जल्दी शादी होने के लक्षण / चट मंगनी पट विवाह के उपाय

Spread the love

जल्दी शादी होने के लक्षणशादी होने के 5 लक्षण / जल्दी शादी होने का उपाय – दोस्तों शादी करने की एक उम्र निर्धारित की गयी हैं। हालाँकि जब तक लोग अपने पैरों पर खड़े नहीं होते हैं तब तक वे शादी नहीं करते हैं। शादी के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। जी हाँ, पत्नी की साजों श्रृंगार के सामान के साथ-साथ बच्चों की पढाई तक के खर्चे बढ़ जाते हैं। यही वजह हैं की लोग जब तक कोई अच्छी नौकरी या बिज़नस नहीं करते हैं तब तक शादी से दुरी बनायें रहते हैं। हालाँकि की कुछ लोगों की शादी जल्दी हो जाती हैं।

कम उम्र में होने वाली शादियाँ मुख्यत: तब होती हैं जब घर में मां बाप बीमार होते हैं और उनकी सेवा के लिए एक बहु चाहिए होती हैं। वही कुछ लोगों की शादी लाख जतन करने के बाद भी नहीं हो पाती हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताते हैं की जल्दी शादी होने के लक्षण क्या है और चट मंगनी पट विवाह के लिए क्या उपाय करें।

जल्दी शादी होने के लक्षण
जल्दी शादी होने के लक्षण

चट मंगनी पट विवाह के उपाय का मतलब हैं जल्दी शादी होने का उपाय। अगर आपकी शादी में लगातार रूकावटे आ रही हैं तो चिंता न करें। शास्त्रों में चट मंगनी पट विवाह के कुछ बेहतरीन उपाय बताएं गए हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको कन्या के शीघ्र विवाह के लिए उपाय बताउंगी साथ ही आप जानेंगे की जल्दी शादी होने के लक्षण क्या है।

जल्दी शादी होने के लक्षण क्या है

दोस्तों शादी-विवाह एक निश्चित उम्र के बाद ही अच्छी लगती हैं। भारत के अधिकत्तर इलाकों में जब लड़के और लड़कियां कम से कम 25 की उम्र पार कर लेते हैं तब शादी होती हैं। वही कुछ जगहों पर मजबूरियों का हवाला देते हुए कम ही उम्र में शादी कर दी जाती हैं। कम उम्र में शादी करने की वजह से प्रेगनेंसी के दौरान कई तरह की समस्या उत्पन्न होती हैं। कुछ लोग यह जानने को बेहद उत्सुक रहते हैं की जल्दी शादी होने के लक्षण क्या हैं तो बताता हैं की शादी जल्दी हो सकती हैं।

आपको बता दे की ज्योतिष शास्त्र कहता हैं की कुंडली में गुरु अर्थात वृहस्पति की स्थिति का अनुकूल होना शीघ्र विवाह का कारण बनता हैं। जो लोग गुरुवार का व्रत करते हैं उनका भी विवाह औरों की तुलना में जल्दी हो सकता हैं। इसके अलावे सपने में खुद को शादी के मंडप में बैठे देखना भी जल्दी शादी होने के लक्षण माने जाते हैं। सामान्य कारणों में शीघ्र शादी होने के लक्षण गर्लफ्रेंड से रोज मिलना और आपको किसी साथी की आवश्यकता का प्रतीत होना भी हैं।

Also, Read किस उम्र में आकर्षण शुरू करता है अपना काम – कब होते हैं लड़के लड़कियां एक दुसरे के प्रति आकर्षित

चट मंगनी पट विवाह के उपाय – जल्दी शादी होने का उपाय

चट मंगनी पट विवाह के उपाय - जल्दी शादी होने का उपाय
चट मंगनी पट विवाह के उपाय – जल्दी शादी होने का उपाय

जहाँ कुछ लोगों की शादी न चाहते हुए भी जल्दी हो जाती हैं तो वही कुछ लोगों की शादी उम्र बीतने के बाद भी नहीं हो पाती हैं। ज्‍योतिष शास्त्र शादी में विलम्ब होने का मुख्य कारण कुंडली में दोष को बताता हैं। शादी जल्दी न होने के कारणों में राहु दोष, मांगलिक दोष, कुंडली में गुरु की स्थिति प्रतिकूल होना, शनि दोष आदि हैं। अत: आपको चट मंगनी पट विवाह के उपाय नीचे विस्तार से बताएं गए जो ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाकर आपकी शादी के रास्ते में आ रहे विघ्न को दूर करेगा।

1. चट मंगनी पट विवाह के उपाय – हल्दी

सनातन धर्म में हल्दी का उपयोग पूजा पाठ के कार्यों में भी किया जाता हैं। शादी-विवाह में भी लड़के और लड़की को हल्दी लगाया जाता हैं। हल्दी लगाना बेहद शुभ माना जाता हैं। गुरुवार के दिन आपको पीले रंग का कपड़ा खरीदना हैं। उस कपड़े में खड़ी हल्दी का एक टुकड़ा डालकर भगवान गणेश के समक्ष रख देना हैं। पूजा करने के बाद हल्दी को कपड़े में बांधकर तकियें के नीचे रख दें। इसके अलावे आप रोज गणेश जी को हल्दी का टीका लगा सकते हैं। यह उपाय स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। ज्योतिष में जल्दी शादी करने के लिए मन्दिर में हल्दी दान करने के बारें में भी कहा गया हैं। गुरुवार के दिन हल्दी दान करने से गुरु की स्थिति कुंडली में प्रबल हो जाती हैं।

Also, Read मीन राशि की गुप्त बातें / मीन राशि वाले पिछले जन्म में क्या थे?

यह भी पढ़े घर में भूरी बिल्ली का आना शुभ है या अशुभ – बिल्ली के सपनों का अर्थ विस्तार से जाने

2. पीपल का उपाय – कन्या के शीघ्र विवाह के लिए उपाय

जिन लडकियों की शादी में देरी हो रही हैं या शादी में अर्चने आ रही हैं उन लड़कियों को लगातार 43 दिनों तक पीपल के वृक्ष में जल देना चाहिए। जल देने के साथ-साथ हल्दी जरुर चढ़ाएं। इसके अलावे रोज शाम के वक्त पीपल के जड़ के समीप घी या तील के तेल के दियें जलाएं।

3. कन्या के शीघ्र विवाह के लिए उपाय – सोलह सोमवार

दोस्तों कन्या के शीघ्र विवाह के लिए यह सबसे बेस्ट उपाय माना जाता हैं। शास्त्र कहते हैं की अगर कन्या १६ सोमवार का व्रत रखकर अच्छे पति की कामना करें तो उसे जल्द ही योग्य वर मिलता हैं। इस दौरान आपको शिवलिंग पर जल के साथ-साथ बेल के पत्ते चढाने चाहिए।

4. दान करें

दान करने से शनि, राहू और केतु का बुरा प्रभाव नष्ट होता हैं। अगर आपकी शादी नहीं हो रही हैं तो इस स्थित में आपको शनिवार के दिन काले कपड़े में काले रंग के तिल के साथ लोहा और साबुन को पोटली बनाकर किसी ऐसे व्यक्ति को दान में दे जो आपको नहीं जानता हैं। इसके अलावे गुरुवार और शनिवार को गुप्त दान करना शनि और राहू की बाधा को दूर करता हैं।

Also, Read स्त्री को क्या चाहिए – 5 चीजें जो हर स्त्री चाहती हैं

5. राम और सीता जी की करें पूजा

मंगलिक दोष होने की स्थिति में प्रत्येक मंगलवार को राम और सीता जी की पूजा करनी चाहिए। राम और सीता जी की पूजा से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावे आप प्रसाद के रूप में लड्डू चढ़ा सकते हैं। लड्डू के प्रसाद को कम से कम 7 लोगों को जरुर दें। ऐसा करने से शादी में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और हनुमान जी का आशीर्वाद बना रहता हैं।

Also, Read सपने में शादी की तैयारी होते हुए देखना – इसका क्या मतलब है?

निष्कर्ष

इस पोस्ट में शादी न होने से परेशान व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष उपाय बताएं गए हैं। मुझे उम्मीद हैं की आपको जल्दी शादी होने के लक्षण और चट मंगनी पट विवाह के उपाय की जानकारी अच्छी लगी होगी। शादी में देरी होने पर ऊपर बताएं गए उपाय बेहद प्रभावकारी माने जाते हैं। जिन लोगों की शादी में देरी हो रही हैं उन्हें गुरुवार के दिन पीले कलर का कपड़ा पहनना चाहिए। पुरुषों को हल्दी का टीका लगाने की सलाह दी जाती हैं।

मुझे आशा हैं की आपको जल्दी शादी होने के लक्षण और चट मंगनी पट विवाह के उपाय आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जिनकी शादी में विलम्ब हो रहा हैं।

Also, Read अगर किसी को ऐसे इंसान से बहुत प्यार हो जाये जो पहले से ही शादीशुदा है तो उसे क्या करना चाहिए

Also, Read भाई की शादी में क्या पहने – टिकी रह जाएँगी सबकी निगाहे सिर्फ आप पर

3 thoughts on “जल्दी शादी होने के लक्षण / चट मंगनी पट विवाह के उपाय”

Leave a Comment