कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए – कान बहने से नुकसान

Spread the love

कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए – कान बहने से नुकसान – अक्सर लोगों को कान बहने की शिकायत रहती हैं। कान बहना किसी बीमारी के होने के संकेत भी हो सकते हैं इसलिए कान बहने पर इसका इलाज आवश्यक हैं। कई लोग इस समस्या को सामान्य समझकर इसका इलाज नहीं करवाते और उन्हें गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आज की इस पोस्ट में मैं आपको काण बहने से नुकसान और घरेलु उपाय की जानकारी देने जा रही हूँ। साथ ही इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको विस्तार से बताउंगी की कान बहने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है? और कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए ।

कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए - कान बहने से नुकसान
कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए – कान बहने से नुकसान

कान बहने के कारण

दोस्तों कान बहने के मुख्य कारणों में गंदगी, इन्फेक्शन आदि हैं। इसके अलावे जब हम काम को किसी नुकीली चीज से साफ करते हैं तो इससे कान के पर्दे पर जख्म हो सकता हैं जिसकी वजह से भी कान बहने की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इन सबके अलावे एकॉस्टिक ट्रॉमा, कान पर अधिक दबाव, फंगल इन्फेक्शन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि भी कान बहने के मुख्य कारण हैं।

Also, Read चेहरे और जबड़े और कान के बाईं ओर में दर्द – कारण, उपाय और बचाव

कान बहने से नुकसान

जब किसी व्यक्ति को कान बहने की शिकायत होती हैं तो इस स्थिति में व्यक्ति के कान से तरल पदार्थ निकलते रहता हैं और व्यक्ति बुखार, कान में खुजली, सुनने में तकलीफ आदि का सामना करना पड़ता हैं। कान का बहना कई बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। जब हमारे कान के पर्दे डैमेज हो जाते हैं तो तो इससे रिसाव होने लगते हैं जिसकी वजह से इन्फेक्शन धीरे-धीरे हड्डी को भी प्रभावित करने लगती हैं। कान बहने से नुकसान बेहद ज्यादा हैरान करने वाला हो सकता हैं। इस समस्या की वजह से कोलेस्टेटोमा जैसी बीमारी हो सकती हैं और फेस में बदलाव आने लगता हैं।

कई बार देखा गया हैं की इस स्थिति में ब्रेन में मवाद बनने लगता हैं और व्यक्ति की आवाज में परिवर्तन आने लगता हैं। अगर आपके कान से तरल पदार्थों के साथ खून निकलने की शिकायत हैं तो इस स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर इसका इलाज करवाया जाना चाहिए। दरसल यह संकेत देता हैं की आंतरिक हड्डियाँ कमजोर होकर सड़ रही हैं। आइये अब जानते हैं की कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए और कान बहने की दवा घरेलू उपचार क्या हैं।

Also, Read इस्नोफीलिया में कौन सा फल खाना चाहिए – पूरी जानकारी क्या खाना सही हैं विस्तार से जाने

कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए

दोस्तों कान में दर्द होने या कान बहने पर कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज आवश्यक हैं। सर्दी का मौसम हो या गर्मी का आपको कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा तेल मासले वाले खाद्य पदार्थ, फ्रीज का ठंडा पानी, केला, दही, किसी भी प्रकार के आइसक्रीम आदि के सेवन से बचना चाहिए।

कान बहने पर क्या खाना चाहिए

मैंने ऊपर आपको बताया की कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए। आइये अब जानते हैं की कान बहने पर किन चीजों का सेवन लाभदायक हैं। दोस्तों कान बहने या कान में दर्द रहने की स्थिति में आपको पोषक तत्वों से युक्त भोजन करना चाहिए। बाहरी चीजों जैसे जंक फ़ूड आदि के सेवन से बचना चाहिए। आप अपने खाने में भरपूर फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त भोजन को जरुर से जरुर शामिल करना चाहिए। इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जिंक से भरपूर भोजन जैसे मछली, लहसुन, मशरूम आदि का सेवन करना लाभप्रद हैं। इसके अलावे आप भोजन में मैग्नीशियम, फोलेट युक्त खाद्य पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं। इसलिए अपने भोजन में निम्बू, अनार, अंडा, गोभी, दलीय, अलसी का बीज आदि भी जरुर से जरुर शामिल करें।

Also, Read बॉडी में खुजली (Body Itching) के कारण और घरेलु उपचार

कान बहने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है? – कान बहने की दवा घरेलू उपचार

अगर आपके कान बह रहे हैं तो इस स्थिति में कुछ घरेलु उपायों द्वारा इलाज संभव हैं। अगर कान से ब्लड डिस्चार्ज हो रहा हैं तो ऐसी स्थिति में घरेलु उपाय करने से बचना चाहिए। कान के पर्दे फटने पर डॉक्टर आपको सर्जरी की सलाह देते हैं। टिम्पैनोप्लास्टी सर्जरी द्वारा इसे ठीक किया जाता हैं। नीचे कान बहने की दवा घरेलू उपचार विस्तार से बताएं गए हैं ध्यान से पढ़ें।

1. नीम का तेल

दोस्तों नीम का तेल कान बहने की समस्या में बेहद लाभदायक हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कान के संक्रमण को कम करता हैं। इस तेल का उपयोग आप रुई में भिगों कर कर सकते हैं। कान में इस तेल को रुई के सहारे लगाकर छोड़ देने से कान का बहना तत्काल ही रुक जाता हैं। इसके अलावे अगर आपके काण में खुजली हो रही हैं तो यह खुजली की समस्या को भी कम करती हैं।

2. एअर ड्राप

आप अपने आस पास के डॉक्टर से सलाह लेकर एक अच्छा एअर ड्राप खरीद सकते हैं। एअर ड्राप की मदद से कान बहने की समस्या में तुरंत राहत मिलता हैं। एअर ड्राप आप आसानी से घर पर खुद ही डाल सकते हैं।

Also, Read ईएसआर बढ़ने से क्या होता है – ईएसआर क्या हैं इसका घरेलु उपाय

3. भाप

कान में भाप देने से कान बहने की समस्या से निजात मिल सकता हैं। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी को उबलने तक गर्म करें और उससे निकलने वाले भाप को कान के पास रखें। ध्यान रहें की इस क्रिया के दौरान कान में पानी नहीं डालना चाहिए।

Also, Read टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कैसे बढ़ाये – 5 घरेलु उपाय टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर को बढ़ाने के लिए अपनाएं

4. पुदीना

पुदीना के रस से भी कान बहने की समस्या में राहत मिलता हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसकी पत्तियों के रस को पीसकर निकाल लें। उसके बाद इसके रस को रुई की सहायता से कान में 2 बूंद डालें। इस रस को डालने से कान बहना बंद हो जाता हैं और खुजली से भी काफी राहत मिलती हैं।

Also, Read मुंह का स्वाद गायब होने के लक्षण और 5 घरेलु उपाय

निष्कर्ष

कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी इस पोस्ट के द्वारा प्रदान की गयी हैं। अगर आपके कान बहने की समस्या कई महीनों से हैं या फिर कान से ब्लड आ रहा हैं तो घरेलु उपाय ण करें। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह आवश्यक हैं। अगर आपको यह समस्या कुछ दिनों से हैं तो घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं। कान बहने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक हैं।

उम्मीद हैं की आपको कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को पढ़ सकते हैं। इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read मसूड़े फूलने का कारण और उपचार – इन घरेलु उपायों से मिलेगा आराम

1 thought on “कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए – कान बहने से नुकसान”

Leave a Comment