हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे

Spread the love

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे – इस मंत्र को कृष्ण महामंत्र कहा जाता हैं। इस मंत्र में राम, कृष्ण और हरे तीन शब्दों का उपयोग किया गया हैं। जो भक्त अच्छे कर्मों के साथ इस मन्त्र का प्रतिदिन जाप करते हैं उनका जीवन सफल हो जाता हैं। भगवान श्री हरी विष्णु के ८वें अवतार थे। श्री कृष्ण की पूजा करना श्री हरी विष्णु की पूजा करने के समान हैं।

श्री हरी विष्णु को जगत का पालनकर्ता कहा जाता हैं। इनकी कृपा द्रष्टि जिन भक्तों पर पड़ती हैं उनकी डूबती नैया को भी सहारा मिल जाता हैं। हरे कृष्ण हरे कृष्ण , कृष्ण कृष्ण हरे हरे । हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे ।। मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं की इस मन्त्र का जाप करने से क्या फायदा होता हैं।

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे

दोस्तों, हरे कृष्ण मंत्र का जाप कोई भी कर सकता हैं। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान हैं। आप इस मंत्र का जाप सोते, उठते-बैठते कभी भी कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, प्रतिदिन कृष्ण का नाम लेना 10000 यज्ञों के बराबर हैं। वही प्रतिदिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का नाम प्रतिदिन लेने से सम्पूर्ण तीर्थों का पूण्य मिल जाता हैं। कहते हैं की राक्षस भी अगर राम का नाम रोज जपें तो उसके अंदर की राक्षसी प्रवृति नष्ट हो जाती हैं। आइये अब देर न करते हुए बताते हैं की हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे क्या हैं लेकिन इससे पहले हरे कृष्ण महामंत्र का अर्थ जान लेते हैं।

हरे कृष्ण महामंत्र का अर्थ

हरे कृष्ण महामंत्र का अर्थ
हरे कृष्ण महामंत्र का अर्थ

हरे कृष्ण महामंत्र एक अद्भुत मंत्र हैं। इस मंत्र के जाप से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इस महामंत्र का अर्थ हैं की हे मेरे कृष्ण मुझे इस योग्य बना दो की मैं हर समय आपके ही ध्यान में मगन रहूँ और आपकी कृपा से मेरे अंदर की समस्त नाकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाएं। कृष्ण महामंत्र का जाप एक पुत्र/ पुत्री की भांति ही करना चाहिए। जिस प्रकार एक पुत्र/पुत्री अपने पिता या माता से कुछ मांगता हैं या प्रेम पूर्वक उनकी सेवा में लगा रहता हैं।

इस मंत्र को जाप करने की कोई खास विधि नहीं हैं। इस मंत्र का जाप व्यक्ति कभी भी कर सकता हैं। मन में श्रद्धा भाव लेकर जो भी व्यक्ति इश्वर बंद नेत्रों से अनुभव कर इस मंत्र का जाप करता हैं उसके अंदर एक ऐसी उर्जा का संचार होता हैं जो उसे कर्म पथ पर अडिग रखता हैं। व्यक्ति की सोच साकारात्मक हो जाती हैं और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती हैं। इस मंत्र का जाप खाने, नहाने, नाचने और किसी भी अन्य कार्य को करते वक्त आप कर सकते हैं। हरे कृष्ण महामंत्र का अर्थ तो आप समझ ही चुके होंगे आइये अब जानते हैं की हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे क्या-क्या हैं।

यह भी पढ़ें सफेद शिवलिंग घर में रखना चाहिए या नहीं – जाने नियम नहीं तो हो सकता हैं बड़ा नुकसान

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे

इस दिव्य मंत्र के जाप मात्र से अनेक यज्ञों और तीर्थों का फल प्राप्त होता हैं। क्योकिं इस मंत्र में कृष्ण और राम भगवान के नाम हैं। दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। शास्त्र कहते हैं की कृष्ण और राम जी के नाम रोज लेने से 10000 यज्ञ करने के बराबर फल मिलता हैं। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के अन्य फायदे इस प्रकार हैं :-

अशांत मन को करता हैं शांत और नकारात्मकता का होता हैं नाश

यह मंत्र आपके मष्तिष्क को शांत करता हैं। मन में उठ रहे गलत विचार को नियंत्रित करना हैं तो इस मंत्र का रोज जाप जरुर करें। यह मंत्र आपके मन को गंदे विचारों से मुक्त रखने में मदद करता हैं। महाभारत काल में स्वयं भगवान कृष्ण अर्जुन को कहते हैं की जो व्यक्ति मन को नियंत्रित कर लेता हैं वह कभी गलत पथ का अनुसरण नहीं करता हैं। मनुष्य का मन अत्यंत चंचल होता हैं। जब व्यक्ति अपने मन को नियंत्रित नहीं कर पाता हैं तो मन उसे नियंत्रित कर गलत करने को विवश करने लगता हैं। अगर आप किसी तरह के टेंशन या तनाव में हैं तो रोज इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की सोच साकारात्मक हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती? – हैरान हो जायेंगे जानकर

जीवन से सम्स्य बाधाओं का होता हैं अंत

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के जाप से व्यक्ति के वर्तमान जीवन में उत्पन्न होने वाली समस्त बढ़ाएं दूर होती हैं। कृष्ण और राम जी के नाम लेने मात्र से ही शिक्षा, शादी, व्यापार, जॉब आदि में आ रही किसी तरह की बाधा या रुकावट दूर हो जाती हैं। सफलता चाहने वाले को लोगों को रोज सुबह शाम कम से कम 11 बार इस दिव्य महामंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। यह एक ऐसा मंत्र जिसे जपने के लिए दिन-रात या किसी खास समय का होना आवश्यक नहीं हैं। अत: रोज इस मंत्र का जाप अवश्य करें। अगर मन में किसी चीज की अभिलाषा रखते हुए इस मंत्र का जाप करते हैं तो इच्छा अवश्य पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं

व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता हैं

यह मंत्र आपके मष्तिष्क को शांत करता हैं। जिससे मानसिक रूप से व्यक्ति मजबूत होता हैं। जब व्यक्ति का मन शांत रहता हैं तो सोचने समझने की शक्ति बढती हैं। कृष्ण जी कृपा से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता हैं। इसलिए प्रतिदिन सुबह-शाम इस मंत्र का जाप जरुर करें।

यह भी पढ़ें सपने में देवी मां की मूर्ति देखना / सपने में देवी मां की पूजा करना

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के जाप से अन्य लाभ

इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की बोद्धिक क्षमता और याद रखने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं। लड़ाई झगड़े कम होते हैं और जाप करने वाले व्यक्ति की अकाल मृत्यु नहीं होती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और धन धान्य की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें पूजा करने का तरीका

क्या हरे कृष्ण महामंत्र का जप माला पर बिना स्नान किये कर सकते हैं

जी हाँ, यह मंत्र बहुत शक्तिशाली हैं परन्तु इसके जप के लिए आपको किसी खास विधि की जरूरत नहीं हैं। आप सुबह बेड से उठते ही इस मंत्र का जप कर सकता हैं। इसके अलावे खाने से पहले किसी विशेष कार्य को शुरू करने से पहले भी आप इस मंत्र का जप अवश्य करें। आपके कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होगी। शास्त्रों के अनुसार भगवान का नाम लेने से पहले स्नान की कोई आवश्यकता नहीं हैं। आपका शुद्ध मन ही पर्याप्त हैं।

परन्तु पूजा के वक्त इस मंत्र का जाप करने से पहले स्नान जरुर करें। इस मंत्र का जाप उत्तर या पूर्व दिशा की और मुख करके करना सबसे अच्छा माना जाता हैं। मंत्र को जाप करने के लिए ऐसे स्थान का चयन करे जहां शांति हो।

मुझे आशा हैं की हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे की जानकारी आपको बेहद अच्छी लगी होगी। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें

3 thoughts on “हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम मंत्र के फायदे”

Leave a Comment