घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ – गौरैया चिड़िया का घर में आना क्या संकेत देता हैं

Spread the love

घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ – गौरैया चिड़िया का घर में आना क्या संकेत देता हैं – घर की छत या घर के अंदर अनेकों प्रकार की चिड़ियाँ अक्सर दिखाई देती हैं। घर में कुछ पक्षियों का आगमन शुभ तो कुछ का आगमन अशुभ स्थिति को दर्शाता हैं। घर में गौरैया का घोंसला बनाना और गौरैया चिड़िया का घर में आना बेहद आम बात हैं। गाँव देहात में घर के किसी कोने में य आसपास के पेड़ों पर आपने इस पक्षी को जरुर देखा होगा। यह पक्षी देखने में बेहद खुबसुरत लगता हैं।

घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ
घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ

पहले के समय में गौरैया पक्षी अक्सर ही दिखाई देते थे। अब यह पक्षी विलुप्ति के कगार पर हैं। इस पक्षी का घर में आना कुछ महत्वपूर्ण संकेत देता हैं जिसकी जानकारी शास्त्रों के अनुसार आपको हम देने जा रहे हैं। इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया हैं की घर में गौरैया का आना शुभ हैं या अशुभ।

गौरैया एक नन्ही सी चिड़ियाँ हैं जो अक्सर निम्बू या झाड़ीनुमा पेड़ पौधे में दिखाई देते हैं। रामायण में भी श्री राम जी के घर में इस पक्षी के घोसलें का वर्णन है। यह पक्षी वास्‍तु को सुधारने वाला माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र में इस पक्षी को विशेष माना गया हैं। इस पक्षी के घर में आगमन से घर का वास्तु दोष दूर होता हैं। आइए जानते हैं की घर में गौरैया का आना शुभ माना जाता हैं या फिर अशुभ और गौरैया चिड़िया का घर में आना क्या संकेत देता हैं।

घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गौरैया का आना अति शुभ माना जाता हैं। घर में अगर यह चिड़ियाँ उत्तर दिशा में अपना घोंसला बनाती हैं तो व्यक्ति के जीवन से परेशानियाँ दूर होने के संकेत हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ व्यक्ति की समाज में इज्जत बढती हैं। शास्त्र कहते हैं की जिस घर में यह पक्षी अक्सर दिखाई देता हैं उस घर में धन की कमी नहीं होती हैं। इस पक्षी का दरवाजे पर आकर बैठना सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं। अगर इसे आपने घर के ऊपर उड़ते देखा हैं तो यह सन्देश माना जाता हैं की जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। भुत की गलितियों से सीखते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए। यह भविष्य में आने वाली किसी भी परेशानी साहस के साथ सामना करने लिए व्यक्ति को प्रेरित करता हैं।

Also, Read

घर में गौरैया का घोंसला बनाना

घर में गौरैया का घोंसला बनाना
घर में गौरैया का घोंसला बनाना

घर में गौरैया का घोंसला बनाना आपके लिए चिंता का विषय नहीं हैं। अगर आपके घर में भी इस नन्ही सी चिड़ियाँ ने घर बनाया हैं की तो आपको खुश होना चाहिए। इस चिड़ियाँ के घर में आने से और घोंसला बनाने से परिवार में शांति बनी रहती हैं। घर के ईशान कोण में इसका घोंसला होना सबसे उत्तम माना जाता हैं। यह वास्तु दोष को दूर करने के साथ-साथ धन वृद्धि के संकेत देता हैं। इशान कोण में घोसलें का होना रिश्तों में अपनापन और मधुरता का सूचक भी माना जाता हैं। परिवार में होने वाले मनमुटाव की स्थिति भी समय के साथ दूर होने लगती हैं।

गौतम ऋषि ने कहाँ था की अगर किसी घर में इसका घोसला हैं तो वह व्यक्ति सबसे भाग्यशाली हैं। यह कई प्रकार के वास्तु दोष को दूर करता हैं। महाभारत और रामायण में इसके घोसलें का कई जगह वर्णन मिलता हैं। अर्जुन और श्री राम जी के अलावे गौतम ऋषि के घर में भी इसका घोसला था।

Also, Read बिलनी का घर बनाना शुभ या अशुभ / घर में बिलनी लगाने से क्या होता है

गौरैया चिड़िया का घर में आना

अगर किसी व्यक्ति ने सुबह-सुबह उठते ही गौरैया के दर्शन कियें हैं तो उसका दिन बेहद आनंदमय गुजरता हैं। इसे देख लेने मात्र से मन अशांत मन को शांति मिलती हैं। रुके और अटके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं। पारिवारिक कलह दूर होता हैं और जीवन में एक अद्भुत उर्जा का संचार होता हैं जो व्यक्ति के अंदर की नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता हैं। यह आपके मन को भटकने से रोकता हैं जिससे आप उचित निर्णय लेने में सक्षम हो जाते हैं।

शकुन शास्त्र में भी गौरैया चिड़िया का घर में आना शुभ माना गया हैं। इस शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा की ओर अगर यह चिड़ियाँ घोसला बनाती हैं तो व्यक्ति के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलते हैं। यह बदलाव आपके जीवन को खुशियों से भर सकता हैं। इसका घर में घोंसला बनाना संकेत देता हैं की समाज की नजरों में आप कद और भी ऊँचा होगा।

Also, Read मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ / सुबह-सुबह कांच का टूटना

निष्कर्ष

घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभगौरैया चिड़िया का घर में आना क्या संकेत देता हैं इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट के मध्यम से मैंने आपको दी हैं। गौरैया पक्षी का घर में रहना, आना आपके लिए अच्छा हैं। इसे भोजन देने से धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। इसके घोंसले को तोड़ना अशुभ हैं अत: इसके घोंसले को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए।

मुझे उम्मीद हैं की आपको घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभगौरैया चिड़िया का घर में आना क्या संकेत देता हैं की जानकारी बेहद पसंद आई होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

Also, Read नाक पर खुजली होना शुभ या अशुभ / मांग में खुजली होना क्या संकेत देता हैं

1 thought on “घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ – गौरैया चिड़िया का घर में आना क्या संकेत देता हैं”

Leave a Comment