शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? – लक्षण और घरेलु उपाय

Spread the love

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?लक्षण और घरेलु उपाय – दोस्तों, शूगर एक ऐसी बीमारी हैं जिससे आज के समय में लाखों लोग जूझ रहे हैं। अगर आप या आपके घर में किसी भी सदस्य को शुगर की समस्या हैं तो आपके लिए यह जानना जरुरी हैं की शुगर के पेशेंट को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यह बीमारी तब होती हैं जब हमारे ब्लड में ग्लूकोज़ अधिक मात्रा में एकत्रित हो जाता हैं। दरसल यह स्थिति तब आती हैं जब इंसुलिन ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुँचाने का कार्य सही तरीके से नहीं कर पाता हैं। ऐसे में ग्लूकोज ब्लड में अधिक मात्रा में एकत्रित हो जाता हैं। ग्लूकोज हमें खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता हैं। इसलिए शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? इसकी जानकारी का होना आपके लिए बेहद जरुरी हैं।

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? - लक्षण और घरेलु उपाय
शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? – लक्षण और घरेलु उपाय

इंसुलिन का नहीं बनना मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता हैं। ग्लूकोज़ का कोशिकाओं द्वारा उपयोग न होने पर गंभीर लक्षण भी दिखाई पड़ते हैं। जी हाँ, रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर ज्यादा होने से कई तरह के लक्षण दिखाई दिखाई देते हैं। यह बीमारी ठीक नहीं होती हैं लेकिन इसे कण्ट्रोल किया जा सकता हैं। आइये विस्तार से जानते हैं की शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? और 40 से 60 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए ?

पुरुषों में शुगर के लक्षण – महिलाओं में शुगर के लक्षण

शुगर की बीमारी दो तरह की होती हैं पहला टाइप-1 डायबिटीज़ और दूसरा टाइप-2 डायबिटीज़। टाइप-1 डायबिटीज़ ज्यादात्तर कम उम्र के लोगों में अधिक देखी जाती हैं। वही टाइप 2 का खतरा अधिक उम्र में बढ़ती उम्र, गलत लाइफस्टाइल और फिज़िकल एक्टिविटी की कमी के चलते बढ़ जाता हैं। टाइप-1 और टाइप 2 डायबिटीज़ के मुख्य कारणों में इंसुलिन की कमी और अनुवांशिकता प्रमुख हैं। अर्थात यह समस्या आपके माँ बाप से से मिल सकती हैं। टाइप-1 शुगर में हमारी प्रतिरक्षा तन्त्र इंसुलिन को बनाने वाली कोशिकाओं को गलती से क्षतिग्रस्त कर देती हैं। आइये इन दोनों तरह शुगर के लक्षण काफी हद तक समान ही होते हैं। आइये जानते हैं की पुरुषों और महिलाओं में शुगर के लक्षण क्या हैं।

शुगर के लक्षण

पुरुषों में शुगर के लक्षण - महिलाओं में शुगर के लक्षण
पुरुषों में शुगर के लक्षण – महिलाओं में शुगर के लक्षण
  • ग्लूकोज जब रक्त में ज्यादा हो जाता हैं तो पेशाब ज्यादा लगने लगता हैं। पेशाब के रास्ते ग्लूकोज बाहर निकलता हैं।
  • सामान्य से ज्यादा भूख और प्याज की अनुभूति होती हैं क्योकिं इंसुलिन रक्त से शुगर को कोशिकाओं तक पहुँचाने में असमर्थ हो जाता हैं। ऐसे कोशिका को ग्लूकोज नहीं मिलता हैं। कोशिका ग्लूकोज को उर्जा में रूपांतरित करती हैं।
  • कमजोरी और बेहद थका हुआ महसूस होना
  • पुरुषों और महिलाओं के रक्त में ग्लूकोज को का ज्यादा होना फंगल इन्फेक्शन की समस्या को बढाता हैं। इस वजह से त्वचा में खुजली ज्यादा हो सकती हैं। इसके अलावे शरीर में दर्द का अनुभव होना भी इसके लक्षण हैं
  • अधिक शुगर आपकी नजरों को भी कमजोर कर देता हैं।
  • चोट लगने या घाव होने पर जल्दी ठीक न होना
  • रक्त में ग्लूकोज बढ़ने पर महिलाओं में यूटीआई का खतरा बढ़ जाता हैं। इस दौरान पेशाब के दौरान जलन होती हैं।

ऊपर बताएं गए लक्षण पुरुषों और महिलाओं में दिखने वाले प्रमुख शुगर के लक्षण हैं। शुरुवात में टाइप-2 डायबिटीज़ में कभी-कभी कोई भी लक्षण नहीं दीखते हैं। हालांकि कुछ समय बाद स्वत: ही लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

शुगर से परेशान व्यक्ति आहार और जीवनशैली में बदलाव कर इसे पूरी नियंत्रित कर सकते हैं। बचाव इस बीमारी का सबसे अच्छा इलाज माना जाता हैं। रोजाना व्यायाम करना आपके वजन को संतुलित रखने में मदद करता हैं। बढ़ता वजन इसके खतरे को और तेजी से बढाता हैं। खाने में मीठे चीजों से परहेज करना चाहिए। विटामिन डी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। शारीरिक गतिविधि जरुर करें। लगातार एक जगह बैठे रहने से मोटापा बढेगा। सामान्य चावल की जगह बाजरे और मक्के की रोटी ज्यादा खाएं।

हर तरह के दालों का सेवन करें। खाने में हरी शब्जियाँ जैसे पालक, शिमला मिर्च, कच्चा केला की शब्जी, अमरुद, हरे चने, अलसी के बीज, करेले की शब्जी, कुलथी, जौ, कच्चा पपीता आदि जरुर खाना चाहिए। फलों में सेब और किवी फायदेमंद हैं। शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए नीचे बताएं गए चीजों को सेवन जरुर करना चाहिए?

मेथी

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए फाइबर से भरपूर मेथी दाने का सेवन जरुर करें। यह इंसुलिन निर्माण में सहायक हैं। लगातार कुछ महीनों तक इसके सेवन से ब्लड में गुलुकोज का स्तर कम होता हैं। इसका सेवन पानी में फुलाकर किया जाता हैं। 50 ग्राम मेथी को 1 गिलास पानी में डालकर छोड़ दें। 6 घंटे बाद इसका मेथी को नाश्ता करने से पहले खाएं। इसका सेवन दिन में एक बार जरुर करें।

यह भी पढ़ें मेथी दाना खाने के फायदे (Methi dana khane ke fayde)

अदरक

अगर आप शुगर को कण्ट्रोल करना चाहते हैं तो अदरक का इस्तेमाल जरुर करें। अदरक आपके ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करता हैं। जी हाँ, रोजाना दिन में 2 बार अदरक पानी पीने से शुगर नियंत्रित रहता हैं। अदरक को पानी में उबालकर दिन में दो बार पीना हैं। ऐसा रोज करें। जल्द ही आपको लक्षणों से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें अदरक के फायदे (Adrak ke Fayde)

करेला

करेले का सेवन कई तरह से किया जा सकता हैं। यह ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को सामान्य बनायें रखने में आपकी मदद करेगा। आप करेले का जूस, करेले की भुंजिया या शब्जी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसे हर तरह से खाना फायदेमंद हैं।

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए खाना चाहिए नीम

नीम खाने में थोड़ा कडवा लगता हैं। स्वाद में कड़वा होने की वजह से कई लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। परन्तु इसका सेवन शुगर में बेहद फायदेमंद हैं। रोजाना कुछ नीम की पत्तियों को चबा-चबाकर खाने से ब्लड में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता हैं। आप चाहे तो इसके पत्ते को सुखाकर पाउडर भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें नीम के फायदे (Neem ke Fayde)

भृंगराज

इसमें मौजूद हाइपोग्लासेमिक गुण शुगर की बीमारी को जड़ से ठीक करने में मदद करती हैं। प्रतिदिन से भृंगराज के पत्ते से बने काढ़े को पीने से इस समस्या को जल्द ठीक किया जा सकता हैं। इसके पत्तों को तोड़कर चूर्ण बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें कौन सी जड़ी-बूटी किस काम आती है – 22 जड़ी-बूटी इसके काम जान हैरान हो जाएंगे

शुगर तुरंत कम करने के यह कुछ बेस्ट उपाय हैं। इन चीजों से मिलाकर कई आयुर्वेदिक औषधियां तैयार की जाती हैं जिसका इस्तेमाल शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए किया जाता हैं।

आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा कौन सी है – शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

आयुर्वेद में शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ विशेष तरह के औषधियों के बारें में बताया गया हैं। मेथी, दालचीनी, सहजन आंवला आदि से निर्मित चूर्ण शुगर के इलाज में सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा हैं। आंवला चूर्ण एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं जो मेटाबॉलिज्म रेट को तेज करता हैं। ALPMADHU लिक्विड एक आयुर्वेदिक औषधि हैं जिसका इस्तेमाल शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने में किया जाता हैं। यह दवा गिलोय, अश्वगंधा, नीम, मेथी, करेला औरआंवला आदि से बना हैं।

नार्मल शुगर कितनी होनी चाहिए

90 से 100 mg/dL के बीच शुगर लेवल रहना नार्मल हैं। खाने और सोने के बाद ब्लड शुगर लेवल का घटना बढ़ना आम बात हैं। जब आप कुछ खाते नहीं हैं या उपवास करते हैं तो शुगर लेवल गिरने लगता हैं। अगर आप ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सुबह का टाइम सबसे बेस्ट हैं।

60 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए

६० साल या उससे अधिक के व्यक्ति का खाली पेट जांच उपरान्त 90 से 130 mg/dL शुगर लेवल को सामान्य माना जाता हैं। रात को भोजन के पश्चात यह 150 mg/dl हो जाएं तो चिंता का विषय नहीं हैं। यह भी नार्मल हैं।

40 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए

40 साल की उम्र में खाली पेट शुगर की जांच करने पर 90 से 130 mg/dL होना नार्मल हैं। किसी तरह के भोजन करने के बाद यह बढकर 150 तक भी हो सकता हैं। इसे भी नार्मल ही माना जाता हैं। मगर इससे अधिक होने पर डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

शुगर में मुर्गा खाना चाहिए कि नही

जैसा की मैंने आपको बताया हैं की शुगर की समस्या में प्रोटीन युक्त भोजन करना लाभकारी हैं। चिकन प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इसमें हानिकारक फैट भी नहीं होता हैं। परन्तु ध्यान रखें की चिकन में अत्यधिक तेल मसाले होने पर आपके शरीर को हानि पहुँच सकती हैं। इसलिए चिकेन बनाने में ज्यादा तेल मसाले का उपयोग न करें। चिकन को हेल्दी तरीके से बनाकर खाना ही फायदेमंद हैं। चिकन को हरी शब्जियों के साथ नमक आदि मिक्स कर सूप बनाकर पीना फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्षशुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

शुगर की बीमारी को समय रहते कण्ट्रोल न किया जाएं तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं। अत: समय रहते इसके बचाव के उपाय करने चाहिए। इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? और आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा कौन सी है। मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। शुगर के पेशेंट के लिए सबसे अच्छी दवा बचाव ही हैं। खान-पान को ठीक रख व्यक्ति शुगर को आसानी से कण्ट्रोल कर सकता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

यह भी पढ़ें शीशम के पत्ते ठंडे होते हैं या गरम – शीशम के पत्ते के फायदे मासिक धर्म में कारगर

2 thoughts on “शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? – लक्षण और घरेलु उपाय”

Leave a Comment