पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण और प्रभावकारी घरेलु इलाज

Spread the love

पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण और प्रभावकारी घरेलु इलाज – कई लोगों को पैर के पंजे में सूजन और दर्द और सुजन की समस्या अक्सर होती रहती हैं। यह समस्या महिला और पुरुष दोनों को हो सकती हैं। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढना आपके लिए बेहद जरुरी हैं। जब किसी व्यक्ति को यह समस्या होती हैं तो चलने फिरने में काफी परेशानी होती हैं। यह स्थिति तब उत्पन्न होती हैं जब पैर के पंजे के टिश्यूज फुल जाते हैं।

पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण और प्रभावकारी घरेलु इलाज
पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण और प्रभावकारी घरेलु इलाज

सुजन होने पर पंजे को हल्का सा प्रेस करने पर भी दर्द बढ़ जाता हैं। कभी-कभी तो ऐसा लगता हैं जैसे पंजे में कोई सुई चुभो रहा हैं। आइये जानते हैं की पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण क्या हैं और पैर के पंजे में दर्द हो तो क्या करना चाहिए।पंजे में सूजन और दर्द की समस्या सामान्य कारणों से भी हो सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति खड़े रहने वाला काम करता हैं या अधिक देर तक खड़ा रहता हैं तो ऐसी स्थिति में भी पैर के पंजे में सूजन और दर्द की समस्या जन्म ले सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान 80% महिलाओं में यह पैर के पंजे में दर्द की समस्या देखी जाती हैं। अत: आइये सबसे पहले यह जानते हैं की पैर के पंजे में सूजन और दर्द के क्या कारण हैं और इसका घरेलु उपचार कैसे किया जाता हैं।

पैर के पंजे में दर्द के कारण – पैर के पंजों में सूजन क्यों आती है

पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आर्थराइटिस, ज्यादा देर तक खड़े रहने, हार्ट से जुड़ी बीमारियाँ, गलत खानपान, प्लांटर फेशिआइटिस रोग, कमजोर मांशपेशिया आदि सुजन और दर्द का कारण बन सकती हैं। हार्ट से जुड़ी समस्या होने पर ब्लड पम्पिंग ठीक से नहीं हो पाता हैं। प्लांटर फेशिआइटिस रोग भी इस समस्या का प्रमुख कारण हैं। इस बीमारी में मांशपेशिया कमजोर हो जाती हैं जिसके चलते हैं अधिक चलने से दर्द और सुजन का होना आम बात हैं। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान यह स्थिति ज्यादा प्रकट होती हैं। दरसल शरीर में हो रहे हैं हार्मोनल चेंजेज इसका कारण हैं। प्रोजेस्टेरॉन, ऐस्ट्रोजन और एचसीजी जैसे होरमोंस में अचानक बढ़ोतरी एडिमा अर्थात सुजन का कारण बनते हैं।

बच्चे के विकाश के लिए महिला शरीर को अधिक खून और अन्य तरह के द्रव्य बनाने की आवश्यकता होती हैं। जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे शिशु का आकार बढ़ता जाता हैं वैसे-वैसे नसों पर प्रेशर भी बढ़ता हैं। ऐसे में न सिर्फ पैर के पंजे में सूजन और दर्द की समस्या देखी जाती हैं बल्कि हाथों में भी सुजन की समस्या हो सकती हैं। चूंकि पैर पर महिला शरीर और बच्चे का भार अधिक पड़ता हैं इसलिए पैर में सुजन और दर्द ज्यादा होती हैं। इन सबके अलावे कुछ अन्य कारणों से भी यह समस्या उप्तन्न हो सकती हैं जैसे:-

  • शरीर में खून की कमी
  • पैरों के तलवे में लगी गंभीर चोट
  • प्लांटर फेशिआइटिस रोग
  • शरीर में पोटाशियम की कमी और सोडियम की अधिकता
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में
  • जंक फ़ूड और अधिक शराब का सेवन

यह भी पढ़ें नाक से खून आना किस बीमारी का लक्षण है

पैर के पंजे में दर्द हो तो क्या करना चाहिए

पैर के पंजे में दर्द हो तो क्या करना चाहिए
पैर के पंजे में दर्द हो तो क्या करना चाहिए

पैर के पंजे में सूजन और दर्द अगर आपको सता रही हैं तो घरेलु उपायों द्वारा राहत मिल सकती हैं। पैर के पंजे में दर्द में दर्द होने पर गर्म पानी से 5 से 10 मिनट तक लगातार सेंकने से दर्द से राहत मिलती हैं। इसके अलावे कुछ व्यायाम भी इस समस्या से आपको निजात दे सकती हैं। अगर दर्द कई दिनों से हैं तो व्यायाम से मांशपेशियों को मजबूती मिलती हैं और दर्द से राहत मिलती हैं।प्लैंक और ब्रिज पोज से इस समस्या के निदान में मदद मिलेगी। इसके अलावे आप खान-पान का भी ध्यान रखें। खाने में अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। हरी साग शब्जियों का सेवन अधिक करें। कुछ अन्य घरेलू उपाय नीचे बताएं गए हैं।

1. हल्दी

हल्दी एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें करक्यूमिन होता हैं जो सुजन को रोकने में प्रभावी हैं। शरीर में किसी भी स्थान पर मोच आने पर या दर्द होने पर इसका इस्तेमाल बेहद फायदेमंद हैं। अगर आपके पैर के पंजे में सूजन और दर्द जैसी समस्या हैं तो इसका पेस्ट तैयार कर प्रभावित स्थान पर जरुर लगाएं। हल्दी का पेस्ट गर्म कर सूती कपड़े में बांधकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से सुजन और दर्द की समस्या में तुरंत आराम मिलता हैं। इसके अलावे दूध के साथ इसका सेवन भी अवश्य करें।

यह भी पढ़ें हल्दी दूध पीने के फायदे (Haldi Doodh Pine Ke Fayde)

2. लैवेंडर एसेंशियल तेल

एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के चलते इस तेल की मालिश से पंजे के सुजन कम हो जाती हैं। यह तेल आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे की इस तेल से पंजे पर हल्की-हल्की सी मसाज देनी हैं। जोर से मसाज करने से समस्या और बढ़ सकती हैं। हल्के हाथों से 1 से 2 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करना ही लाभदायक हैं। इस तेल को नारियल तेल में मिलाकर ही लगाना चाहिए।

3. बर्फ से प्रभावित जगह को सेंके

अगर दर्द बहुत ज्यादा हैं तो बर्फ से सिंकाई करना भी फायदेमंद हैं। बर्फ से सुजन और दर्द वाले स्थान को सेंकने से मांशपेशियों को आराम मिलता हैं। गर्भवती महिलाओं में ऐसे दर्द होने पर सिंकाई बेहद फायदेमंद हैं। पैर के पंजे को बर्फ से 5 से 10 मिनट तक सेंककर कपड़े से पोछ लें। प्लांटर फेशिआइटिस की समस्या में इससे काफी आराम मिलता हैं।

यह भी पढ़ें फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण क्या हैं और फ्रिज ठंडा नहीं होने का कारण

निष्कर्ष – पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण और इसका प्रभावकारी घरेलु इलाज क्या हैं। मुझे आशा हैं की आपको यह जानकारी बेहद पसंद आयी होगी। यह समस्या बच्चों में न के बराबर होती हैं। स्त्रियों में गर्भावस्था के समय हाथ-पैर और पंजे में दर्द और सुजन अक्सर परेशान करती हैं। शिशु को जन्म देने के पश्चात यह समस्या स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं। अगर यह समस्या कई महीनों से आपको परेशान कर रही हैं तो डॉक्टर से मिलकर उचित इलाज आवश्यक हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण और प्रभावकारी घरेलु इलाज ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को जरुरतमन्द लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

यह भी पढ़ें

1 thought on “पैर के पंजे में सूजन और दर्द के कारण और प्रभावकारी घरेलु इलाज”

Leave a Comment