पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी

Spread the love

पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें ध्यान में रखना हैं बेहद जरुरी – पढाई का क्या महत्त्व हैं किसी को बताने की आवश्यकता नहीं हैं। एक पढ़ा लिखा इन्सान आसानी से जॉब हासिल कर सकता हैं। इस आर्थिक युग में पढाई करना बेहद जरुरी हैं। अगर आप बिज़नस भी करना चाहते हैं तो भी पढाई करना बेहद जरुरी हैं। जब आप पढ़-लिख जाते हैं तो आपके सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ जाती हैं। एक पढ़ा लिखा इंसान और अनपढ़ में काफी फर्क होता हैं। शिक्षित व्यक्ति समाज के विकास में भी सहायता करता हैं। पढाई से गलत और सही को परखने की क्षमता विकसित होती हैं। अत: पढाई करना बेहद आवश्यक हैं। आइए जानते हैं की पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए?

पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए - 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी
पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी

अगर आप भी खूब पढाई करते हैं फिर भी परीक्षा में सफल नहीं होते हैं तो निश्चित ही आप कुछ गलतियाँ करते होंगे। पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए इसकी जानकारी का होना बेहद जरूरी हैं। अगर आप पढाई करते वक्त गलत आदतों से दूर रहेंगे तो निश्चित ही आप बहुत कम समय में किसी भी प्रश्न के उत्तर को समझ पाएंगे। कुछ लोग घंटों किताबे खोलकर बैठे रहते हैं लेकिन उनका मन पढाई में बिल्कुल भी नहीं लगता हैं। ऐसी स्थिति में आपके लिए यह जानना बेहद आवश्यक हैं की पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए?

पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए?

पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए - 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी
पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी

गलत आदतों के वजह से कुछ बच्चे और बड़े पढाई ठीक से नहीं कर पाते हैं। अगर आप पढाई के पहले नीचे बताएं गए टिप्स को अपनाएंगे तो निश्चित आपका मन पढाई में खूब लगेगा। पढाई में मन लगाने के लिए एकाग्रता की आवश्यकता होती हैं और एकाग्रता आती हैं शांत माहौल और गलत आदतों से दूर रहकर। पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए? इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं।

1. पढ़ाई करने से पहले लक्ष्य की तरफ ध्यान केन्द्रित करना चाहिए

अक्सर देखा जाता हैं की जब भी छात्र पढाई के लिए बैठते हैं उनका मन यहाँ वहां भटकने लगता हैं। मन का भटकाव पढाई में सबसे बड़ी रुकावट हैं। इसलिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें। जब आप लक्ष्य निर्धारित कर लेंगे तो उसी अनुसार आप मेहनत करने की कोशिश करेंगे। अपने लक्ष्य से प्रेम करें और उसे किसी भी स्थिति में प्राप्त करना यह मन में सेट करें। जब आपका ध्यान लक्ष्य की तरफ होगा तो ध्यान का भटकना असंभव हो जाएगा।

Also, Read सीने में घबराहट होना, डर लगना या शरीर में बेचैनी

2. पढाई के स्थान पर इन चीजों को दूर रखें

पढाई में सबसे बड़ी बाधा हैं स्मार्टफ़ोन। हालाँकि आज के समय में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन पढाई की जाती हैं इसलिए अगर आप सामने मोबाइल रखते भी हैं तो उसे साइलेंट मोड में रखें। ध्यान रखें की पढाई के वक्त सिर्फ पढाई करनी हैं। पढ़ाई करने से पहले टीवी, मैगजीन और अन्य किसी तरह के सामान जो आपके पढाई में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं उसे दूर ही रखें।

Also, Read डर को भगाने का तरीका – डर को भगाने के लिए 5 टिप्स

3. पढ़ाई करने से पहले आराम करना चाहिए

जब आपका शरीर थका रहता हैं तो पढाई में बिल्कुल मन नहीं लगता हैं। इसलिए पढ़ाई करने से पहले भरपूर नींद लेना भी जरुरी हैं। एक छात्र को कम से कम 7 से 8 घंटे जरुर सोना चाहिए। सोने से दिमाग फ्रेश रहता हैं और एनर्जी बनी रहती हैं। इससे आपको पढने के दौरान नींद भी नहीं आएगी और आप एकाग्र होकर पढ़ सकेंगे।

Also, Read 2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो – दिल खुश कर देगा

4. हल्ला और शोर शराबा वाले वातावरण से दूर रहें

दोस्तों, पढ़ाई करने से पहले ऐसे शांत वातावरण का चयन करना जरुरी हैं जहाँ आप मन लगाकर पढ़ सकते हैं। अगर आपके आस पास ज्यादा शोर शराबा हैं तो निश्चित ही आपका ध्यान बटेगा। ऐसे में आप डिस्टर्ब होंगे। पढाई ऐसी जगह पर करें जहां शोर शराबा न हो। शोर शराबे में मन को एकाग्र करना बेहद मुश्किल कार्य हैं। इसलिए पढाई का एक रूम होना चाहिए ताकि पढाई के वक्त को डिस्टर्ब न करें।

Also, Read कामाख्या मंदिर कब जाना चाहिए – कामाख्या देवी मंदिर पूजा विधि

5. पढ़ाई करने से पहले टाइम टेबल बनाना हैं जरुरी

पढाई एक साथ-साथ शारीरिक विकास भी जरुरी हैं। इसलिए आपको कब पढाई करनी हैं और कब खेलना हैं इसका टाइम टेबल जरुर बनायें। इसके अलावे सभी सब्जेक्ट को पढना जरुरी हैं। इसलिए किस वक्त किस सब्जेक्ट का अध्ययन करना हैं इसका भी टाइम टेबल तैयार करें। परीक्षा में सफल होने के लिए आपको सभी सब्जेक्ट पढने होते हैं। जो सब्जेक्ट आपको ज्यादा परेशान करता हैं उसके लिए एक्स्ट्रा टाइम निकाले।

Also, Read एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें – 6 खूबियों से जाने लड़के का राज

6. पढाई से पहले फ्रेश रहना जरूरी हैं

अगर आप सुबह पढाई करने बैठते हैं तो स्नान जरुर करें। स्नान करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता हैं। शरीर से आती बदबू भी आपकी पढाई में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। स्नान करने से माइंड फ्रेश रहता हैं। शाम के वक्त पढाई से पहले पैर-हाथ आदि धोकर ही पढाई के लिए बैठें।

Also, Read जल्दी शादी होने के लक्षण / चट मंगनी पट विवाह के उपाय

7. पढाई से पहले गलत खान-पान से बचे

कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको अत्यधिक नींद आ सकती हैं। नींद आने से पढाई में बाधा उप्तन्न होती हैं। इसलिए ध्यान रहें की पढाई से पहले ज्यादा खाना, चावल, अधिक केला आदि खाने से बचना चाहिए। इन चीजों के सेवन से आपको अत्यधिक नींद आ सकती हैं।

Also, Read कन्या राशि का संपूर्ण जीवन कैसा व्यतीत होता हैं जानकर होश उड़ जायेंगे

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए ?। पढाई से पहले अच्छी आदतों को अपनाना जरुरी हैं। जब भी आपका मन आपको भटकाने की कोशिश करें तो अपने लक्ष्य के विषय में सोचें। हमेशा लक्ष्य की ओर ध्यान केन्द्रित करें। किसी-किसी छात्र को कुछ सब्जेक्ट बोरिंग लगता हैं ऐसे में अन्य सब्जेक्ट भी पढ़े। अगर आप नशा आदि करते हैं तो उससे दुरी बनायें। नशा शरीरिक और मानसिक विकास को अवरुद्ध करता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए इसकी सम्पूर्ण जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को छात्रों तक शेयर जरुर से जरुर करें।

Also, Read मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं -5 उपाय अभी करें फिर देखें चमत्कार

3 thoughts on “पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए – 7 चीजें करनी बेहद हैं जरूरी”

Leave a Comment