कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है – कच्चे चावल खाने के फायदे और नुकसान

Spread the love

कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है – कच्चे चावल खाने के फायदे और नुकसान – दोस्तों कई लोगों को कच्चे चावल खाना बेहद पसंद होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की कच्चे चावल खाने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जी हाँ अगर आप भी कच्चे चावल खाते हैं तो सावधान हो जाइए। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको कच्चे कच्चे चावल खाने के नुकसान के बारें में बताने जा रही हूँ साथ ही आपको बताउंगी की कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है और इसे खाने से कौन सी बीमारी होती हैं।

कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है
कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है

दोस्तों कई लोग नशे की तरह कच्चे चावल का सेवन करते हैं। जिन्हें इसकी लत होती हैं वे कच्चे चावल के सेवन के बीना एक दिन भी नहीं रह पाते हैं। कच्चे चावल खाने की लत को मानसिक समस्या से जोड़कर देखा जाता हैं। हालाँकि यह समस्या शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की की वजह से भी हो सकती हैं। चावल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हैं इसमें कई पोषक तत्व जैसे फाइबर, थायमिन, बहुत तरह के मिनरल्स, आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी आदि मौजूद होते हैं। परन्तु बीना पकाएं इसका सेवन करना गंभीर समस्या को जन्म दे सकता हैं। आइये विस्तार से जानते हैं की कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है और इसके नुकसान क्या हैं।

कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है

दोस्तों कच्चे चावल खाना एक लत हैं जैसे किसी व्यक्ति को सिगरेट, गुटखे आदि की लत हो जाती हैं। आपने छोटे बच्चे को कई बार मिट्टी खाते हुए देखा होगा। ठीक उसी तरह यह भी एक ख़राब लत हैं। यह समस्या ज्यादात्तर कम उम्र के लोगों में दिखाई देता हैं। आज के समय में कई महिलाएं इस लत की शिकार हैं। जी हाँ, कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे चावल का सेवन करते देखा गया हैं। माना जाता हैं की यह विकार मानसिक तनाव, मानसिक बीमारी, शरीर में पोषक तत्वों की कमी चलते जन्म लेता हैं।

Also, Read गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे जान हैरान रह जायेंगे

कच्चे चावल खाने के फायदे और नुकसान – कच्चे चावल खाने के नुकसान

दोस्तों कच्चे चावल खाने के कोई फायदे नहीं हैं। चावल को हमेशा पकाकर ही खाया जाना चाहिए। चावल को अधिक समय तक स्टोर करने के लिए उसमें कई तरह के केमिकल्स मिलाएं जाते हैं। इसके अलावे इसमें लेक्टिन और हानिकारक बैक्टीरिया जैसे बैसिलस सिरस होता हैं जो पाचन तन्त्र को कमजोर करता हैं। इसके सेवन से आपको गंभीर बीमारियों के होने का खतरा रहता हैं। इस तरह से चावल का सेवन करने से पाचन सम्बन्धी समस्या, कब्ज, गैस, पेट में दर्द, फ़ूड पोइसोनिंग, पथरी आदि की समस्या उत्पन्न होती हैं।

Also, Read एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं और खाने के फायदे क्या-क्या हैं ?

कच्चे चावल खाने से कौन सी बीमारी होती है

कच्चे चावल खाने से कौन सी बीमारी होती है
कच्चे चावल खाने से कौन सी बीमारी होती है

कच्चे चावल से आपको फूड प्वाइजनिंग, किडनी स्टोन, आंत में कीड़े, अपच, कब्ज, गैस जैसी अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके सेवन आपको आलसी और कमजोर बना देता हैं। लेक्टिन प्रोटीन से युक्त कच्चे चावल पाचन प्रक्रिया का धीमा कर देता हैं। इसमें मौजूद बैसिलस सिरस जीवाणु फ़ूड पोइसनिंग का कारण बन सकता हैं।

Also, Read सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे

प्रेगनेंसी में कच्चे चावल खाने से क्या होता है – कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है

प्रेगनेंसी में कच्चे चावल खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं जिससे पेट में एंठन, दर्द और अपच की शिकायत हो सकती हैं। अक्सर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कच्चे चावल का सेवन करने लगती हैं। दरसल प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंजेज के कारण महिलाओं का मूड तुरंत तुरंत बदलते रहता हैं। ऐसे में महिलाएं कभी-कभी कच्चे चावल का सेवन करने लगती हैं। इसके सेवन से बच्चे को भी नुकसान पहुँचता हैं।

प्रेगनेंसी में आप पके हुए चावल का सेवन कर सकती हैं। एनसीबीआई के मुताबिक पका हुआ चावल प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं। चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता हैं जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए फायदेमंद हैं।

Also, Read सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

निष्कर्ष

कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है – कच्चे चावल खाने के फायदे और नुकसान की सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आपको दी हैं। कच्चे चावल का सेवन करना बीमारी को न्योता देने के समान हैं। यह समस्या छोटे बच्चों में ज्यादा देखा जाता हैं। परन्तु ज्यादा उम्र के व्यक्ति भी कच्चे चावल का सेवन करते देखें गए हैं। कच्चे चावल आसानी से नहीं पच पाते हैं साथ ही इसमें मिलाएं जाने वाले केमिकल्स स्वास्थ्य के द्रष्टिकोण से बहुत ही हानिकारक हैं। प्रेगनेंसी में कच्चे चावल का सेवन भूल से भी नहीं करनी चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज जैसी समस्यायों का होना बेहद आम बात हैं। ऐसे में अगर आप कच्चे चावल का सेवन करती हैं तो कब्ज की समस्या भीषण रूप ले सकती हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है – कच्चे चावल खाने के फायदे और नुकसान की यह जानकारी अच्छी और उपयोगी लगी होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हैं तो इस जानकारी को दूसरों तक शेयर जरुर करें ताकि कच्चे चावल खाने के नुकसान के बारें में सभी जान सकें।

यह भी पढ़े कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

Also, Read दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे – दूध में अन्य चीजें मिलाकर पीने से क्या होता है

2 thoughts on “कच्चे चावल खाने का मन क्यों करता है – कच्चे चावल खाने के फायदे और नुकसान”

Leave a Comment