सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं – लक्ष्मी जी की आरती कैसे करनी चाहिए

Spread the love

सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं – लक्ष्मी जी की आरती कैसे करनी चाहिए – सनातन धर्म में लक्ष्मी जी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी कहा जाता हैं। लक्ष्मी जी विष्णु जी की पत्नी हैं। इन्हें कई नामों से पुकारा जाता हैं। इन्हें विष्णुप्रिया, नरसिंही और जगतजननी भी कहा जाता हैं। सीता और राधा भी इन्ही को कहा जाता हैं। इन्हें सुख समृद्धि प्रदान करने वाली देवी कहा जाता हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता दूर हो जाती हैं।

सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं
सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं

जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी जी की की कृपा होती हैं उसके घर में धन, सम्पत्ति की कमी नहीं होती हैं। इन्हें सौभाग्य और करुणा की देवी भी कहा जाता हैं। कहते हैं की इनकी कृपा से कुरूप व्यक्ति भी रूपवान हो जाता हैं। इनकी पूजा हर रोज होती हैं लेकिन दिवाली के मौके पर बड़े धूम-धाम से लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती हैं। ऋग्वेद में गणेश जी के साथ लक्ष्मी जी की पूजा का वर्णन हैं। आइए जानते हैं की सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं।

गरीबी और दुर्बलता दूर करने वाली देवी माता लक्ष्मी जी की आरती लगभग हर दुकान, ऑफिस और घर में की जाती हैं। इनकी कृपा से मंदा चलता व्यापार भी तेजी से दौड़ने लगता हैं। जिस घर में सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती के साथ-साथ पूजा होती हैं उस घर में कभी दरिद्रता और नकारात्मकता नहीं आती हैं। माता के आशीर्वाद से घर में सदैव सुख शांति का माहौल रहता हैं। स्वच्छता और प्रसन्नता को आमंत्रित करने के लिए व्यक्ति को सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती जरुर करनी चाहिए।

सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं

मित्रों, जो व्यक्ति सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करता हैं उसके मन से नाकारात्मक विचारों का नाश हो जाता हैं। सुबह सुबह की आरती घर में सकराताम्कता लाती हैं। लक्ष्मी जी की आरती और पूजा करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। धन की किल्लत दूर होती हैं। माना जाता हिन् की जो व्यक्ति लक्ष्मी जी की आरती और पूजा सच्चे हृदय से करते हैं उन्हें परमपद मिलता हैं। जीवन में हर प्रकार के दुखों का नाश होता हैं।

व्यापार और जॉब में व्यक्ति पदोन्नति होती हैं। अगर आपका व्यापार सही से नहीं चल रहा हैं या हानि हो रही हैं तो सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती जरुर करें। आरती करने से ग्राहक आपकी ओर खींचे चले आयेंगे। स्कंद पुराण में कहा गया हैं की जो लोग आरती करना नहीं जानते हैं उन्हें भी आरती में शामिल होकर वहां खड़ा रहना चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धाभाव ही प्रयाप्त हैं।

Also, Read

लक्ष्मी जी की आरती कैसे करते हैं

लक्ष्मी जी की आरती कैसे करते हैं
लक्ष्मी जी की आरती कैसे करते हैं

दोस्तों आरती सभी देवी देवताओं की की जाती हैं। लक्ष्मी जी की आरती करने के कुछ नियम हैं जिसका पालन करना चाहिए। नियमों का पालन करते हुए की जाने वाली आरती माता को प्रसन्न करती हैं। सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने के लिए कुछ नियमों को जानना बेहद जरुरी हैं। आइए जानते हैं की आरती करने का तरीका क्या हैं –

आरती में घी की दीपक ही जलाने चाहिए। स्वयं भगवान विष्णु ने आरती के नियमों को बताते हुए कहा था की घी के दीपक जलाने से व्यक्ति स्वर्ग की प्राप्ति होती हैं। हालाँकि यह आपके कर्मों पर भी निर्भर करता हैं। आरती की थाल में कपूर जरुर जलाएं।

माता की आरती – ॐ जय लक्ष्मी माता गाते हुए थाली को क्लॉक वाइज घुमाएँ। ध्यान रहें की माता की आरती के वक्त शोर शराबा न हो। इस दौरान घंटी बजाना भी नहीं चाहिए। माता लक्ष्मी जी की आरती के दौरान घंटी बजाना या ताली बजाना पूर्ण रूप से मना हैं। आप आरती के वक्त शंख बजा सकते हैं। माना जाता हैं की शोर शराबे में की गयी आरती से माता क्रोधित होती हैं।

आरती की थाल में फुल, रोड़ी, चन्दन, दीपक, कपूर, गंगा जल, धुप आदि जरुर रखें। माता की आरती में कम से कम ७ बार क्लॉक वाइज आरती को घुमाना जरुरी हैं। शास्त्रों में आरती के लिए सिर्फ घी और तील के दियें जलाने का वर्णन मिलता हैं। अत: घी के दियें ही जलाएं। थाली में रखा दीपक पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए।

Also, Read पूजा करते समय घंटी का टूटना / पूजा करते समय जमाई आना शुभ या अशुभ

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में जरियें मैंने आपको बताया हैं की सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं – लक्ष्मी जी की आरती कैसे करनी चाहिए आदि। लक्ष्मी जी की रोज सुबह आरती करना घर की शांति और आर्थिक तरक्की के लिए शुभ माना जाता हैं। प्रतिदिन से लक्ष्मी जी की पूजा और आरती से व्यक्ति को धन लाभ मिलता हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होती हैं। व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता, दुःख, और नकारात्मकता नष्ट हो जाती हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज का यह पोस्ट सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं – लक्ष्मी जी की आरती कैसे करनी चाहिए, आपको बेहद पसंद आया होगा। दोस्तों इस जानकारी सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read कार्तिकेय की पूजा क्यों नहीं होती – कारण बेहद हैरान करने वाला हैं

3 thoughts on “सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं – लक्ष्मी जी की आरती कैसे करनी चाहिए”

Leave a Comment