सपने में देवी मां की मूर्ति देखना / सपने में देवी मां की पूजा करना

Spread the love

सपने में देवी मां की मूर्ति देखना / सपने में देवी मां की पूजा करना – शास्त्रों के अनुसार, वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता हैं जिनके सपनों में स्वयं देवी मां आकर दर्शन देती हैं। सपनों में लोग अजीबोगरीब चीजें भी देखते हैं जो कभी व्यक्ति को डरा देता हैं तो कभी-कभी हंसा भी देता हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना विशेष कारणों से ही दिखाई देता हैं। सभी सपने अलग-अलग तरीके से व्यक्ति के वास्तविक जीवन को प्रभावित करते हैं। सपने में देवी मां की मूर्ति देखना और पूजा करना कैसा होता हैं और यह सपना क्या संकेत देता हैं इसकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से बतायी गयी हैं।

सपने में देवी मां की मूर्ति देखना
सपने में देवी मां की मूर्ति देखना

दोस्तों, स्वप्न में देवी मां का आना आम बात नहीं हैं। मां का अपने में आकर दर्शन देना जीवन में होने वाले कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के संकेत हो सकते हैं। भिन्न-भिन्न स्थितियों में देवी माँ का सपने में दर्शन पाने का मतलब भिन्न-भिन्न हो सकता हैं। आइये जानते हैं की सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखना और पूजा करना क्या संकेत देता हैं।

सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखना

मित्रों, सपने में अलग-अलग देवी देवताओं की मूर्ति देखने का मतलब भी अलग-अलग होता हैं। अगर आपने सपने में हनुमान जी या शिव जी की मूर्ति देखी हैं तो इसका मतलब हैं की आपके जीवन से उन कष्टों का निवारण होने वाला हैं जो आपको अत्यंत परेशान करते हैं। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो जल्द ही उससे छुटकारा मिलेगा।

वही सपने में विष्णु जी या उनके अवतारों को देखना जीवन में साकारात्मक बदलाव की और इंगित करता हैं। निकट समय आपके लिए बेहद शुभ हैं। विष्णु जी की कृपा से जल्द ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कृष्ण जी का सपने में आना पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच संबंध के गहरे होने के संकेत हैं। लक्ष्मी जी मूर्ति देखना व्यवसाय और जॉब में प्रोन्नति के संकेत हैं। आइये अब जानते हैं की सपने में देवी मां की मूर्ति देखना क्या संकेत देता हैं।

यह भी पढ़ें सफेद शिवलिंग घर में रखना चाहिए या नहीं – जाने नियम नहीं तो हो सकता हैं बड़ा नुकसान

सपने में देवी मां की मूर्ति देखना

दोस्तों, सपने में सपने में देवी मां की मूर्ति देखना बेहद शुभ माना जाता हैं। देवी मां अगर सपने में मूर्ति के रूप में दिखाई देती हैं तो समझ लीजिये की आने वाला समय बुरी और नाकारात्मक शक्तियों को आपके घर-परिवार से दूर रखेगा। परिवार में अगर कोई व्यक्ति बीमार हैं तो उसकी बीमारी ठीक होगी। माँ सरस्वती को सपने में दिखाई देना एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त होंगे इसके संकेत हैं। आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे और दुश्मनों का प्रहार या कोशिश व्यर्थ जायेगा।

परन्तु अगर कोई व्यक्ति सपने में देवी मां की टूटी हुई मूर्ति को देखता हैं तो यह अशुभ माना जाता हैं। यह देवी मां के रुष्ट होने के संकेत हैं। दुश्मन आप पर वार कर सकता हैं। यह सपना धन और पद खोने की पर इंगित करता हैं। अत: इस स्थिति में आपको सावधान रहना चाहिए और देवी मां की आराधना सच्चे मन से एक पुत्र की भांति करनी चाहिए।

सपने में देवी मां की पूजा करना

दोस्तों, सपने में मां के दर्शन मात्र से सारे मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। जो लोग स्वयं को देवी की पूजा करते देखते हैं वे बड़े भाग्यशाली होते हैं। इस सपने का अर्थ हैं की आपकी कोई बड़ी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। घर-परिवार में शांति और ख़ुशी का माहौल होगा। माता के आशीर्वाद से व्यापार, जॉब, शिक्षा आदि में सफलता मिलेगी।

सपने में देवी मां को देखना क्या होता है

सपने में देवी मां को देखना क्या होता है
सपने में देवी मां को देखना क्या होता है

दोस्तों, अगर आपने सपने में साक्षात देवी मां को देखा हैं तो इसका अर्थ हैं की आप जल्द ही एक से दो होने वाले हैं। अर्थात आपका विवाह जल्द हो सकता हैं। अगर यह सपना कोई शादी शुदा व्यक्ति देखता हैं तो इसका अर्थ हैं माता के आशीर्वाद से आपको जल्द ही संतान सुख मिलेगा। वही माता लक्ष्मी और सरस्वती माँ को सपने में देखना इंगित करता हैं की शिक्षा और व्यापार में अद्भुत सफलता हाथ लगेगी। आपका बिज़नस तेजी से देश में फैलेगा। परन्तु ध्यान रहे की अगर माता काले वस्त्र पहनी नजर आई हैं तो यह अशुभ का सूचक हैं। यह सपना किसी अप्रिय घटना की ओर इशारा करता हैं।

यह पढ़ें शमी का पेड़ की पहचान – शमी के पेड़ की पूजा के चौका देने वाले फायदे

निष्कर्ष

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह जानकारी बेहद अच्छी लगी होगी। सपने में देवी मां की मूर्ति देखना और सपने में देवी मां की पूजा करना कैसा सपना हैं यह तो आप जान ही चुके हैं। देवी मां के हर रूप को सपने में देखना शुभ और फलदायी माना जाता हैं। परन्तु कुछ स्थितियों जैसे काले वस्त्र धारण किये देवी मां या क्रोधित अवस्था में देखें जाने वाले सपने अशुभ हैं। इस स्थिति में देवी मां की पूजा आराधना करें और अपने सारे किये और अनकिये अपराधों के लिए क्षमा मांगे।

मुझे आशा हैं की यह पोस्ट ” सपने में देवी मां की मूर्ति देखना / सपने में देवी मां की पूजा करना ” आपको पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें

4 thoughts on “सपने में देवी मां की मूर्ति देखना / सपने में देवी मां की पूजा करना”

Leave a Comment