फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं और फ्रिज ठंडा नहीं होने का कारण

Spread the love

फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं और फ्रिज ठंडा नहीं होने का कारण – शायद ही कोई ऐसा घर होगा जिसमें फ्रीज न हो। फ्रीज आज के समय में सबसे जरूरी चीजों में से एक हैं। गर्मी का दिन हो या ठण्ड का दिन हर मौसम में फ्रीज का उपयोग किया जाता हैं। गर्मी के मौसम में फ्रीज का ज्यादा उपयोग पानी को ठंडा करने में किया जाता हैं। इसके अलावे हर मौसम में खाने-पीने की वस्तुओं को खराब होने से बचाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता हैं। फ्रीज में रखी चीजें जल्दी खराब नहीं होती हैं।

महिलायें जब गलती से ज्यादा आटा गुथ लेती हैं तो बचे आटे को फ्रीज में रख देती हैं। फ्रीज में रखी खाने और पीने की चीजें जैसे दूध, फल, शब्जियाँ लम्बे समय तक फ्रेश रहती हैं। फ्रिज में गैस कम होने या खत्म होने पर फ्रीज सही से काम करना बंद कर देता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हो सकते हैं।

फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं
फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं

कभी-कभी फ्रीज में कुछ ऐसी समस्या आ जाती हैं जिसके चलते फ्रीज़ का कुलिंग सिस्टम काम करना बंद कर देता हैं। फ्रिज में गैस खत्म होना भी इन्हीं समस्यायों में से एक हैं। अगर आपके फ्रीज का गैस समाप्त हो गया हैं तो ऐसी स्थिति में कुछ संकेतों के जरिए इस समस्या को पकड़ा जा सकता हैं। आइए जानते हैं की फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं।

फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण

दोस्तों, जब फ्रीज में गैस कम होने लगती हैं तो फ्रीज चलती तो हैं लेकिन ठीक से ठंडा नहीं होता हैं। फ्रीज में गैस कम होने की समस्या गलत रखरखाव से भी आ सकती हैं। अत: फ्रीज को ऐसी जगह रखना चाहिए जहाँ पर्याप्त हवा हो। गर्म स्थान पर रखने से फ्रीज जल्दी ठंडा नहीं हो पाता हैं। गैस अक्सर लीकेज और बेहद अधिक गर्म स्थान के कारण ही जल्दी खत्म होती हैं। लीकेज की समस्या कई कारणों से होती हैं जैसे – ब्रेजीग जोड़ का टाइट न होना, फ़िल्टर के नजदीक लीकेज, अधिक तापमान में फ्रीज को रखना आदि। फ्रिज में गैस खत्म होने पर जल्दी से गैस भरवा लेनी चाहिए नहीं तो कम्प्रेसर कार्य करना बंद कर देता हैं। फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण निम्नलिखित हैं।

  • फ्रीज में बर्फ का जमाव नहीं हो पाता हैं
  • गैस कम होने या खत्म होने पर पीछे की बॉडी गर्म नहीं होती हैं
  • गैस खत्म होने पर फ्रीज ठीक से ठंडा नहीं होता और बदबू आने लगती हैं
  • कंडेंसर क्वायल में कार्बन लगना गैस रिसाव का कारण बनती हैं
  • फ्रीज में रखी वस्तुओं को ठंडा होने में काफी वक्त लगता हैं

ऊपर मेंशन की गयी स्थिति फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में आपको गैस रिफिलिंग करवानी चाहिए। अगर आप गैस को रिफिल करवाने में देर करेंगे तो हो सकता हैं की कम्प्रेसर खराब हो जाएं।

Also, Read 2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो – दिल खुश कर देगा

फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें – फ्रिज को कैसे साफ करें

फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें - फ्रिज को कैसे साफ करें
फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें – फ्रिज को कैसे साफ करें

फ्रीज की बदबू दूर करने के लिए निम्बू सबसे बेस्ट हैं। निम्बू को काटकर फ्रीज़ में रख देने बदबू दूर हो जाती हैं। इसके अलावे फ्रीज की सफाई के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। गर्म पानी में बेकिंग सोडा को घोलकर सूती कपड़े की मदद से आसानी से दाग धब्बे छुडाएं जा सकते हैं।

फ्रिज में कौन सी गैस पानी को ठंडा करती है

अलग-अलग फ्रीज में अलग गैसों का इस्तेमाल किया जाता हैं। कुछ फ्रीज में फ्रेऑन और कुछ में 1,1,1,2,- टेट्राफ्लूओरोएथेन गैस का इस्तेमाल किया जाता हैं।

फ्रिज में गैस कितने रुपए की पड़ती है

फ्रिज में गैस कितने रुपए की पड़ती है यह डिपेंड करता हैं फ्रीज के प्रकार और product पर। इसकी कीमत 500 से 2000 रूपये तक हो सकती हैं। फ्रीज का गैस हमेशा कंपनी का ही लेना चाहिए।

फ्रिज का दरवाजा किस दिशा में खुलना चाहिए

फ्रिज का दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके रखना बेस्ट माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र कहता हैं इससे घर में सकारात्मकता आती हैं। इस दिशा में फ्रीज के मुंह रखने से धन हानि नहीं होती हैं। घर में दक्षिण दिशा की तरफ इसका मुख अशुभ माना जाता हैं।

फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं

फ्रिज को बंद करना नहीं चाहिए। फ्रीज बंद करने से कोई लाभ नहीं होता हैं। अगर आप सोच रहे हैं की इससे बिजली की बचत होगी तो आप गलत सोच रहे हैं। अगर आप फ्रीज को 1 से 2 घंटे के लिए बंद करते हैं और फिर से चालू करते हैं तो इससे कुलिंग सही से नहीं हो पाती हैं। अब फ्रीज में ऑटो ऑफ का सिस्टम होता हैं। जब तापमान एक नियत स्थिति तक पहुँच जाती हैं तो स्वत: ही फ्रीज बिजली का उपयोग करना बंद कर देती हैं। अगर आप घर से बाहर 2 या 3 दिन के लिए जा रहे हैं तो इस स्थिति में फ्रीज बंद कर सकते हैं। ज्यादा समय तक फ्रीज बंद रहने से बदबू का आना स्वाभाविक हैं जिसके कारण फ्रीज में रखा सामान खराब हो जाता हैं। अत: फ्रीज को बंद नहीं करना चाहिए।

Also, Read गंगासागर कब जाना चाहिए / सारे तीरथ बार बार गंगासागर एक बार

निष्कर्ष – फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं और फ्रिज ठंडा नहीं होने का कारण क्या हो सकते हैं। जब फ्रीज में गैस खत्म हो जाती हैं तो ऐसी स्थिति में बर्फ कही ज्यादा जम जाती हैं और कही बिल्कुल साफ़ रहता हैं। फ्रीज ठीक से कूल नहीं होता हैं। ज्यादा समय तक यह लक्षण दिखने पर गैस को रिफिल करना जरुरी हैं अन्यथा आपका फ्रीज़ खराब हो सकता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं और फ्रिज ठंडा नहीं होने का कारण क्या हो सकते हैं की यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें।

Also, Read गोवा में क्या सस्ता मिलता है / गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं

1 thought on “फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं और फ्रिज ठंडा नहीं होने का कारण”

Leave a Comment