पूजा सफल होने के संकेत जान हैरान हो जायेंगे – अधिकत्तर लोग नहीं जानते हैं

Spread the love

पूजा सफल होने के संकेत जानकर हैरान हो जायेंगे – भगवान की पूजा तो सभी करते हैं लेकिन सभी की पूजा सफल नहीं होती हैं। भगवान को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ पूजा करना ही पर्याप्त नहीं हैं। अगर व्यक्ति बुरे कार्यों में संलिप्त हैं और मन शुद्ध नहीं हैं तो पूजा कभी सफल नहीं हो सकती हैं। इसलिए पूजा करते वक्त व्यक्ति का मन एकाग्र होना चाहिए। भगवान की पूजा में फुल-पत्तियां, चन्दन, प्रसाद, अगरबत्ती, दीपक और भी कई तरह की चीजों का उपयोग किया जाता हैं। शास्त्र कहते हैं की जब आपकी पूजा सफल होती हैं तो इन विशेष वस्तुओं के जरिए भी कुछ-न-कुछ ऐसे संकेत जरुर मिलते हैं जिससे पता चल जाता हैं की आपकी पूजा सफल हुई हैं अथवा नहीं। आइये जानते हैं की पूजा सफल होने के संकेत क्या हो सकते हैं।

पूजा सफल होने के संकेत जान हैरान हो जायेंगे - अधिकत्तर लोग नहीं जानते हैं
पूजा सफल होने के संकेत जान हैरान हो जायेंगे – अधिकत्तर लोग नहीं जानते हैं

दोस्तों, ईश्वर की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती हैं। भगवान की पूजा इसलिए करते हैं ताकि जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएं। कर्म पथ पर चलते हुए भगवान की पूजा करने से व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता हैं। कुछ लोग कई दिनों तक भूखें रहकर ईश्वर की पूजा करते हैं। ऐसे में प्रत्येक भक्त को यह जानने की उत्सुकता रहती हैं की पूजा सफल होने के संकेत क्या हैं।

पूजा सफल होने के 5 प्रमुख संकेत

पूजा सफल होने के 5 प्रमुख संकेत
पूजा सफल होने के 5 प्रमुख संकेत

हर व्यक्ति पूजा करता हैं। पूजा के समय कभी-कभी छोटी मोटी गलतियाँ भी अक्सर हो जाती हैं। ऐसे में मन में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक हैं की कही मेरी पूजा असफल तो नहीं हो जाएगी। सबसे पहले आपको यह ध्यान में रखना हैं की पूजा के वक्त फल की इच्छा न करें। ईश्वर सभी कुछ जानते हैं। सच्चे हृदय और पवित्रता के साथ भगवान की पूजा करें। सही समय आने पर ईश्वर आपकी सहायता अवश्य करते हैं। ध्यान रहें की उनकी पूजा कभी सफल नहीं हो सकती हैं जिनके अंदर अनावश्यक क्रोध, लोभ, इर्ष्या, दुसरे के प्रति गलत भावना, मन में नकारात्मकता आदि हो। इसलिए पूजा करने से पहले मन को पवित्र रखना जरुरी हैं। जब व्यक्ति की पूजा सफल होती हैं तो पूजा सफल होने के निम्नलिखित संकेत मिल सकते हैं।

1. स्वत: ही भगवान पर चढ़ा फुल गिरना

पूजा में चढ़ाएं जाने वाले फुल अगर भगवान की मूर्ति से खुद ही पूजा के दौरान नीचे गिर जाएं तो इसका अर्थ हैं की भगवान ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली हैं। आपने जिस किसी भी इच्छा को मन में रखकर पूजा की हैं वह मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। समय आने पर आपको मनोवांछित फल अवश्य मिलेगा। यह स्थिति ईश्वर के आशीर्वाद और उनकी आपके ऊपर कृपा को दर्शाता हैं। माना जाता हैं की गिरे हुए फुल को लाल कपड़े में बांधकर घर में रख देने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती हैं। यह पूजा सफल होने के सबसे बड़ा संकेत हैं।

2. दीपक की लौ का अचानक तेज होना भी हैं पूजा सफल होने के संकेत

पूजा के दौरान जलाया गया दीपक अगर अचानक से तेजी से जलने लगे और पूजा घर प्रकाशमय हो जाएं तो समझ लीजिये की आपकी पूजा सफल हो गयी हैं। यह स्थिति इस बात के संकेत हैं की आपके जीवन में कभी भी अंधकार नहीं आएगा। नकारात्मकता आपसे कोशों दूर रहेगी। जीवन में आप एक सफल इन्सान बनेंगे। जिस दिन ऐसा हुआ हैं वह दिन आपके लिए बेहद खास हैं। इसके अलावे अगर दीपक की लौ सीधे भगवान की मुख की तरफ हैं तो यह स्थिति भी पूजा सफल होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें राम दरबार की फोटो कहां लगाएं -सपने में राम दरबार देखना

3. धुप और अगरबत्ती से निकलने वाला धुआ भगवान की तरफ जाना

पूजा में धुप और अगरबत्ती जरुर जलाया जाता हैं। इसे जलाने से घर में उपस्थित नाकारात्मक शक्तियां भाग जाती हैं। अगर आपने पूजा घर में अगरबत्ती जलाया हैं और उससे निकलने वाला धुआ भगवान को स्पर्श कर रही हैं तो यह संकेत हैं की आपको उनका आशीर्वाद मिल गया हैं। अब आपके दुःख की घड़ी का अंत निकट हैं। खुशियाँ आपके जीवन में बड़े वेग से आपकी तरफ अग्रसर हैं। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को काफी मजबूत महूसस करेंगे।

यह भी पढ़ें क्या पीरियड के चौथे दिन पूजा कर सकते हैं / क्या पीरियड के तीसरे दिन पूजा कर सकते हैं

4. पूजा के बाद हनुमान रूपी बन्दर का दिखाई देना

अगर आपकी पूजा सम्पन्न हो गयी हैं और अचानक से आपको घर के अंदर या बाहर बन्दर दिखाई देते हैं तो समझ लीजिये की पूजा सफल हो गयी हैं। यह स्थिति इंगित करती हैं की आपके जीवन से जुड़ी अनेक समस्यायों का निदान जल्द ही होने वाला हैं। हनुमान जी की कृपा से आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होंगे। बन्दर दिखाई देने पर उन्हें भोजन देना न भूलें।

5. पूजा के दौरान पूज्य व्यक्तियों का आगमन होना

कई बार ऐसा होता हैं जब आप पूजा कार्यों में व्यस्त रहते हैं और अचानक से किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होता हैं जो आपके लिए पूज्य होता हैं। ऐसे में यह बेहद शुभ स्थिति मानी जाती हैं। जी हाँ, अगर पूजा के दौरान आपके गुरु या किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होता हैं जिनके दर्शन करना सौभाग्य की बात हैं तो यह पूजा के सफल होने के संकेत हैं। अतिथियों का पूजा के समय किसी खास चीज जैसे प्रसाद के लिए बिना बताएं लड्डू इत्यादि लाना भी भगवान की कृपा को दर्शाता हैं।

यह भी पढ़ें गर्भवती महिला को शिवजी की पूजा करनी चाहिए या नहीं – शिव पूजा का सही समय, नियम और लाभ की जानकारी

निष्कर्ष

मुझे आशा हैं की आपको पूजा सफल होने के संकेत की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। पूजा सफल होने पर व्यक्ति को अल-अलग तरह के संकेत मिल सकते हैं। अगर आपके रुके कार्य अचानक से पूर्ण होने लगे और दुश्मन आपसे दुरी बनाने लगे तो समझ जाना चाहिए की ईश्वर आपके साथ हैं। पूजा के समय अचानक चारों तरह खुसबू का फ़ैल जाना, चिड़ियाँ का दिखाई देना, आँखों से आंसू बहना, गाय को दूध पिलाते देखना ये सभी सफल पूजा की और इंगित करता हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” पूजा सफल होने के संकेत जान हैरान हो जायेंगे – अधिकत्तर लोग नहीं जानते हैं ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

यह भी पढ़ें

2 thoughts on “पूजा सफल होने के संकेत जान हैरान हो जायेंगे – अधिकत्तर लोग नहीं जानते हैं”

Leave a Comment