मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं -5 उपाय अभी करें फिर देखें चमत्कार

Spread the love

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं, यह सवाल अक्सर स्टूडेंट्स करते हैं। पढाई करने का पुराना तरीका स्टूडेंट्स को काफी बोरिंग लगता हैं। आज के समय में पढाई करना बेहद जरुरी हैं। एक पढ़ा लिखा व्यक्ति अपनी ही नहीं बल्कि देश की उन्नति में भी सहयोग करता हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी हो या कोई बिज़नस, हर फ़ील्ड में पढाई की आवश्यकता होती हैं। पढाई सिर्फ जॉब और बिज़नस के लिए ही जरुरी नहीं हैं। यह हमारे आत्मविश्वास के साथ-साथ मानसिक क्षमता यानी सोचने समझने की क्षमता को भी बढाता हैं।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं -5 उपाय अभी करें फिर देखें चमत्कार
मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं -5 उपाय अभी करें फिर देखें चमत्कार

एक अनपढ़ व्यक्ति को रोजमर्रा के कार्यों में काभी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं जैसे खरीददारी में परेशानी, पैसे काउंट करने में दिक्कत, किसी का एड्रेस ढूंढने में परेशानी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को इस्तेमाल में परेशानी इत्यादि। इसके अलावे एक पढ़ें लिखे व्यक्ति को समाज सम्मान की द्रष्टि से देखता हैं। लोग पढ़ें लिखे व्यक्ति से सलाह लेते हैं उनकी रिस्पेक्ट करते हैं।

पढाई क्यों हैं आवश्यक ?

दोस्तों जब एक व्यक्ति पढ़ लिख लेता हैं तो उसे अनपढ़ व्यक्ति की तुलना में बेवकूफ बनाना बेहद कठिन होता हैं। पढ़े लिखे व्यक्ति को भारत में साक्षर भी कहा जाता हैं। और जो व्यक्ति ग्रेजुएशन पूरा कर लेते हैं यूज़ हम शिक्षित कहते हैं। अक्सर आप बैंक फ्रॉड के शिकार लोगों के बारें में सुनते होंगे। डेबिट कार्ड पर साफ साफ लिखा रहता हैं की बैंक का पिन किसी के साथ शेयर न करें। लेकिन फिर कुछ लोग शेयर कर देते हैं। दरसल वे डेबिट कार्ड पे लिखें चीजों को समझ नहीं पाते हैं जिसके कारण ऐसी घटनाएँ होती हैं।

आप समझ ही गए होंगे की पढाई करना कितना आवश्यक हैं। पढाई करना सिर्फ जॉब के लिए ही नहीं बल्कि अपनी समझ और सोचने की शक्ति के विकास के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। अक्सर बच्चे अपने पेरेंट्स से यह सवाल करते देखें जाते हैं की मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं तो निश्चिंत रहे। आज की इस खास पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे तरीके और उपाय बताएँगे जो आपकी समस्या का सबसे उचित समाधान हैं।

Also, Read स्वस्थ रहने के उपाय 2023 | Sundarta

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं – करें यह 5 उपाय

लगातार पढ़ते रहना आसान भी नहीं हैं लेकिन नीचे बताएं गए टिप्स की मदद से आप पढाई में कुछ इस कदर मशगुल हो जायेंगे की आपको समय का भी पता नहीं चलेगा। पढाई में मन न लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बोरिंग चैप्टर, शारीरिक कमजोरी, मानसिक कमजोरी, ज्यादा शोरगुल, इच्छा शक्ति में कमी, लक्ष्य का पता न होना, किसी खास सब्जेक्ट में रूचि न होना, पढाई का पुराना और उबाऊ तरीका, थकान और टेंशन आदि। मुख्यत: यही सब कारण पढाई में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। तो आइये जानते हैं 5 टिप्स जिसकी मदद से आप पढाई पे फोकस कर पाएंगे।

Also, Read नजर उतारने के प्राचीन उपाय – यह उपाय अचूक हैं जरुर पढ़ें.

1. लक्ष्य का निर्धारण करें

जी हाँ, जब आपको अपना लक्ष्य पता होगा तो इससे आपके अंदर उस लक्ष्य को पाने का उत्साह पढाई करने के लिए प्रेरित करेगा। इसलिए सबसे पहले अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। आपको अपने लाइफ में क्या करना हैं या क्या बनना हैं यह तय करना होगा। लेकिन ध्यान रहें की लक्ष्य का चयन पैसे या कमाई देखकर बिल्कुल न करें। हमेशा अपनी रूचि को देखते हुए ही लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। जब आप अपने रूचि के अनुसार कार्य करते हैं तो आप अपना 100% देते हैं जो आपको सफल बनाने में मदद करता हैं। कभी कभी बच्चे अभिभावक के दबाव में अपनी रूचि के विपरीत लक्ष्य का चयन कर लेते हैं जिसके कारण न तो पढाई में मन लगता हैं और न ही वह अपने करियर में सफल हो पाता हैं। इसलिए पेरेंट्स को अपने बच्चो की रूचि का ध्यान रखना चाहिए।

2. सही जगह का चुनाव करें – मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं

पढाई के लिए शांत और उचित वातावरण बेहद आवश्यक हैं। अगर आस पास काफी शोर शराबा हैं तो इस स्थिति में भी पढाई में मन नहीं लगता हैं। इसलिए पढाई के लिए ऐसे स्थान को चुने जहाँ शोर शराबा बिल्कुल न हो। साथ ही यह भी ध्यान दे की कमरे में पर्याप्त रोशनी और हवा हो। दरसल ऑक्सीजन की कमी की वजह से पसीना आना स्वाभाविक हैं। शरीर में गर्मी की अधिकता आपके माइंड को प्रभावित करती हैं।

Also, Read ऊटी में घूमने के स्थल – ऊटी में यहाँ नहीं गए तो ऊटी जाना हैं बेकार

3. खुद को मोटीवेट करें

पढाई में मन लगाने का सबसे अच्छा तरीका हैं खुली आँखों से बड़े बड़े सपने देखना। आप खुद को भविष्य में रखकर इमेजिन कर सकते हैं की आपकी पढाई आपको किस मुकाम तक पंहुचा सकती हैं। साथ ही खुद को मोटीवेट करने के लिए आप अपने फ़ील्ड के नामी गामी व्यक्तियों के जीवन की कहानी भी पढ़ सकते हैं। यह आपको पढाई करने के लिए मोटीवेट करेगा।

4. पढने के तरीके को बदले

कई लोगों को बेड पे लेटकर पढने की आदत होती हैं। इस आदत के कारण नींद आने लगती हैं। जिससे पढाई में मन न लगना स्वाभाविक हैं। ध्यान रहें की पढाई करने के लिए कुर्सी और टेबल सबसे बेस्ट हैं।

5. ग्रुप स्टडी – मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं

पढाई में मन लगाने का यह सबसे बेस्ट तरीका हैं। जब आप अपने दोस्तों से किसी सब्जेक्ट या किसी टॉपिक के ऊपर चर्चा करेंगे तो इससे ज्ञान का आदान प्रदान होता हैं। अगर आप अपने दोस्तों के साथ किसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे तो इससे उस टॉपिक और सब्जेक्ट को लेकर आपका इंटरेस्ट बढेगा और चीजें जल्दी याद होंगी।

निष्कर्ष

दोस्तों, बच्चों में पढाई में न लगने की समस्या बेहद आम हैं। उनका मन चंचल होता हैं। और यही कारण हैं की वे अक्सर यह पूछते हैं की मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं। पढाई में मन लगाने के लिए बच्चो के लिए हवादार और एक उचित वातावरण देना आवश्यक हैं। लाउडस्पीकर की आवाज या शारीरिक और मानसिक कमजोरी भी उन्हें प्रभावित करती हैं। इसलिए उनके खान पान का भी ख्याल रखें। ज्यादा ऑयली और जंक फ़ूड बच्चो को नहीं देना चाहिए।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं के इस पोस्ट में मैंने आपको पढाई में मन लगाने के लिए कुछ टिप्स बताएं हैं जिसकी मदद से इस समस्या का समाधान निकल सकता हैं। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छी लगी हो तो कमेंट के द्वारा हमें जरुर बताएं। 

और अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ सकते हैं

Also, Read 1 मिनट में याद करने का तरीका – दुनियां का सबसे बेस्ट तरीका

Leave a Comment