पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है जाने – खान-पान रखें ध्यान फिर देखें कमाल

Spread the love

पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है – खान-पान रखें ध्यान फिर देखें कमाल – पैर की हड्डी टूटने पर व्यक्ति के रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाता हैं। जॉब और बिज़नस काफी प्रभावित होता हैं जिसके चलते आर्थिक हानि होती हैं। ऐसे में पैर टूटने के बाद लोगों का पहला सवाल यही होता हैं की ऑपरेशन के बाद हड्डी कितने दिन में जुड़ती है तो आइये विस्तार से जानते हैं। दोस्तों, पैर को जल्दी ठीक करने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। खान-पान को सही कर पैर को जल्दी ठीक किया जा सकता हैं। पैर की हड्डी टूटने पर ऑपरेशन किया जाता हैं। प्लास्टर चढने के बाद कुछ सावधानियां बरतनी भी आवश्यक हैं। नीचे विस्तारपूर्वक बताया गया हैं की पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है और शरीर के किसी भी भाग की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए।

पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है जाने
पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है जाने

हमारी शरीर की हड्डियां कई कारणों से टूट सकती हैं। सीढियों से गिरने या बाइक से एक्सीडेंट होने पर भी पैर की हड्डी टूट जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता हैं। पैर टूटने के बाद प्लास्टर चढ़ाकर पैर के टूटे हुए हिस्से को को हिलने डुलने से बचाया जाता हैं। इस तरह पैर की हड्डियां जल्दी जुड़ जाती हैं। हड्डियों के लिए जरुरी पोषक तत्वों को भोजन के माध्यम से ग्रहण कर रिकवरी का समय कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं की पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है ?

पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है

पैर टूटने के तुरंत बाद पैर पर भार नहीं देना चाहिए। अगर आपका प्लास्टर हो गया हैं तो भी पैर पर भार नहीं देना चाहिए। नॉर्मली प्लास्टर चढने के डेढ़ से दो महीने में ही व्यक्ति सहारे के साथ या धीरे-धीरे खुद ही चलना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर हड्डी टुकड़े-टुकड़े में बंट गयी हैं या शरीर की कोई ऐसी हड्डी टूट गयी हैं जो काफी बड़ी हैं जैसे जांघ की हड्डी तो इसमें व्यक्ति 4 से 5 महीने तक भी नहीं चल पाता हैं। अगर आप चाहते हैं की हड्डी जल्दी से जुड़ जाएं तो खान-पान को सही रखना होगा। नीचे बताया गया हैं की पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

ऑपरेशन के बाद हड्डी कितने दिन में जुड़ती है

ऑपरेशन के बाद हड्डी जुड़ने में 2 महीने से कम का समय लगता हैं। जी हाँ, 45 से 60 दिनों के भीतर आपकी हड्डी ओपरेशन के बाद जुड़ जाती हैं। हालांकि यह कई अन्य चीजों पर भी निर्भर करता हैं। बच्चों के पैर की हड्डी जुड़ने में कम समय लगता हैं। अगर आपकी उम्र ज्यादा हैं तो समय ज्यादा लग सकता हैं। हड्डी के किसी रोग से जूझ रहे व्यक्ति को इस समस्या से उबड़ने में और भी समय लगता हैं। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं। इस स्थिति में ऑपरेशन के बाद हड्डी जुड़ने में काफी समय लग सकता हैं।

यह भी पढ़ें दूध में घी मिलाकर पीने के नुकसान और फायदे – दूध में अन्य चीजें मिलाकर पीने से क्या होता है

पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए

पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए
पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए

हाथ या पैर की हड्डी टूटने पर ऑपरेशन के बाद प्लास्टर चढ़ा दिया जाता हैं। प्लास्टर हो जाने के बाद डॉक्टर कुछ व्यायाम आदि बताते हैं जिसे किया जाना आवश्यक हैं। व्यायाम का मुख्य उद्देश्य ब्लड फ्लो को बढ़ाना होता हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में हल्के से चोट से भी हड्डियाँ टूट सकती हैं। भोजन में कैल्शियम, आयरन, पोटैश‍ियम, मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। पैर की हड्डी टूटने पर कुछ चीजें जैसे अधिक नमक, अधिक चीनी, रेड मीट, चाय, शराब, सिगरेट आदि का सेवन हानिकारक हैं। पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए इसकी लिस्ट नीचे प्रदान की गयी हैं।

शब्जियाँ जैसे ब्रोकली, हरी पत्तेदार शब्जियाँ, दूध, पनीर, सोयाबीन, पत्ता गोभी, पालक आदि में भरपूर कैल्शियम होता हैं। इन चीजों के सेवन से आप जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं। इसके अलावे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे डेयरी उत्पाद, मछली, नट्स, बीज और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थो का भी सेवन जरुर करें। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मुख्य भूमिका निभाता हैं। विटामिन डी मछली और अंडे के सेवन से प्राप्त हो सकता हैं। इसके अलावे सूर्य की धुप विटामिन डी लेने का सबसे बेस्ट तरीका हैं। अत: सुबह की धुप से शारीर को जरुर सकें।

यह भी पढ़ें कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए – कान बहने से नुकसान

हड्डी टूटने पर कौन सा फल खाना चाहिए

कोलेजन के निर्माण में मदद करने वाला विटामिन सी का सेवन बेहद फायदेमंद हैं। यह टूटी हुई हड्डियों को जल्दी जोड़ने में मदद करता हैं। विटामिन से भरपूर फल का सेवन हड्डी टूटने पर जरुर करना चाहिए। सभी खट्टे फलों में विटामिन सी होता हैं। संतरा, टमाटर, निम्बू आदि का सेवन जरुर से जरुर करें। संतरा में पोटैशियम भी होता हैं। पोटाशियम कैल्शियम के क्षय को रोकता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह जानकरी बेहद अच्छी लगी होगी। पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है और खान-पान कैसा होना चाहिए इसकी सम्पूर्ण जानकारी इस विशेष पोस्ट में डी गयी हैं। अगर आप ऊपर बताएं गए चीजों का सेवन करेंगे तो इससे आपके हड्डी का विकास तेजी से होगा और हड्डियां जल्दी जुड़ने लगेंगी। इससे हड्डी जल्दी जुड़ेगी और आप 1 से डेढ़ महीने में ठीक हो सकते हैं। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताएं गए व्यायाम जरुर करें। अगर आपका पैर टूट गया हैं तो प्लास्टर चढ़ने के बाद भी उँगलियों को हिलाते रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर उंगलिया सुन्न पड़ सकती हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” पैर टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते है जाने – खान-पान रखें ध्यान फिर देखें कमाल ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करना बिल्कुल न भूले।

यह भी पढ़ें प्लास्टर होने के बाद चलना चाहिए या नहीं – प्लास्टर होने के बाद बरतें सावधानी

Leave a Comment