सपने में किसी से बचकर भागना / सपने में कुएं में गिरने से बचना शुभ या अशुभ

Spread the love

सपने में किसी से बचकर भागना / सपने में कुएं में गिरने से बचना शुभ या अशुभ – व्यक्ति द्वारा देखे गए सपने कभी-कभार सुबह उठने के बाद भी याद रह जाते हैं। ऐसे सपने उन घटनाओं के संकेत माने जाते हैं जिसका भविष्य में आपसे सामना होने वाला हैं। कुछ सपने इतने पेचीदे होते हैं जिसे समझने के लिए काफी दिमाग लगाना पड़ता हैं। सपने में किसी से बचकर भागना और सपने में कुएं में गिरने से बचना आदि कुछ ऐसे ही सपने हैं जिसका मलतब लोग जल्दी समझ नहीं पाते हैं। आइए इस विशेष आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं की खुद को बचकर भागते देखना कैसा सपना हैं।

सपने में किसी से बचकर भागना
सपने में किसी से बचकर भागना

किसी से बचकर भागना और किसी दुर्घटना से बचना उन संभावित घटनाक्रम की ओर इशारा करते हैं जो व्यक्ति को कई तरह से प्रभावित कर सकता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की सपने में किसी से बचकर भागना और सपने में कुएं में गिरने से बचना शुभ माना जाता हैं या अशुभ।

सपने में किसी से बचकर भागना

जब कोई इन्सान खुद को किसी से बचकर भागते देखता हैं तो वह चिंतित हो जाता हैं की कही मेरे साथ कोई अशुभ घटना तो घटित नहीं होने वाली हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना आपके वर्तमान जीवन में चल रही परेशानियों को दर्शाता हैं। अर्थात करंट समय में आपके चारों ओर नाकारात्मक शक्तियां हैं जो आपके कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा हैं। आपके दुश्मन हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं की आपकी स्थिति बद से बदत्तर हो जाएं। आत्मविश्वास की कमी और सतर्क न रहने की वजह से आपको धन और मान सम्मान में कमी आ सकती हैं। सपने में किसी से बचकर भागना पास्ट में हुई किसी बड़ी गलती का पश्चाताप करने के भी संकेत माने जाते हैं। अत: अपने कर्मों को शुद्ध रखें और भगवान से किये गए अपराधों के लिए क्षमा मांगे।

सपने में किसी से बचकर भागना भविष्य में आने वाली किसी ऐसी मुसीबत के संकेत हो सकते हैं जिसका नाम सुनकर ही आप भय से काँप उठते हैं। यह सपना आपको समय से पहले स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने का इशारा करता हैं। अत: भागने के बजाय अपने अंदर के डर और चिंता से लड़ना सीखें।

Also, Read सपने में प्रेमिका को रोते हुए देखना और मुस्कुराते हुए देखना क्या संकेत देता हैं

सपने में खुद को किसी से लड़ाई करते हुए देखना

दोस्तों, सपने में खुद को किसी से लड़ाई करते हुए देखना बेहद शुभ माना जाता हैं। यह सपना भौतिक सुख प्राप्ति के संकेत हैं। लड़ाई के अंत में अगर आप विजयी होते हुए खुद को देखते हैं तो समझ लीजिये की समाज में आपका मान-सम्मान बढेगा। लड़ाई में लड़ते-लड़ते चोटिल होकर खड़े रहना भी अच्छा माना जाता हैं। निकट समय आपके लिए अति शुभ होगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र से धन का आगमन बढेगा। अत: ऐसी स्थिति में खुद को सपने में देखने पर डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं हैं।

Also, Read सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना / सपने में मधुमक्खी का हमला देखना

सपने में काला कुत्ता पीछे भागना

सपने में काला कुत्ता पीछे भागना
सपने में काला कुत्ता पीछे भागना

सनातन धर्म में काले कुत्ते को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता हैं। माना जाता हैं की काले कुत्ते को भोजन देने से भैरव बाबा और शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में जब कोई व्यक्ति सपने में काला कुत्ता को खुद के पीछे भागते हुए देखता हैं तो उसके मन में शुभ और अशुभ को लेकर असमंजस की स्थिति होती हैं। सपने में काला कुत्ता पीछे भागना अशुभ माना जाता हैं जो इशारा करता हैं की आपके नजदीक कुछ बुरे लोग हैं जो आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहें हैं। ऐसी स्थिति में आपको ऐसे लोगों से दुरी बनायें रखना चाहिए जो आपके नए-नये मित्र बने हैं या आपकी चापलूसी करते हैं।

Also, Read सपने में जूता हुआ खेत देखना / सपने में खेत में लैट्रिन देखना

सपने में कुएं में गिरने से बचना

सपने में कुएं में गिरने से बचना संकेत हैं की निकट भविष्य में आने वाला संकट आपके अच्छे कर्म की वजह से टल गए हैं। इस स्थिति में भगवान को धन्यवाद कहकर कृपा बनायें रखने की प्राथना जरुर करें। यह डूबते हुए व्यापार के फिर से जागृत होने के भी संकेत हैं अर्थात अगर आपके व्यापार में हानि हो रही हैं तो निकट समय आपके लिए शुभ हैं। व्यापार में ग्रोथ देखने को मिलेगी।

Also, Read सपने में छोटे बच्चे को लैट्रिन करते हुए देखना और दूसरे को लैट्रिन करते हुए देखना शुभ या अशुभ

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको कई महतवपूर्ण प्रश्नों जैसे सपने में कुएं में गिरने से बचना शुभ या अशुभ का उत्तर दिया हैं। मुझे उम्मीद हैं की आपकी शंका अब दूर हो चुकी होगी। हर सपना अलग-अलग इशारे करता हैं। कुछ सपने व्यक्ति के वर्तमान तो कुछ भविष्य को प्रभावित करने वाले संकेत देते हैं। प्रत्येक स्थिति में आपको सोच समझकर और परिवार की हेल्प से ही फैसला लेना चाहिए।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह जानकारी सपने में किसी से बचकर भागना / सपने में कुएं में गिरने से बचना शुभ या अशुभ , बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read गर्भवती महिला को सपने में लड़का देखना / गर्भवती महिला सपने में तोरई देखना शुभ या अशुभ

4 thoughts on “सपने में किसी से बचकर भागना / सपने में कुएं में गिरने से बचना शुभ या अशुभ”

Leave a Comment