राम दरबार की फोटो कहां लगाएं -सपने में राम दरबार देखना

Spread the love

राम दरबार की फोटो कहां लगाएंसपने में राम दरबार देखना – भगवान राम भगवान श्री हरी विष्णु के अवतार हैं। वे मर्यादा पालन, धर्म की रक्षा और संघर्ष भरे जीवन में शांत स्वाभाव के साथ अडिग रहने के लिए जाने जाते हैं। इनका विवाह माता सीता के साथ हुआ हैं। भगवान शिव के अवतार हनुमान जी इनके भक्त हैं। पिता द्वारा दिए गए वचन के पालन हेतु उन्होंने सारे सुखों का त्याग कर दिया और जंगल में चले गए। यही से शुरू हुआ था धर्म युद्ध जिसमें राम जी ने रावण जैसे कई दुराचारी और आततायी राक्षसों का अंत कर धरती को पाप रहित बनाया था। राम दरबार की फोटो कहां लगाएं इसकी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में संलग्न हैं।

इनके छोटे भाई का नाम लक्ष्मण हैं। लक्ष्मण शेष नाग के अवतार हैं जो हमेशा राम जी के साथ रहते हैं। वनवास में भी लक्ष्मण राम के साथ ही थे। इनका पूरा जीवन संघर्ष से भरा हैं। राम दरबार की फोटो का घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता हैं। यह व्यक्ति को सीख देती हैं की किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए। आइए जानते हैं की राम दरबार की फोटो कहां लगाएं जिससे जीवन की समस्याएं दूर हो सकें।

राम दरबार की फोटो कहां लगाएं

राम दरबार की फोटो कहां लगाएं
राम दरबार की फोटो कहां लगाएं

दोस्तों, राम दरबार की फोटो हमेशा पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा में फोटो या तस्वीर को लगाने से जीवन से हर तरह के कष्ट दूर होते हैं। इस फोटो को पूर्व दिशा में लगाकर रखें। इसके अलावे प्रतिदिन राम दरबार की पूजा करने से परिवार से जुडी अनेक समस्याएं दूर होती हैं। राम जी कृपा घर -परिवार पर बनी रहती हैं। वास्तु दोष नष्ट होता हैं और घर में नकारात्मकता प्रवेश करने से डरती हैं। इस दिशा में तस्वीर लगाने से व्यक्ति का मन शांत होता हैं। बिज़नस में बढ़ोतरी होती हैं और आय में वृद्धि होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली दोष को दूर करने के लिए भी राम दरबार की फोटो को पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए।

Also, Read सुबह-सुबह लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या होता हैं – लक्ष्मी जी की आरती कैसे करनी चाहिए

राम दरबार की तस्वीर लगाने से क्या होता हैं – राम दरबार की फोटो कहां लगाएं

राम दरबार की तस्वीर लगाने से क्या होता हैं - राम दरबार की फोटो कहां लगाएं
राम दरबार की तस्वीर लगाने से क्या होता हैं – राम दरबार की फोटो कहां लगाएं

जो व्यक्ति राम दरबार की फोटो या तस्वीर को अपने घर में लगाता हैं उसके मष्तिष्क से नकारात्मकता दूर होती हैं। घर में अगर अशांति का माहौल हैं या रोज लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो राम दरबार की तस्वीर लगाकर पूजा करने से स्थिति में चमत्कारी रूप से सुधार होता हैं। यह फोटो प्रेम, समर्पण और और भक्ति भाव का प्रतिक हैं। इस तस्वीर को देखने और पूजने से व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति बढती हैं और घर में सकारात्मकता आती हैं। परिवार में आनंद का माहौल रहता हैं। इसके अलावे मान्यता हैं की इसे पूर्व दिशा में लगाकर पूजा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

यह फोटो सिखाता हैं की व्यक्ति को जीवन में आने वाली समस्यायों से घबराना नहीं चाहिए। राम और सीता की तरह अपने धर्म का पालन करना चाहिए। कर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए। हनुमान जी की तरह प्रभु अर्थात गुरु पर विश्वास रखते हुए लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते रहना चाहिए। लक्ष्मण की तरह गुण और स्वाभाव रखना चाहिए। अर्थात गलत को गलत और सही को सही कहने का सामर्थ्य रखना चाहिए। परन्तु यह सभी चीजें मर्यादा में रहकर ही करना चाहिए।

Also, Read भगवान का मुख किस दिशा में होना चाहिए

राम दरबार में कौन कौन है?

राम दरबार की तस्वीर में सीता जी , राम जी और इनके तीनों भाई के साथ-साथ हनुमान जी भी रहते हैं। जहाँ राम और सीता सिंघासन पर हैं वही शत्रुध्न और हनुमान नीचे हैं। राम और सीता जी के दोनों तरफ शेष नाग अवतारी अति क्रोधी लक्ष्मण जी और भरत जी हैं।

सपने में राम दरबार देखना

दोस्तों, सपने में राम दरबार देखना अति शुभ माना जाता हैं। अगर आपने सपने में राम सीता सहित उनके सभी भाइयों और हनुमान जी को देखा हैं तो समझ लीजिये की आपके जीवन में अब किसी तरह की परेशानियाँ नहीं आएँगी। यह संकेत देता हैं आने वाला कल आपके जीवन को खुशियों से भर देगा। यह पारिवारिक कलह और लड़ाई झगड़े दूर होने के संकेत हैं।
सपने में राम दरबार देखना इशारा करता हैं की आपके जीवन में ऐसे व्यक्ति का आगमन होने वाला हैं जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता हैं।

Also, Read भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती? – हैरान हो जायेंगे जानकर

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की राम दरबार की फोटो कहां लगाएं और सपने में राम दरबार देखना क्या इशारा करता हैं। भगवान राम और सीता सहित उनके भाइयों और हनुमान जी की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाकर सच्चे हृदय से पूजा करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूर्ण होती हैं। राम एक आदर्श पिता के साथ-साथ पति भी हैं। इनकी फोटो को देखने मात्र से ही व्यक्ति के अंदर की नकारात्मकता और गलत सोच स्वत: ही नष्ट हो जाती हैं।

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की राम दरबार की फोटो कहां लगाएं और सपने में राम दरबार देखना क्या इशारा करता हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read खुद भगवान ने बताया था इस मंत्र के बारे में तुलसी के सामने बोले 24 घंटे के अंदर मनोकामना पूरी