सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना देता हैं गजब के संकेत

Spread the love

सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना देता हैं गजब के संकेत – सपने में शुभ चीजें दिखाई देने पर व्यक्ति का मन प्रफुल्लित हो जाता हैं। शादी के बाद दो अनजान हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। हर दुःख में एक दूजे का साथ निभाने की कसमे खाते हैं। शादी एक ऐसा पवित्र बंधन हैं जो जिसमें बंधने के बाद व्यक्ति का जीवन पहले से कई गुना आनंदमयी हो जाती हैं। जी हाँ, शादी के बाद कपल्स के ऊपर कई बड़ी जिम्मेदारियां आती हैं। एक नया जीवन प्रारम्भ होता हैं। सनातन धर्म में शादी को 7 जन्मों का साथ बताया गया हैं। अर्थात शादी 7 जन्मों तक व्यक्ति को प्रभावित करता हैं। सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना कैसा होता हैं आइए विस्तार से जानते हैं।

जिस तरह से हम सपने में चीजों को देखते हैं यह जरुरी नहीं की ठीक उसी तरह की घटना घटित हो। कभी-कभी सपने में दिखी घटनाओं के विपरीत भी चीजें घटित होने लगती हैं। सपने में शुभ घटनाओं के देखें जाने पर व्यक्ति चिंतित नहीं होता हैं लेकिन यह जानने को उत्सुक रहता हैं की इन सपनों का वास्तविक अर्थ क्या हैं। हर सपने का एक आध्यात्मिक अर्थ होता हैं तो आइए जानते हैं की सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना क्या संकेत देता हैं।

सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना

सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना देता हैं गजब के संकेत
सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना देता हैं गजब के संकेत

अगर आपने सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखा हैं तो अपने दिमाग पर ज्यादा जोड़ देने की आवश्यकता नहीं हैं। यह सपना शुभ हैं जिसका मतलब हैं की आपको नए व्यापार या जॉब के लिए कई अच्छे प्रोपोजल मिल सकते हैं। यह सपना वर्तमान में चल रही चीजों में होने वाले मुख्य बदलावों को बतलाने की कोशिश करता हैं। आपके समक्ष नई चुनौतियां और समस्याएं होंगी लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। क्योकिं आप सभी परिस्थितियों से सफलता पूर्वक बाहर निकलकर एक सफल जीवन की शुरुवात करेंगे। शिक्षा, व्यापार और जॉब के लिए आपको कही दूर जाना पड़ सकता हैं। हालांकि यह बदलाव आपके भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत

सपने में खुद की शादी टूटते हुए देखना

सपने में खुद की शादी टूटते हुए देखना
सपने में खुद की शादी टूटते हुए देखना

कई लोग सपने में खुद की शादी टूटते हुए देखते हैं ऐसे में लोग टेंशन में आ जाते हैं। मन में उल्टे सीधे विचार आने लगते हैं। निकट समय क्लोज रिलेशनशिप वालों के लिए सही नहीं हैं। पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका के बीच कई चीजों पर व्यर्थ की बहस हो सकती हैं जिसके कारण दोनों के रिलेशन में खटास उत्पन्न हो सकती हैं। शक और धोखा रिश्ते को अत्यंत कमजोर और नाजुक कर सकते हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपके रिश्ते में किसी तरह दरार न आए इसके लिए आपको पार्टनर के साथ किसी भी तरह का गलत या बुरा बर्ताव करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना

सपने में रिश्ता पक्का होते देखना

दोस्तों, सपने में रिश्ता पक्का होते देखना एक अशुभ स्थिति मानी जाती हैं। अगर यह सपना किसी अविवाहित लड़की या लड़के ने देखी हैं तो इसका मतलब हैं की शादी में सामान्य से ज्यादा विलम्ब हो सकता हैं। आपकी शादी में कई अर्चने आ सकती हैं। वही विवाहित द्वारा जब यह सपना देखा जाता हैं तो भी यह अशुभ मानी जाती हैं। जिसका मतलब हैं की आपके जीवन में बिना बुलाएं कुछ ऐसी समस्याएं आ सकती हैं जो आपकी शादी-शुदा लाइफ को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी।

यह भी पढ़ें सपने में सांप को काटते हुए देखना शुभ या अशुभ – जानकर हैरान हो जाएंगे

सपने में सगाई टूटते हुए देखना

फ्रेंड्स, सपने में सगाई टूटते हुए देखना अंदर के डर को दर्शाता हैं। आप भीतर से बेहद डरे हुए हैं। डर का कारण मन में चल रही सैकड़ों सवाल और उलझने हैं। अगर आपकी लाइफ में कोई पार्टनर हैं तो आपको अपने पार्टनर का खास ख्याल रखना चाहिए। दरसल यह सपना पार्टनर के साथ व्यर्थ के झगड़े और ब्रेकअप की ओर इशारा करता हैं। अगर आपके लाइफ अभी तक कोई नहीं आया हैं तो यह शादी में देरी के संकेत देता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना

इस पोस्ट में मैंने आपको कुछ ऐसे सपनों के बारें में विस्तार से बताया हैं जिसका मतलब अधिकत्तर लोग नहीं जानते हैं। सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना आपकी लाइफ में आने वाली कुछ अच्छे पलों के संकेत हैं। शादी-विवाह और शुभ कार्यों को सफलता पूर्वक सपने में सम्पन्न होते देखना ज्यादात्तर शुभ अर्थ वाले होते हैं। अशुभ सपने देखने पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा करें। भगवान पर विश्वास रखकर जीवन पथ पर आगे बढ़ें। अच्छे कर्म से आप किसी भी बुरी परिस्थिति को बदल सकते हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना देता हैं गजब के संकेत ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

1 thought on “सपने में खुद की शादी की बात होते हुए देखना देता हैं गजब के संकेत”

Leave a Comment