भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी – भूकंप सुरक्षा जानकारी

Spread the love

भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारीभूकंप सुरक्षा जानकारी – भूकंप एक प्राकृतिक आपदा हैं। जब भूकंप आता हैं तो लोग घबराकर इधर उधर भागने लगते हैं। जबकि ऐसी स्थिति में समझदारी से काम लेना चाहिए। यह आपदा बताकर नहीं आती हैं। जब यह आपदा रात के समय सोते वक्त आती हैं तो इससे जान-माल का नुकसान बहुत ज्यादा होता हैं। इस प्राकृतिक आपदा के चलते हर साल सैकड़ो लोगों की मौत हो जाती हैं। असहाय जीव जंतु बंधे होने की वजह से खुद का बचाव तक नहीं कर पाते हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी देने जा रही हूँ। भूकंप सुरक्षा जानकारी हर किसी के लिए आवश्यक हैं।

भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी
भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी

भारत का पड़ोसी देश नेपाल में अक्सर भूकंप आता हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल सबसे ज्यादा भूकंप से प्रभावित टॉप 15 देशों में शामिल हैं। नेपाल में आया भूकंप कभी-कभी इतना तीव्र होता हैं की भारत की धरती भी हिल जाती हैं। भारत के उत्तर- पूर्वी क्षेत्र में सबसे अधिक भूकंप महसूस किया जाता हैं। हिमालय से सटे क्षेत्रों में अक्सर भूकंप देखा जाता हैं। ऐसे में भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी का होना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हैं। नीचे विस्तार से भूकंप सुरक्षा जानकारी के बारे में बताया गया हैं।

भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी

अक्सर आप देखते होंगे की भूकंप आने पर लोग घर से बाहर निकल कर भागने लगते हैं। जब भूकंप आता हैं तो व्यक्ति इतना घबरा जाता हैं की सोचने तक का समय नहीं मिलता हैं। शहरों में चारों तरफ बड़ी-बड़ी बिल्डिंग होती हैं। अगर आपके घर के बाहर खुला स्थान नहीं तो बाहर न निकलें। बीना घर से बाहर निकले भी आप स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। नीचे स्वयं को सुरक्षित रखने के बारे में समुचित जानकारी प्रदान की गयी हैं।

भूकंप सुरक्षा जानकारी

भूकंप सुरक्षा जानकारी
भूकंप सुरक्षा जानकारी
  • भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के लिए घर का भूकंप रोधी होना बेहद जरुरी हैं। घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें।
  • अगर आपको हल्के झटके भी महसूस हो रहे हैं तो ऐसे स्थान पर जाने का प्रयत्न करें जहाँ बिजली के तार, बिल्डिंग, पेड़-पौधे आदि न हो।
  • अगर आप घर से निकल सकने में सक्षम नहीं हैं या निकलने में काफी समय लग सकता हैं तो ऐसी स्थिति में भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के घर के ऐसे स्थानों का चयन करें जहाँ कुछ गिरने का डर न हो। आप किसी मजबूत टेबल या पलंग के नीचे बैठ सकते हैं।
  • अगर घर में छुपने की कोई जगह नहीं हैं तो ऐसे में सर पर तकिया रखकर नीचे दिवार से चिपक कर बैठना उचित रहेगा।
  • भूकंप आने पर कुछ लोग घर से बाहर निकलकर बिल्डिंग की गलियों में आ जाते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता हैं। अगर आपके आस पास कोई सुरक्षित खाली जगह नहीं हैं तो घर में ही टेबल के अंदर छुपे रहें।
  • अगर आपके क्षेत्र में अक्सर भूकम्प आता रहता हैं तो ऐसे में कुछ जरुरी सामानों को घर में रखना बेहद जरुरी हैं। जरुरी दवाओं के साथ-साथ रुई और बैंडेज या प्राथमिक सहायता किट आदि भी जरुर रखें।
  • अगर आप घर से बाहर हैं तो ऐसे स्थान पर चले जाएं जहाँ बिजली के खम्बे और बिल्डिंग आदि न हो। गाड़ी में होने पर रुक जाना चाहिए।
  • भूकंप आने पर लिफ्ट से उतरना उचित नहीं हैं। हमेशा सीढियों की मदद से ही नीचे उतरने की कोशिश करें।

Also, Read ऊटी में घूमने के स्थल – ऊटी में यहाँ नहीं गए तो ऊटी जाना हैं बेकार

भूकंप खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए

भूकंप खत्म होने के बाद भी खुद को सुरक्षित रखने के लिए उपाय जरुर करने चाहिए। भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में ऊपर दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। नीचे बताया गया हैं की भूकंप खत्म होने के बाद क्या-क्या सतर्कता बरतनी चाहिए।

1. भूकंप की तीव्रता अधिक होने से बिजली के खम्बे गिर सकते हैं ऐसे में पानी की कमी भी हो सकती हैं। अत : पानी ज्यादा बर्बाद न करें।
2. अगर आपको भूकंप की वजह से चोट लगी हैं तो प्राथमिक सेवा केंद्र में जानकर उपचार करायें।
3. घर की दीवारों पर एक नजर जरुर डालें। अगर दीवारों में कही भी दरार दिखें तो उसकी मरम्मत सही तरीके से कराएं।
4. भूकंप के हल्के झटके महूसस होने के बाद फिर से भूकंप आ सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।
5. अगर घर में सीसे या कांच टूटकर बिखरे पड़े हैं तो उसे साफ़ करें अन्यथा चोट लग सकती हैं।

Also, Read पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी

भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी – घर को भूकंप के तेज झटकों के लिए तैयार रखें

भूकंप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए घर को अच्छी तरह तैयार करके खुद के साथ-साथ घर में मौजूद सामानों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित कार्य अवश्य करें।

1. अलमारी को दीवाल से सटाकर रखें ताकि भूकंप के झटकों से हिलें या गिरे नहीं।
2. घर में लटकी कांच या सीसे के सामानों को फिक्स करके रखें।
3. घर में हमेशा मजबूत चीजे जैसे टेबल आदि जरुर रखें जिसके अंदर आप शरण ले सकें।
4. घर में मौजूद दरारों को जल्दी से जल्दी मरम्मत कराएं।
5. घर का दरवाजा ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ से नीचे जाने या उतरने में परेशानी न हो।

Also, Read मेरे जन्मदिन में कितने दिन बाकी है – क्लिक कर 1 सेकंड में जाने

निष्कर्ष

दोस्तों, इस खास पोस्ट में भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी या भूकंप सुरक्षा जानकारी प्रदान की गयी हैं। जिन क्षेत्रों में अक्सर भूकंप आता हैं उन क्षेत्रों के लोगों के पास इस जानकारी का होना अनिवार्य हैं। यह जानकारी आपको भूकंप से होने वाले नुकसान से बचाव करने में सक्षम हैं। भूकंप आने का कारण पृथ्वी के भीतरी भाग के प्लेटों का खिसकना हैं। जब प्लेटे टकराती हैं तो इससे उर्जा का उत्पादन होता हैं। दरसल जब धरती के अंदर अधिक मात्रा में उर्जा एकत्र हो जाती हैं और वह उर्जा जब बाहरी परत की ओर अचानक से मुक्त होती हैं तो यह भूकंप का कारण बनती हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको भूकंप से खुद को सेफ करने के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। भूकंप सुरक्षा जानकारी की मदद से आप खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित कर सकते हैं। इस जानकारी को जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read 2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो – दिल खुश कर देगा

Leave a Comment