रमण की वजह से हो सकती हैं। इसके अलावे दांत दर्द के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:-

1. बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण की वजह से दांत के आस पास के क्षेत्र का प्रभावित होना
2. किसी चीज से दांतों पर लगी गंभीर चोट जिसकी वजह से नसों पे अत्याधिक दबाव पड़ने से दांत दर्द होता हैं
3. जोर-जोर से ब्रश करने की वजह से मसूढ़ों कमजोर हो जाते हैं और दांत दर्द होने लगता हैं
4. दांत और मसुढे से जुड़े रोगों की वजह से जैसे:- पायरिया, मुंह का कैंसर, मसुढे में सुजन आदि
5. दांत के सड़े हुए भाग में खाना फसने की वजह से
6. ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ या बहुत अधिक ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से भी यह समस्या उत्पन्न होती हैं

दांत दर्द की समस्या होने पर व्यक्ति को खाने में परेशानी होती हैं और कई मामलों में दांत से खून आने की भी समस्या हो सकती हैं। दांत दर्द की समस्या सुजन के कारण ज्यादा परेशान करती हैं। इसलिए आज आपको इस पोस्ट के जरिये मैं दांत दर्द के घरेलू उपाय बताने जा रही हूँ और दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए इसके बारें में भी जानेंगे।

Also, Read शराब छोड़ने के बाद लीवर को ठीक होने में कितना समय लगता है – शराब छुड़ाने का रामबाण उपाय

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

अगर आप दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो ज्यादा गर्म, ज्यादा ठंडी, ज्यादा मीठे चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावे दांत दर्द में खट्टे फल, शराब, सॉफ्ट ड्रिंक, सिगरेट, गुटखा, खैनी आदि का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से दर्द की समस्या तेजी से बढती हैं। सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद सिट्रिक एसिड दांत दर्द की समस्या में आग में घी डालने का कार्य करती हैं। इन सबके अलावे ज्यादा तीखा खाद्य पदार्थ, स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ जैसे आलू, अधिक नमक आदि का सेवन बिल्कुल भी न करें।

दांत दर्द की समस्या में कठोर खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए जैसे- कच्चा अमरूद, गाजर, मुली आदि। इसके सेवन से सुजन की समस्या बढ़ सकती हैं। दरसल इसे काटने के लिए ज्यादा जोड़ लगाना पड़ता हैं।

Also, Read किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है

दांत दर्द में क्या खाना चाहिए

दांत दर्द की समय में ऐसी चीजों का सेवन करें जिसे दांत से आसानी से काटा जा सकें। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को पनीर की शब्जी, दलिया, खिचड़ी, हरी शब्जी, वेज सूप और अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। अन्य सभी चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें।

Also, Read सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण और इसका उपचार

दांत दर्द के घरेलू उपाय

दांत दर्द के घरेलू उपाय
दांत दर्द के घरेलू उपाय

नमक-पानी

दांत दर्द की समस्या से तुरंत राहत के लिए नमक पानी के मश्र्ण से कुल्ला करना बेहद आराम देता हैं। इसके लिए एक गिलास हल्का गर्म पानी ले और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। अब इस मिश्रण से धीरे-धीरे कुल्ला करें। ध्यान रहें की मुंह में पानी कम से कम 1 मिनट तक जरुर रखें। इस क्रिया से दांत दर्द में तत्काल आराम मिलता हैं।

Also, Read नमक पानी पीने के फायदे (Namak Pani Peene ke Fayde)

हल्दी

एंटीबायोटिक गुण के कारण हल्दी भी दांत और मसुढे की समस्या में लाभकारी हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए इसका पेस्ट बनाना होगा। पेट बनाने के लिए एक छोटी कटोरी लेकर उसमें 1 चम्मच हल्दी, थोड़ा नमक और सरसों तेल डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण तैयार हो जाएँ तो उसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दे। आपको कुछ देर में फर्क दिखने लगेगा।

यह भी पढ़े घर में भूरी बिल्ली का आना शुभ है या अशुभ – बिल्ली के सपनों का अर्थ विस्तार से जाने

प्याज का पेस्ट

कच्चे प्यार में सुजन को कम करने का गुण होता हैं। अगर दांत दर्द की समस्या सुजन की वजह से हैं तो कच्चा प्यार बेहद फायदेमंद हैं। दरसल इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं। कच्चे प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी हैं। कच्चे प्याज का इस्तेमाल करने से पहले इसे मिक्सी की सहायता से अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाकर छोड़ दे। यह पेस्ट बैक्टीरियल इन्फेक्शन की स्थिति में प्रभावी हैं। अगर दांत में ज्यादा दर्द नहीं हैं तो कच्चे प्याज को बीना पिसे चबा भी सकते हैं।

Also, Read लैट्रिन की जगह दर्द हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय

बेकिंग सोडा

एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर बेकिंग सोडा भी दांत दर्द की समस्या को कम करने में बेहद असरदार हैं। बेकिंग सोडा को हल्के गर्म पानी में मिलाकर कुल्ला करने से दर्द की समस्या तुरंत दूर हो जाती हैं। इसमें एंटीसेप्ट‍िक गुण भी हैं। इन गुणों के कारण बेकिंग सोडा आपकी समस्या में तत्काल राहत दे सकता हैं।

Also, Read <strong>फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले</strong>

दर्द दर्द जैसी समस्या से बचने का तरीका

दर्द दर्द की समस्या से बचने के लिए दांतों और मसुढे की अच्छी देखभाल बेहद जरुरी हैं। इसलिए प्रतिदिन ब्रश जरुर करें। इसके अलावे आपको मुंह को संक्रमण से बचाएं रखने के लिए खाने के बाद अच्छी तरह हल्के गर्म पानी से कुल्ला जरुर करना चाहिए। सस्ते और कड़े ब्रश के इस्तेमाल से बचना चाहिए। मार्किट में कई तरह के ब्रश मौजूद हैं। आपको ऐसे ब्रश का चुनाव करना चाहिए जिसके तार सौम्य हो। खान पान का भी ध्यान रखें। खाने में फ्लोराइड युक्त शब्जियां और पानी का सेवन बेहद जरुरी हैं। फ्लोराइड दांतों को सड़ने से रोकने में मददगार हैं। धूम्रपान, गुटखा, खैनी जैसे नशीले पदार्थों से दुरी बनायें।

Also, Read बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – मुख्य परेशानी

नोट– यह एक सामान्य जानकारी हैं। अगर दांत दर्द की समस्या कई दिनों या महीनों से हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर मिलें।

निष्कर्ष

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए और नहीं खाना चाहिए इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गयी हैं। दांत की समस्या में लापरवाही आपकी समस्या को और बढ़ा देती हैं। अगर आपकी समस्या ज्यादा हैं तो किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर उचित सलाह जरुर लें। इस समस्या में ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए जिसके सेवन दांत पर ज्यादा जोर पड़ें।

मुझे आशा हैं की दांत दर्द से जुडी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए , इस जानकारी को शेयर करने के लिए नीचे दिए सोशल आइकॉन पर क्लिक करें।

Also, Read बच्चे के उलटे दांत निकलना शुभ हैं या अशुभ – बच्चे के ऊपर के दांत पहले आए तो क्या करे

5 thoughts on “दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा”

Leave a Comment