महिलाओं में पेट निकलने का कारण – 5 कारण जिसकी वजह से बाहर निकल आता हैं पेट

Spread the love

महिलाओं में पेट निकलने का कारण – 5 कारण जिसकी वजह से बाहर निकल आता हैं पेट – पेट निकलने की समस्या महिला और पुरुष दोनों को परेशान कर सकती हैं। आज की इस खास पोस्ट महिलाओं के पेट निकलने के कारण के सन्दर्भ में हैं। कोई भी नहीं चाहता हैं की उसका पेट सामान्य से अधिक निकलें। जब पेट सामान्य से ज्यादा निकल आता हैं तो व्यक्ति की सुंदरता नष्ट हो जाती हैं। महिलाओं में पेट निकलने के कई कारण हो सकते हैं। पेट में अधिक चर्बी होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। आज के समय में कम उम्र में ही पेट निकलने की समस्या आम हो चुकी हैं। इस समस्या के कारण जीन्स की चेन लगाने में भी लोगों को दिक्कत होती हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं किन कारणों से महिलाओं में पेट निकलने की समस्या होती हैं।

अधिक पेट निकलने से शादी विवाह में भी परेशानी आती हैं। यह समस्या गलत लाइफस्टाइल और खान पान की आदतों के चलते ज्यादा होती हैं। इसके अलावे भी कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं की महिलाओं में पेट निकलने का कारण क्या-क्या हो सकता हैं।

महिलाओं में पेट निकलने का कारण – 5 मुख्य वजहें

महिलाओं में पेट निकलने का कारण
महिलाओं में पेट निकलने का कारण

दोस्तों, बड़ा सा पेट किसी को अच्छा नहीं लगता हैं। पेट का अधिक निकलना स्वास्थ्य के लिहाज से भी उचित नहीं हैं। लटकती तोंद पर चाहे कितना भी महंगा और आकर्षक कपड़े पहने जाएँ अच्छी नहीं लगती हैं। जब आपके द्वारा ग्रहण किये गए भोजन से प्राप्त कैलोरी बर्न नहीं होती तो अक्सर यह समस्या देखने को मिलती हैं। महिलाओं में बेली फैट ज्यादा होने के निम्नलिखित मुख्य कारण हो सकते हैं।

1. गलत खान-पान

दोस्तों, महिलाओं में पेट निकलने का सबसे आम कारण गलत खान पान ही हैं। बहुत ज्यादा तैलीय भोजन और जंक फ़ूड आपके शरीर के साथ-साथ पेट का वजन अनियंत्रित तरीके से बढ़ा देता हैं। अत्यधिक कार्ब्स की मौजूदगी से पेट में मोटी चादर जम जाती हैं। खाने में ज्यादा चीनी युक्त पदार्थों का सेवन भी पेट की चर्बी बढाती हैं। इसलिए बहुत ज्यादा चौकलेट और मिठाई आदि के सेवन से भी परहेज करें।

2. गलत रहन सहन

आज के समय में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। ज्यादा समय तक एक जगह बैठे रहने से भी यह समस्या हो सकती हैं। महिलाओं में पेट निकलने के प्रमुख कारणों में गलत लाइफस्टाइल भी शामिल हैं। इसलिए सुबह शाम टहलना और दौड़ना भी बेहद जरुरी हैं। इसके अलावे आप जिम ज्वाइन कर सकती हैं या घर पर भी व्यायाम कर सकती हैं।

3. प्रेगनेंसी भी हैं महिलाओं में पेट निकलने का कारण

प्रेगनेंसी के दौरान और बाद में महिलाओं का पेट तेजी से बढ़ सकता हैं। ऐसा मुख्यत: डिलीवरी के कारण होता हैं। बच्चे की वजह से पेट सामान्य से अधिक फैलता हैं। इस कारण से पेट निकला हुआ लगता हैं। इसके अलावे प्रेगनेंसी में ज्यादा भोजन की आवश्यकता होती हैं जिसकी वजह से भी पेट निकलता हैं। हालाँकि यह कोई बड़ी समस्या नहीं हैं। इस समस्या के निदान के लिए डिलीवरी के बाद हल्का व्यायाम करते रहना चाहिए।

4. तनाव और अनिद्रा

इस समस्या के चलते भी महिलाओं के पेट में इजाफा होता हैं। दरसल तनाव और चिंता की वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का निर्माण तेज हो जाता हैं जो शरीर की चयापचय क्रिया को स्लो करता हैं। इसके अलावे नींद में कमी या पर्याप्त नींद न लेने की वजह से भी महिलाओं में पेट की चर्बी बढती हैं।

5. शराब हैं महिलाओं में पेट निकलने का कारण

जो महिलाएं शराब पीती हैं उनके पेट सामान्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा निकला रहता हैं। शराब पीने से लीवर के कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधिक शराब का सेवन पेट में सुजन और लीवर कैंसर जैसी समस्यायों को जन्म देती हैं। इसलिए जल्द से जल्द शराब छोड़ने पर विचार करें।

महिलाओं में पेट निकलने पर करें यह उपाय

महिलाओं में पेट निकलने पर करें यह उपाय
महिलाओं में पेट निकलने पर करें यह उपाय
  1. आंवले के जूस का सेवन प्रातिदिन करने से पाचन क्रिया सही रहती हैं इसमें मौजूद फाइबर चर्बी को कम करती हैं.
  2. खाली पेट गर्म पानी में मेथी दाना पीने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं.
  3. रोज सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक आधे कटे निम्बू के रस को मिलाकर पीने से चर्बी गलने लगती हैं. यह मेटाबॉलिज्म दर को भी तेज करती हैं.
  4. रोज सुबह उठकर व्यायाम करें और दौड़ जरुर लगाएं इससे कैलरी बर्न होती हैं.
  5. चर्बी को घटाने में ग्रीन टी भी मदद कर सकती हैं. यह चयापचय को तेज करती हैं और कैलरी को बर्न करने में सहायता करती हैं.

Also, Read प्रेगनेंसी में पेट में धक् धक् होना – 2 महीने की प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की महिलाओं में पेट निकलने का कारण क्या हैं। पेट निकलने पर आपको सावधान रहना चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम करने और अच्छे खान-पान से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता हैं। इसके अलावे ट्रांस वसा का सेवन कम करें। खूब पानी पियें और फल, फुल के साथ-साथ हरी साग शब्जियों का सेवन जरुर करें। फाइबर युक्त भोजन आपके पेट पर जमी अतिरिक्त वसा को दूर करने में मदद कर सकती हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह जानकारी महिलाओं में पेट निकलने का कारण अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

Also, Read सपने में डॉक्टर से दवाई लेते हुए देखना / सपने में बीमार महिला को देखना

1 thought on “महिलाओं में पेट निकलने का कारण – 5 कारण जिसकी वजह से बाहर निकल आता हैं पेट”

Leave a Comment