छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ – छिपकली का घर में घूमना

Spread the love

छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ – छिपकली का घर में घूमना – अक्सर खुली घरों और दुकानों की दीवारों पर छिपकलियाँ देखने को मिल जाती हैं। घर में अधिक छिपकलियों का होना निश्चित ही लोगों को डरा देता हैं। छिपकली जहरीली भी होती हैं। घर में छिपकली को देखकर लोग उसे भगाने की कोशिश करते हैं। अगर आपके भी घर में अक्सर छिपकलियाँ दिख जाती हैं तो यह पोस्ट जरुर पढ़ें। घर में अनेकों तरह के छोटे-छोटे जीव अक्सर देखें जाते हैं। कोकरोच, मच्छर, चींटियाँ, छिपकली आदि। शास्त्र कहते हैं की छिपकली लक्ष्मी और धन का प्रतिक हैं। घर की दीवारों पर चलती छिपकलियाँ शुभ मानी जाती हैं। वही कुछ स्थितियों में छिपकलियों को देखना अच्छा नहीं माना जाता हैं। आइए जानते हैं की छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ हैं। साथ ही आपको बताएँगे की यहाँ वहां छिपकली का घर में घूमना क्या संकेत देता हैं।

छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ
छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ

छिपकली को घर के कुछ विशेष स्थानों जैसे पूजा घर और पूर्व दिशा की दीवारों पर या जमीन पर देखना अति शुभ फल देने वाला माना जाता हैं। इन स्थानों पर छिपकली का होना धन लाभ होने की संभावना को बढाता हैं। वही छिपकली का दिवार पर ऊपर और नीचे की ओर जाते देखना अलग-अलग इशारे करता हैं। ऊपर की ओर जाती छिपकली आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने के संकेत के साथ-साथ किसी बेहद सुखद समाचार आने का संकेत देता हैं। वही नीचे आती छिपकली को देखना भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी ऐसी घटना की ओर इशारा करती हैं जो आपके जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकता हैं। नीचे बताया गया हैं की छिपकली का लड़ाई करना शुभ हैं या अशुभ

छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ

छिपकली का लड़ाई करना या लड़ाई करते-करते नीचे गिर जाना बुरा संकेत हैं। इस स्थिति में 2 या 2 से अधिक छिकालियों को देखना किसी विवाद के होने की संभावना को दर्शाता हैं। इसलिए घर में छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचे। मित्रों और किसी भी परिवार के सदस्य से प्रेम पूर्वक बात करें। विवाद बढ़ने पर खुद को शांत रखें और उस माहौल से स्वयं को दूर करें।

छिपकली का लड़ाई करना अशुभ हैं यह संकेत हैं की निकट समय में किसी अपने से विवाद, लड़ाई झगड़े या मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती हैं। ऐसी स्थितियों को रोकने के लिए आपको शांत रहने की आवश्यकता हैं। परिवार के हर सदस्य की बात ध्यान से सुने। अगर स्थितियां बिगड़ती दिखें तो बहस करने से बचे। दो छिपकली एक साथ देखना और लड़ाई करना पति-पत्नी के बीच के मतभेद और झगड़े की वजह बन सकती हैं।

Also, Read हिचकी रोकने का मंत्र / हिचकी बंद न हो रही तो क्या करे – हिचकी आना शुभ या अशुभ

सपने में छिपकली का हमला

सपने में छिपकली का हमला करना अच्छा नहीं माना जाता हैं। छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता हैं। यह संकेत हैं की लक्ष्मी आपसे रूठ गयी हैं। अर्थात आपके जीवन का बुरा दौर प्रारम्भ हो सकता हैं। आने वाले समय आपको आर्थिक रूप से कमजोर कर सकता हैं। व्यवसाय, जॉब में आपको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

Also, Read

छिपकली का घर में घूमना

छिपकली का घर में घूमना
छिपकली का घर में घूमना

दोस्तों छिपकली का घर में घूमना और दीवारों पर ऊपर चढना या जमीन पर रेंगना अच्छा माना जाता हैं। छिपकली का पूजा घर में घूमना अचानक धन प्राप्त होने के संकेत के तौर पर देखा जाता हैं। व्यवसाय में अचानक जबरदस्त लाभ हो सकता हैं। अगर कोई किसान जमीन पर चलते या घूमते छिपकली को देखता हैं तो माना जाता हैं की यह फसल अच्छी होने के संकेत हैं।

छिपकली का पैर के नीचे दबकर मर जाना

छिपकली का घर में घूमना कई बार उसकी मृत्यु का कारण बन जाती हैं। व्यक्ति के पैरों से गलती से दबकर छिपकली का मर जाना आर्थिक परेशानी आने के संकेत हैं। जी हाँ छिपकली का पैर के नीचे दबकर मर जाना बहुत बुरा माना जाता हैं। इस तरह से छिपकली का मरना भविष्य में आने वाली ऐसी समस्या की ओर इंगित करता हैं जो आपको आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह से परेशान कर सकती हैं।

Also, Read बिलनी का घर बनाना शुभ या अशुभ / घर में बिलनी लगाने से क्या होता है

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ और छिपकली का घर में घूमना कैसा माना जाता हैं इसकी पूरी और सटीक जानकारी धर्म शास्त्रों के अनुसार प्रोवाइड की गयी हैं। छिपकली धन -संपदा का प्रतिक हैं। छिपकली का लड़ाई करना अशुभ हैं लेकिन अगर 2 छिपकली शांति से एक जगह उपस्थित हैं तो यह संकेत हैं की परिवार में खुशियों का आगमन होने वाला हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज का यह खास पोस्ट छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ – छिपकली का घर में घूमना बेहद अच्छा लगा होगा। इस आर्टिकल में मैंने विस्तार से जानकारी दी हैं की भिन्न अवस्थाओं में इस जीव का दिखाई देना क्या मायने रखता हैं। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read नाक पर खुजली होना शुभ या अशुभ / मांग में खुजली होना क्या संकेत देता हैं

4 thoughts on “छिपकली का लड़ाई करना शुभ या अशुभ – छिपकली का घर में घूमना”

Leave a Comment