सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

Spread the love

सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना – शिव जी सपने में आकर दर्शन देना किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। अगर आपको भगवान शिव ने सपने में आकर दर्शन दिया हैं तो समझ लीजिये की आपका शुभ समय शुरू हो चूका हैं। शास्त्रों के अनुसार स्वप्न में शिव जी के विभिन्न रूपों में देखना और उनकी पूजा करना बेहद शुभ संयोग हैं। इस पोस्ट में हम जानेंगे की महादेव अर्थात भगवान शिव से सम्बंधित सपनों का क्या अर्थ होता हैं। शिव जी को कई नामों से जाना जाता हैं। इन्हें शंकर, विषधर, चन्द्रशेखर, महादेव, नीलकंठ आदि भी कहा जाता हैं। शिव प्रलय और संहार के देवता हैं। इन्हें जगतपिता भी कहते हैं। वेद के अनुसार इन्हें रूद्र भी कहा जाता हैं। सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना और सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना कैसा होता हैं विस्तार से इसकी जानकारी पढ़ें।

सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना
सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

भगवान शिव विभिन्न रूपों में सपने में प्रकट होना कई संकेत देते हैं। सपने में मंदिर या कही भी शिवलिंग देखना अति शुभ माना जाता हैं। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं की सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना और सपने में भगवान के सामने रोते हुए देखना क्या संकेत देता हैं।

सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना

दोस्तों, सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना और पूजा करना बेहद शुभ हैं। इस सपने का अर्थ हैं की आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर बिना किसी रुकावट के दौड़ती रहेगी। अर्थात जिन परेशानियों से आप जूझ रहे हैं जल्द ही शिव कृपा से उसका समाधान निकलेगा। आपके आसपास की नकारात्मक उर्जाओं का नाश होगा। धन से जुड़ी समस्याएं जल्द ही समाप्त होगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाएंगे। वही महाशिवरात्रि या शिव जी से जुड़े किसी खास दिन सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना पूजा सफल होने के संकेत देते हैं। समाज में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। समाज में आपका आदर और मान-सम्मान होगा।

यह भी पढ़ें शमी पत्र कब तोड़ना चाहिए और कब नहीं – शिवलिंग पर शमी पत्र कैसे चढ़ाएं

सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखना

दोस्तों, सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखना शुभ होने की ओर इंगित करता हैं। सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखना महाकाल के आशीर्वाद को इंगित करता हैं। उनके आशीर्वाद से अकाल मृत्यु का भय खत्म होगा। कुंडली दोष दूर होगा। शनि की द्रष्टि से आप पूर्णत: सुरक्षित रहेंगे। अगर हाल ही में आपने किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुवात की हैं जैसे व्यापार शुरू किया हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार को पहले की अपेक्षा और अधिक गति मिलेगी। यह सपना रुके हुए पैसे या अचानक धन के आने के भी संकेत देते हैं। अत: इस सपने को देखने के बाद शिव जी को धन्यवाद जरुर कहें।

सपने में ओम नमः शिवाय का जाप करना

सपने में ओम नमः शिवाय का जाप करना
सपने में ओम नमः शिवाय का जाप करना

दोस्तों, सपने में ओम नमः शिवाय का जाप करना आपकी वर्तमान समस्यायों से लड़ने के लिए प्रेरित करता हैं। यह सपना अच्छा माना जाता हैं। आपके साहस और धैर्य में बढ़ोतरी होगी। भय और नकारात्मकता से छुटकारा मिलेगा। जल्द ही आप कुछ ऐसा साहसीक कदम उठाएंगे जो आपके जीवन को सही दिशा प्रदान करेगा। ईश्वर पर विश्वास रखते हुए सही दिशा की ओर कदम बढ़ाएं। आपको सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

सपने में भगवान शिव से बात करना

सपने में भगवान शिव से बात करना स्पष्ट रूप से वर्तमान में चल रही समस्यायों से मजबूती के साथ लड़ने की ओर संकेत देता हैं। अगर आप स्थितियों को समझते हुए बुद्धि से समस्यायों के निवारण का उपाय करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। शिव जी से बात करना इशारा करता हैं की आपको मौजूदा परिस्थितियों से बिना घबराएं आगे बढ़ते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें राहु-केतु और शनि को प्रसन्न करने के खास उपाय

सपने में भगवान के सामने रोते हुए देखना

सपने में शिव या किसी भी भगवान के सामने रोते हुए देखना शुभ माना जाता हैं। रियल लाइफ में आपको कुछ ऐसे समाचार मिलेंगे जिसे सुनने के लिए कान तरस रहे थें। अर्थात आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होगी। यह सपना व्यापर और जॉब में अच्छा मुकाम हासिल होने की ओर इंगित करता हैं। रोते हुए देखना आपकी लम्बी उम्र तक जीने के संकेत देते हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

भगवान शिव को विनाश का देवता कहा जाता हैं। परन्तु वे अत्यंत भोले और दयालु हैं। भगवान शिव की कृपा से गरीब भी अमीर बन जाता हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से भोले नाथ की पूजा करता हैं उसकी समस्त अधूरी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखना , सपने में भगवान के सामने रोते हुए देखना और सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना अति शुभ हैं। शिव जी पूजा करते हुए ओम नमः शिवाय का जाप अवश्य करना चाहिए। इस मन्त्र के जाप से शत्रु और नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहते हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना ” बेहद अच्छी लगी होगी। यह उपलब्ध जानकारी शास्त्रों से अनुसार डी गयी हैं। इस जानकारी को उन लोगों तक शेयर करें जिन्हें शिव जी के सपने आते हैं।

यह भी पढ़ें राहु के उपाय किस दिन करें – राहु को शांत करने के घरेलू उपाय

8 thoughts on “सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना”

Leave a Comment