एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए – एंडोस्कोपी टेस्ट क्या होता हैं?

Spread the love

एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए – एंडोस्कोपी टेस्ट क्या होता हैं? – एंडोस्कोपी टेस्ट होने के बाद लोगों के मन पहला सवाल यहीं आता हैं की एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। डॉक्टर इस टेस्ट द्वारा कई बीमारियों का पता लगाते हैं। सामान्यत: इस टेस्ट के दौरान व्यक्ति को दर्द का अनुभव नहीं होता हैं। यह टेस्ट एंडोस्कोप के माध्यम से किया जाता हैं। दरसल एंडोस्कोप ट्यूब में एक कैमरा और टोर्च लगा रहता हैं। यह कैमरा शरीर के आंतरिक भाग का विडियो ग्राफी करता हैं जिसे इलेक्ट्रोनिक उपकरण के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता हैं। एंडोस्कोप के माध्यम से शरीर के भिन्न-भिन्न हिस्से की जांच की जाती हैं जैसे- श्वास मार्ग, ऊतक परीक्षण, पेट, नाक के आंतरिक हिस्से आदि।

एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए
एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए

जाने एंडोस्कोपी टेस्ट क्या होता हैं और कैसे किया जाता हैं

दोस्तों एंडोस्कोपी ट्यूब बेहद लचीला और मजबूत होता हैं। इस ट्यूब को मुंह के माध्यम से अंदर डाला जाता हैं। हालाँकि अन्य चीजों की जांच के लिए इसे मलाशय द्वार के माध्यम से भी अंदर डाला जाता हैं। इस टेस्ट को शरीर की आंतरिक समस्यायों जैसे ट्यूमर को हटाने या उसकी स्थिति देखने के लिए किया जा सकता हैं। इसके अलावे पाचन सम्बन्धी समस्या, अल्सर आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी इस प्रक्रिया को किया जाता हैं। अगर आपकी एंडोस्कोपी सर्जरी हुई हैं तो इस स्थिति में मरीज के खान पान का ख्याल रखना चाहिए। आइये जानते हैं की एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए जिससे मरीज को कोई परेशानी न हो।

Also, Read प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है – जाने विस्तार से

एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए

एंडोस्कोपी सर्जरी के पश्चात मरीज को ऐसे भोजन देने चाहिए जिसके सेवन से पाचनतन्त्र को अधिक कार्य नहीं करना पड़ें। आप मरीज को खाने में तरल पदार्थ दे सकते हैं। इसके अलावे मरीज को ज्यादा वजनी चीजें उठाने से मना किया जाता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए :-

नीचे विस्तार से जाने की एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए

1. भरपूर मात्रा में शुद्ध पानी पीना बहुत जरुरी हैं।
2. फलों के रस जैसे संतरा, अनार, अंगूर आदि का सेवन करें।
3. भोजन में तरल पदार्थ जैसे दही, खिचड़ी, दलिया, उबाला हुआ अंडा, कद्दू का शब्जी, पपीता का शब्जी आदि का सेवन करें।
4. बीना मसाले वाले कद्दू या हरी शब्जियों के रस को डबल रोटी के साथ खाएं।
5. ज्यादा भोजन न करें। हल्का भोजन करना स्थिति से उबड़ने में जल्द सहायता करेगी।

Also, Read क्या कोई हेपेटाइटिस बी में शादी कर सकता है जानें

एंडोस्कोपी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

दोस्तों एंडोस्कोपी सर्जरी के बाद ऐसे भोजन करने से बचना चाहिए जिसे पचने में ज्यादा समय लगता हैं। इस स्थिति में कम फाइबर वाले भोजन करने की सलाह दी जाती हैं। इसके अलावे जंक फ़ूड, लहसुन, मकई की रोटी, ज्यादा तेल मसाले में भुनी हुए चीजें आदि आपके सेहत को नुकसान पंहुचा सकती हैं। चाय, कॉफ़ी, शराब, सिगरेट आदि का सेवन करना भी बेहद नुकसानदेह हो सकता हैं।

Also, Read बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय

एंडोस्कोपी खाली पेट होती है क्या

जी हाँ, एंडोस्कोपी टेस्ट करने से पहले खाली पेट होना बेहद जरुरी हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं की इस टेस्ट से पहले कम से कम 8 घंटे तक मरीज को कुछ नहीं खाना चाहिए। इस दौरान आप पानी का सेवन कर सकते हैं।

Also, Read पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – विस्तार से जाने

एंडोस्कोपी से क्या क्या पता चलता है

एंडोस्कोपी से क्या क्या पता चलता है
एंडोस्कोपी से क्या क्या पता चलता है

एंडोस्कोपी की प्रक्रिया के द्वारा व्यक्ति के शरीर की आंतरिक समस्यायों की जानकारी मिलती हैं साथ ही उसका निदान भी किया जा सकता हैं। इस टेस्ट से पता चलता हैं की व्यक्ति के शरीर के आंतरिक भाग में किस तरह की समस्या हैं। इससे ट्यूमर, अल्सर, पेशाब के रास्ते खून निकलने, पाचन तन्त्र की समस्या, गंभीर संक्रमण जैसे अन्य कई चीजों का पता लगता हैं।

Also, Read रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

एंडोस्कोपी के बाद क्या होता है

एंडोस्कोपी के बाद मरीज को कुछ प्रोब्लेम्स हो सकती हैं। मरीज को उल्टी, दर्द, गले में सुजन के साथ दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। कई मामलों में एंडोस्कोपी के बाद शरीर के आंतरिक हिस्से में ब्लीडिंग भी हो सकती हैं।

Also, Read चेहरे और जबड़े और कान के बाईं ओर में दर्द – कारण, उपाय और बचाव

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में आपको मैंने भोजन और एंडोस्कोपी टेस्ट क्या होता हैं? इसकी जानकारी दी हैं। इस टेस्ट के द्वारा व्यक्ति के शरीर के अंदर उत्पन्न हो रही बीमारियों का पता लगाकर उसका निदान किया जाता हैं। इस टेस्ट के दौरान व्यक्ति थोड़ा असहज महसूस कर सकता हैं हालाँकि दर्द की समस्या बिल्कुल कम होती हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको एंडोस्कोपी के बाद क्या खाना चाहिए – एंडोस्कोपी टेस्ट क्या होता हैं? इसकी जानकारी पसंद आई हैं। ऐसी ही अच्छी जानकारियों के लिए आप इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहे।

यह भी पढ़े कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

Also, Read दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए – 5 चीजें अभी छोड़े नहीं तो पछताना पड़ेगा

Leave a Comment