पूजा करते समय घंटी का टूटना / पूजा करते समय जमाई आना शुभ या अशुभ

Spread the love

पूजा करते समय घंटी का टूटना / पूजा करते समय जमाई आना शुभ या अशुभ – कई बार पूजा के दौरान कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं जो व्यक्ति को शंका में डाल देता हैं। पूजा के करने से पहले व्यक्ति को अपने मन को शुद्ध करना चाहिए ताकि पूजा के दौरान किसी भी तरह के नकारात्मक विचार व्यक्ति के मन में न आयें। गलत विचार पूजा में व्यवधान उत्पन्न करता हैं। हिन्दू धर्म में भगवान की पूजा करने के लिए कई चीजों को इस्तेमाल में लाया जाता हैं जैसे घंटी, दीपक आदि। पूजा के दौरान कभी-कभी जल्दबाजी में व्यक्ति के हाथ से पूजा की वस्तु गिर या टूट जाती हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के विचार आने लगते हैं जैसे पूजा करते समय घंटी का टूटना और पूजा करते समय जमाई आना शुभ हैं या अशुभ आदि।

पूजा करते समय घंटी का टूटना
पूजा करते समय घंटी का टूटना

दोस्तों, आज की यह खास पोस्ट उनके लिए हैं जिनके मन में पूजा के दौरान गलत विचार आते हैं या जिन्हें लगता हैं की उनसे कुछ ऐसा कार्य हुआ हैं जो अशुभ हो सकता हैं। इस पोस्ट के माध्यम से मैं कई शंकाओं को दूर करने जा रही हूँ। अत: इस पोस्ट को अंत तक पढकर जाने की पूजा करते समय घंटी का टूटना और पूजा करते समय जमाई आना क्या संकेत देता हैं।

पूजा करते समय घंटी का टूटना

दोस्तों, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा करते समय घंटी का टूटना अशुभ माना जाता हैं। घंटी का टूटना यह संकेत देता हैं की व्यक्ति नकारात्मक विचारों से भरा हुआ हैं। हालाँकि इस स्थिति में घबराने वाली कोई बात नहीं हैं। अपने मन को शुद्ध करने के लिए क्रोध, इर्ष्या, जलन आदि भावों से बाहर आना चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए की नकारात्मक विचार आपके मन को प्रभावित न करें। पूजा के दौरान घंटी का हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरना संकेत देता हैं की आप जो इश्वर से मांग रहे हैं या आपने जो इच्छा व्यक्त की हैं उसे पूरा करना संभव नहीं हैं।

Also, Read सिंह राशि वाले परेशान क्यों रहते हैं? – सिंह राशि वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए

पूजा करते समय हाथ जल जाना

कई बार पूजा के दौरान व्यक्ति का हाथ जल जाता हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति सोचने लगता हैं की ऐसा किन कारणों से हुआ हैं और क्या यह किसी तरह का संकेत हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता हैं की पूजा करते समय हाथ जल जाना अच्छा संकेत नहीं हैं। यह संकेत देता हैं की भगवान की भक्ति में कही न कही कोई कमी हैं। इस तरह की घटना अनुष्ठान के असफल होने के संकेत देता हैं। ऐसी स्थिति में पुरे विधि-विधान से स्नान आदि करके पंडित जी सलाह के बाद फिर से पूजा प्रारम्भ करनी चाहिए। पूजा संपन्न होने के पश्चात अपनी भूल के लिए भगवान से क्षमा याचना जरुर करें।

Also, Read पुराने जूते चप्पल किस दिन फेंकना चाहिए – किस दिन नए जूते चप्पल खरीदना शुभ हैं ?

पूजा करते समय जमाई आना

दोस्तों पूजा करते वक्त जमाई आना या नींद आना बेहद अशुभ माना जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार जमाई आना व्यक्ति के अंदर नकारात्मकता को दिखाता हैं। जमाई मुख्यत: तब आती हैं जब आप सच्चे मन से इश्वर की भक्ति नहीं करते हैं। अगर व्यक्ति का ध्यान लक्ष्य से भटकता हैं या किसी कार्य को करने में रूचि नहीं होती हैं तो ऐसी स्थिति में जमाई आती हैं। पूजा करते समय जमाई आना संकेत हैं की आप असल जीवन मलिन विचारों से भरे हुए हैं। यह संकेत देता हैं आप विचारों के द्वन्द में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़े घर में भूरी बिल्ली का आना शुभ है या अशुभ – बिल्ली के सपनों का अर्थ विस्तार से जाने

पूजा करते समय गलत विचार आना

पूजा करते समय गलत विचार आना
पूजा करते समय गलत विचार आना

कई बार लोगों के मन में यह प्रश्न आता हैं की पूजा करते समय गलत विचार क्यों आते हैं। अगर आपको भी पूजा के दौरान गलत-गलत विचार आते हैं तो यह संकेत हैं की आपके के अंदर नकारात्मकता भरी पड़ी हैं। जब कोई भगवान् की पूजा बीना किसी उद्देश्य के या कामना के करता हैं तो उसे पवित्र या शुद्ध भक्ति कहते हैं। परन्तु जब मनुष्य इश्वर की भक्ति स्वार्थ सिद्धि के लिए करता हैं तो इसका मतलब हैं की उसके मन पूजा के दौरान भी कई विचार आ रहे होंगे। आपको बता की ईश्वर की भक्ति बीना किसी कामना के ही करनी चाहिए। ईश्वर सभी कुछ जानते हैं उन्हें कुछ बताने की आवश्यकता नहीं होती हैं।

Also, Read सपने में कागज के नोट देखना / सपने में नोटों की गड्डी देखना क्या संकेत देता हैं

पूजा करते समय छींक आना

ज्योतिष शास्त्र कहता हैं की पूजा करते समय छींक आना अशुभ हैं। यह संकेत हैं की आपकी पूजा सफल नहीं होगी या किसी कार्य में आपको व्यवधान उत्पन्न होगा। ऐसी स्थिति में इश्वर की भक्ति में मन लगायें और किसी अन्य तरह के विचारों को मन में आने न दें।

Also, Read माथे पर बाल होना शुभ या अशुभ / माथे पर तिल होना क्या संकेत देता हैं

निष्कर्ष

पूजा करते समय घंटी का टूटना / पूजा करते समय जमाई आना कई तरह के संकेत देते हैं। कुछ संकेत शुभ तो कुछ अशुभ हो सकते हैं। पूजा के समय में मन में गलत विचार आने से रोकने के लिए व्यक्ति को अपने अंदर की बुराइयों से लड़ना चाहिए। सबके के प्रति स्नेह का भाव रखना चाहिए। अपने मन से क्रोध , द्वेष जैसे विचारों को बाहर निकालना चाहिए। आपकी पूजा तभी सफल होती हैं जब आप अंदर से सुंदर होते हैं। ईश्वर के लिए बाहरी सुंदरता का कोई महत्त्व नहीं हैं क्योकिं बाहरी सुंदरता क्षणिक होती हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह खास जानकारी पूजा करते समय घंटी का टूटना / पूजा करते समय जमाई आना शुभ या अशुभ अच्छा लगा होगा। इस जानकारी को अपने दोस्तों तक जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read सपने में सड़क पर पैदल चलना और सपने में सड़क पर झाड़ू लगाना क्या संकेत देता हैं – पूरी जानकारी

6 thoughts on “पूजा करते समय घंटी का टूटना / पूजा करते समय जमाई आना शुभ या अशुभ”

Leave a Comment