मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं – मेष राशि का करियर और जीवनसाथी 2025

Spread the love

मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं – मेष राशि का करियर और जीवनसाथी 2025 – कई लोग यह सवाल करते नजर आते हैं की मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं ?। राशि 12 प्रकार के होते हैं जिनमें मेष पहले नम्बर पर हैं। सभी राशि के जातकों के व्यवहार, सोच, लाइफस्टाइल, स्वाभाव और कार्य करने की क्षमता में अंतर होता हैं। कुछ राशि के लोग बड़े क्रोधी, लड़ाकू और असंतुष्ट रहते हैं। कुछ अवगुणों की वजह से इन्हें जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। मेष राशि के जातक भी इसी श्रेणी में आते हैं। मंगल ग्रह इस राशि के स्वामी हैं जो की साहस और क्रोध के लिए भी जाने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं ।

मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं - मेष राशि का करियर और जीवनसाथी 2024
मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं – मेष राशि का करियर और जीवनसाथी 2025

सभी राशियों के लोगों में कुछ गुण और अवगुण होते हैं। मेष राशि के जातक अपने कुछ अवगुणों की वजह से हमेशा दुखी रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोगो का स्वाभाव, कार्य करने का तरीका कुछ ऐसा होता हैं की उन्हें अक्सर ही दुखों का सामना करना पड़ता हैं। नीचे बताया गया हैं की मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं और इनका करियर 2025 में कैसा रहेगा।

मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं

मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं
मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं

जल्दी अपनी समस्या को किसी से शेयर नहीं करते

दोस्तों, मेष राशि के जातक बातों को छुपाने में एक्सपर्ट होते हैं। यह एक बड़ी वजह हैं जो उन्हें दुखी करता हैं। जब स्थिति बेहद दयनीय हो जाती हैं तब वे अपने पेरेंट्स से मौजूदा विकट परिस्थिति के बारें में शेयर करते हैं। इस राशि के जातक जल्दी किसी से हेल्प नहीं लेते हैं। अकेले ही समस्यायों से लड़ने की जिद्द पर अड़े रहते हैं जिसकी वजह से इन्हें कई बार भारी नुकसान उठाना पड़ता हैं।

क्रोध पर अंकुश न लगा पाने के कारण मेष राशि वाले दुखी रहते हैं

क्रोध व्यक्ति के सोचने समझने की क्षमता को तत्काल क्षीण कर देता हैं। इस राशि के जातकों का सबसे बड़ा अवगुण क्रोध ही हैं। क्रोध पर लगाम न लगा पाने के कारण इनके सैकड़ों दुश्मन बन जाते हैं। क्रोध की वजह से घर-परिवार और दोस्तों से लड़ाई झगड़े का होना भी आम बात हैं। मेष राशि वाले ज्यादा क्रोध करने की वजह से भी दुखी रहते हैं।

यह भी पढ़ें कन्या राशि का संपूर्ण जीवन कैसा व्यतीत होता हैं जानकर होश उड़ जायेंगे

जिद्दी स्वाभाव के कारण मेष राशि वाले दुखी रहते हैं

मेष राशि के जातक बेहद जिद्दी स्वाभाव के होते हैं। अपनी गलती को स्वीकार नहीं करते हैं। अगर कोई व्यक्ति मेष राशि के जातक को धोखा देता हैं तो अति क्रोधी हो जाते हैं जिसके चलते लड़ाई-झगड़े और क़ानूनी पचड़ों में फंस जाते हैं। जो चीजें इन्हें पसंद नहीं हैं उसे देखना भी पसंद नहीं करते हैं। अपने अड़ियल स्वाभाव के चलते जीवनसाथी और दोस्तों से हमेशा झगड़े करते रहते हैं। हालांकि अपनों के मामले में बड़े संवेदनशील भी होते हैं। जल्दी ही जीवनसाथी से क्षमा भी मांग लेते हैं। यही वजह हैं की मेष राशि के जातक दुखी रहते हैं।

यह भी पढ़ें मीन राशि की गुप्त बातें / मीन राशि वाले पिछले जन्म में क्या थे?

जल्दी किसी पर विश्वास करने के कारण मेष राशि वाले दुखी रहते हैं

इस राशि के लोगों में एक और अवगुण हैं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में जल्दी आ जाते हैं। क्रोधी प्रवृति के होने के कारण सोचते कम हैं। अगर क्रोध अवस्था में इन्हें भड़काया जाएं तो दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। आस पास के लोग आपके स्वाभाव के चलते आपका खूब फायदा उठाते हैं। अब आप यह समझ ही गए होंगे की मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं ।

यह भी पढ़ें तुला राशि की परेशानी – तुला राशि के अच्छे दिन कब आएंगे 2023 – 2024

मेष राशि – कैसा रहेगा 2025 – मेष राशि करियर

2025, मेष राशि वाले लोगों के लिए अच्छा हैं। 2025 में नवंबर माह तक मेष राशि के करियर और जीवनसाथी के लिए सबसे उत्तम समय हैं। नवंबर के बाद आपको कुछ समस्यायों का सामना करना पड़ सकता हैं। हालांकि करियर के लिए दिसंबर माह सबसे अच्छा हैं। दरसल 2025 में मंगल उच्च स्थिति में हैं जो बाद में मई-जून में बृहस्पति के गोचर के चलते आपको कई जगह से जॉब और व्यवसाय के लिए अवसर प्राप्त होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए मई से दिसंबर का महिना बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप व्यापार में हैं तो काफी तेज ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि नवंबर दिसंबर में जॉब और व्यापार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

शनि ग्यारहवें भाव में होने के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको कोई स्थायी और अच्छी जॉब मिल सकती हैं। बारहवे भाव में राहु की मौजूदगी पैसे की सेविंग्स पर असर डाल सकती हैं। अगर आप व्यापार के लिए ऋण लेना चाहते हैं तो अप्रूवल तुरंत मिल जायेगा। गुरु ग्रह का शुभ प्रभाव व्यवसाय और जॉब के लिए बेहद अच्छा हैं।

यह भी पढ़ें सिंह राशि वाले परेशान क्यों रहते हैं? – सिंह राशि वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए

मेष राशि का जीवनसाथी और प्रेम संबंध – मेष राशि विवाह योग 2025

२०२५ मेष राशि के जातकों के लिए शुभ हैं। दरसल विवाह में जो बाधाएं राहू-केतु की वजह से उत्पन्न हो रही थी उसका अंत होगा। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूर्ण होगी। मई महीने के पहले और बाद का समय भी मेष राशि वालों के लिए अच्छा हैं। गुरु ग्रह की स्थिति आपके पार्टनर को हमेशा के लिए आपके साथ जोड़ देगी। मई पश्चात भी गुरु की दृष्टि जातकों के लिए शादी का योग बनाएगी।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं

मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं इसके बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में बतायी गयी हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय मिले जुले प्रभावों वाला हैं। करियर और प्रेम संबंध के मामले में 2025 का यह साल आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। मेष राशि वाले कभी-कभी अपने व्यवहार, गुस्से और दूसरों जल्दी भरोसा करने के कारण मुसीबतों का पहाड़ खुद के सर पर रख लेते हैं। ऐसी स्थिति में दुखों का आना तो निश्चित हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें गुरुवार के दिन पैसा मिलना / गुरुवार के दिन सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं

3 thoughts on “मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं – मेष राशि का करियर और जीवनसाथी 2025”

Leave a Comment