दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे – दूध में अन्य चीजें मिलाकर पीने से क्या होता है

Spread the love

दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे – दोस्तों दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं। आपने दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीने के फायदे और दूध में बादाम मिलाकर पीने के फायदे के बारें में जरुर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध में घी मिलाकर पीने के भी कई फायदे हैं। अगर आप प्रतिदिन दूध में घी मिलाकर पीते हैं तो इससे पाचन तन्त्र में सुधार देखने को मिलता हैं। इसके अलावे भी कई फायदे हैं। इस पोस्ट में मैं आपको दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी देने जा रही हूँ इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से और पूरा जरुर पढ़ें।

दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे - दूध में अन्य चीजें मिलाकर पीने से क्या होता है
दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे – दूध में अन्य चीजें मिलाकर पीने से क्या होता है

दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे की पूरी जानकरी पढ़ें

दोस्तों दूध में कई तरह के पोषक तत्व पायें जाते हैं जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर के विकास में अहम योगदान देता हैं। दूध और घी के मिश्रण में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड, कई विटामिन्स, हेल्दी फैट और मिनरल्स आदि होते हैं। इसके अलावे यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं। अगर आप दूध में घी मिलाकर इसका सेवन करेंगे तो आपकी हड्डियाँ और मांसपेशियां मजबूत होगी। इसका सेवन स्किन ड्राईनेस को कम करता हैं और इमुनिटी बूस्ट होती हैं। अल्सर, जोड़ों के दर्द, एसिडिटी आदि की समस्या में भी दूध के साथ घी मिलाकर पीना बेहद लाभकारी हैं। प्रतिदिन इसके मिश्रण को पीने से कब्ज की समस्या भी जड़ से नष्ट हो जाती हैं। इसका सेवन हल्के गर्म दूध के साथ किया जाना उचित हैं।

दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान

दोस्तों जहाँ दूध में घी मिलाकर पीने के बहुत सारे फायदे हैं वही इसके सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं। कई बार दोनों का मिश्रण अपच का कारण बन सकता हैं। इसलिए इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। अगर आपको कब्ज की समस्या हैं तो इस स्थिति में इसका सेवन न करें। इसके अलावे इसका सेवन करना कई रोगों में वर्जित हैं जैसे :- पीलिया रोग, लीवर से सबंधित अन्य रोग, प्लीहा आदि। इसके अलावे बुखार में घी खाना हानिकारक हो सकता हैं। घी गर्म प्रकृति की होती हैं इसमें अत्याधिक मात्रा में विटामिन A होता हैं जिसकी वजह से भूख न लगने की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावे इसका अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल को अनियंत्रित कर कर सकती हैं जिसके कारण हृदय सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं।

Also, Read हल्दी दूध पीने के फायदे (Haldi Doodh Pine Ke Fayde)

दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे और नुकसान

दोस्तों दूध में शहद मिलाकर पीने के कई नुकसान और फायदे हैं। अगर आप गर्म दूध में शहद डालकर पीना चाहते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकती हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन द्वारा किये गए एक रिसर्च से यह बात सामने आई हैं की अगर बेहद गर्म दूध में शहद को मिलाया जाएँ तो इससे एचएमएफ का निर्माण होता हैं जो शरीर के लिए बेहद जहरीला हैं। लेकिन यह तभी संभव हैं जब शहद को 140 से ज्यादा तापमान वाली चीजों में मिलाया जाएँ। लेकिन जब आप गर्म दूध में शहद मिलाते हैं तो इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

हल्का गर्म दूध या ठन्डे दूध में शहद मिलाकर सेवन करने से इम्युनिटी ठीक रहती हैं। इसके मिश्रण में मौजूद एंटी-माइक्रोबायल प्रॉपर्टीज कई तरह के संक्रमण से शरीर की रक्षा करता हैं। इसके सेवन से खांसी, सर्दी आदि में लाभ मिलता हैं। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता हैं। इसके सेवन से त्वचा साफ़ होता हैं।

Also, Read लेटकर दूध पिलाने के नुकसान – जानकर हैरान हो जाएंगे।

दूध में अंडा मिलाकर पीने के नुकसान

अंडे में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम आपके स्वास्थ्य का खास ख्याल रखते हैं। अंडा और दूध का मिश्रण स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन बी 6,बी 12, प्रोटीन, वसा, विटामिन इ, आदि पायें जाते हैं। विटामिन इ बालों को स्वस्थ रखता हैं वही बी12, कोलीन और बी 6 विटामिन हमारे मष्तिष्क के स्वास्थ्य को बनायें रखने में मदद करता हैं। विटामिन बी हमारे त्वचा के डेड सेल्स की मरम्मत करता हैं और सेल्स के विकास में सहयोग करता हैं।

Also, Read किन परिस्थितियों में बच्चे को मां का दूध नहीं पिलाना चाहिए

दूध में घी मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है क्या

जी नहीं, दूध और घी का मिश्रण आपके वजन को घटाता हैं। अगर आप रोज सुबह-सुबह या रात के समय बिस्तर पर जाने से पहले घी और दूध के मिश्रण को ग्रहण करते हैं तो इससे बढ़ते वजन को कण्ट्रोल किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़े बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?

बच्चों को दूध में क्या मिलाकर पिलाना चाहिए

दोस्तों जन्म से लेकर 6 महीने तक बच्चे को दूध पिलाने की सलाह दी जाती हैं। इसमें सभी जरुरी पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए जरुरी हैं। लेकिन अगर आप दूध में काजू, किशमिश, खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर बच्चे को पिलायेंगे तो इससे बच्चे का ग्रोथ और तेज होगा और बच्चा स्वस्थ रहेगा। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के मिनरल्स हैं फाइबर मौजूद होता हैं जो बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

Also, Read सफेद दाग में दूध पीना चाहिए कि नहीं

दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने के फायदे

हल्दी दूध और घी का मिश्रण गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डी को मजबूती देता हैं। इसके अलावे अगर आपकी स्किन ड्राई हैं या आप जोड़ो के दर्द से परेशान रहते हैं तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं।

दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीने के फायदे

दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने के अनेक फायदे हैं। इसके मिश्रण में अनेक तरह के गुण होते हैं। इस मिश्रण में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटाशियम, विटामिन बी 6 राइबोफ्लेविन के साथ -साथ एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटीइन्फ्लामेंट्री गुण होते हैं। इसके सेवन से गले की खरास में आराम मिलता हैं और सर्दी खांसी की समस्या भी आसानी से दूर हो सकती हैं। इसके सेवन से हड्डी मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में गजब के फायदे होते हैं।

दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना की दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे क्या -क्या हैं। आपको बता दे की यह एक सामान्य जानकारी हैं। इसका सेवन बीना डॉक्टर की सलाह के करना कभी-कभी हानिकारक भी हो सकता हैं। इसलिए इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के पश्चात ही करें।

मुझे उम्मीद हैं की दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहे। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करना बिल्कुल ण भूलें।

Also, Read हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए – जाने कब करता हैं नुकसान

4 thoughts on “दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे – दूध में अन्य चीजें मिलाकर पीने से क्या होता है”

Leave a Comment