पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

Spread the love

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय – आज के समय में अधिकत्तर लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। जब पेट में अधिक गैस बनने लगती हैं तो व्यक्ति को अनेक तरह की परेशानियां होती हैं। गैस अधिक बनने के चलते सर भारी-भारी सा लगने लगता हैं। कभी-कभी तो गैस की समस्या इस कदर बढ़ जाती हैं की लगातार डकार आने लगती हैं। यह समस्या किसी को भी हो सकती हैं। जी हाँ गैस की समस्या एक युवा और अधिक उम्र के व्यक्ति को भी परेशान कर सकती हैं।

जब पेट में गैस अधिक बनती हैं तो सर दर्द, पेट दर्द, भूख में कमी सीने में जलन जैसी शिकायतों का होना आम हैं। इस पोस्ट में आपके कई सवाल जैसे – पेट में गैस क्यों बनती है , पेट में गैस के लक्षण क्या हैं और पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय आदि के जवाब विस्तार से दी गयी हैं।

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

आपकी गलत आदते, खानपान और लाइफस्टाइल गैस की समस्या के मुख्य कारण हैं। शारीरिक एक्टिविटी न करना भी इस समस्या को बढाती हैं। गैस की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए घरेलु उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं। अपने खान-पान और रहन-सहन को सही कर गैस की समस्या को हमेशा के लिए टाटा बाय बाय कर सकते हैं। नीचे बताया गया हैं की पेट में गैस क्यों बनती है और इसे जड़ से खत्म करने के उपाय क्या हैं।

पेट में गैस क्यों बनती है

गैस मुख्यत: गलत खान-पान की वजह से ही होती हैं। भोजन में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें अधिक लेना गैस का कारण बन सकती हैं। दरसल हमारे पेट में सूक्ष्मजीव कार्बोहाइड्रेट को तोड़ती हैं। अधपचे कार्बोहाइड्रेट बड़ी आंत में जाने के बाद जब टूटते हैं तो गैस का बनना शुरू होता हैं। भोजन में लिया गया कार्बोहाइड्रेट जब सही से नहीं पचता हैं तो गैस आपको ज्यादा परेशान करने लगती हैं। कई बार यह भी देखा जाता हैं की छोटी आंत में सूक्ष्मजीव बहुत अधिक हो जाते हैं ऐसे में सामान्य से अधिक गैस का निर्माण होना संभव हैं। कुछ लोगों को हमेशा मुंह में खाने चीजे रखकर चबाने की आदत होती हैं। ऐसे में पेट में सामान्य से ज्यादा हवा जाने लगती हैं। जब हवा आंत से पूरी तरह डकार या पाद के माध्यम से बाहर नहीं निकलती हैं तो गैस की समस्या बढ़ जाती हैं।

सेम, गोभी, प्याज, दूध, सेब, ब्रोकली, चीनी, मुली, हरी मिर्च, बीन्स, भिन्डी, आलू, मशरूम के सेवन से गैस अधिक बनती हैं। इसलिए अगर आपको इन चीजों का सेवन करना हैं तो सिमित मात्रा में ही करें। स्मोकिंग और ड्रिंक्स भी गैस की समस्या को कई गुणा तक बढ़ा सकती हैं। पेट में गैस कुछ बीमारियों के कारण बनती हैं जैसे- कब्ज, इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम, पथरी आदि। पेट में गैस क्यों बनती है यह तो आप जान ही गए होंगे। आइए अब जानते हैं पेट में गैस के लक्षण के बारें में :-

पेट में गैस के लक्षण

पेट में गैस के लक्षण
पेट में गैस के लक्षण

दोस्तों, पेट में गैस की समस्या होने पर कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जो व्यक्ति को अत्यंत परेशान कर सकता हैं। पेट में गैस के लक्षण के लक्षण निम्नलिखित हैं।

  • पेट में दर्द होना
  • बार-बार डकार आना
  • पेट का फुल जाना
  • पेट का टाइट होना
  • पेट से गुडगुड की आवाज आना
  • सर दर्द की समस्या का होना
  • छाती में दर्द का होना
  • कुछ भी खाने का मन नहीं करना

यह भी पढ़ें पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – विस्तार से जाने

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

अगर गैस की समस्या से परेशान होकर इस समस्या को जड़ से नष्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो खान-पान को सही रखने के साथ-साथ कुछ घरेलु उपाय आजमाने होंगे। नीचे बताएं गए उपाय पेट की गैस को जड़ से खत्म कर सकती हैं।

1. अजवाईन का काढ़ा बनाकर रोज सुबह शाम पियें

अजवाईन, जीरा और सौंफ का उपयोग हर घर में शब्जी बनाने में किया जाता हैं। ये सभी चीजें निश्चित ही आपके किचन में मौजूद होगी। इसका काढ़ा गैस की समस्या से तुरंत राहत प्रदान करता हैं। काढ़ा बनाने के लिए एक छोटा पात्र गैस पर चढ़ाकर उसमें एक कप पानी डालें। अब उसमें अजवाईन, जीरा और सौंफ को बराबर मात्रा में चम्मच का चौथाई भाग डालें। इसमें स्वाद के लिए हल्का नमक मिक्स कर सकते हैं। अब इसे ५ मिनट खौलने के लिए छोड़ दें। जब यह खौल जाएं तो इसे उतारकर छान लें। इस काढ़े को पीने से आपको आश्चर्यजनक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें गैस का घरेलू इलाज (Gas ka Gharelu Ilaaj)

2. गर्म पानी का सेवन शुरू करें

गर्म पानी का सेवन गैस की बनने से रोकता हैं। दरसल गर्म पानी आपके पेट से गैस को निकालने में भी मदद करती हैं। पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए इस उपाय को जरुर करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा नजर आने लगेगा। हल्का गर्म पानी आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करती हैं। इसलिए जब भी आपको पानी पीने की इच्छा हो गर्म पानी का ही सेवन करें।

यह भी पढ़ें गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे जान हैरान रह जायेंगे

3. पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय हैं हरड चूर्ण का सेवन

मेडिकल स्टोर पर यह चूर्ण आसानी से मिल जायेगा। इसके अलावे किराने की दुकान में भी यह मिल सकता हैं। रोजाना हरड़ चूर्ण को शहद के साथ मिक्स कर खाने से गैस की समस्या दूर होती हैं। इसके अलावे मेडिकल स्टोर पर हरड़ से बने टेबलेट भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें हरड़ के फायदे (Harad ke Fayde)

4. शारीरिक एक्टिविटी में शामिल हो

योग और व्यायाम पेट के गैस को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद करता हैं। पादमुक्तासन योग इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता हैं। इसके अलावे दौड़ने वाले काम या शारीरिक एक्टिविटी जैसे – डांस, क्रिकेट, हॉकी आदि में शामिल हो सकते हैं। शारीरिक एक्टिविटी से गैस जमा नहीं होती हैं। यह गैस को बाहर निकाल आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाती हैं।

यह भी पढ़ें व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे

5. लौंग, जीरा, काला नमक और हिंग का काढ़ा

लौंग, जीरा, काला नमक और हिंग का काढ़ा भी गैस में बहुत फायदेमंद हैं। यह काढ़ा आसानी से घर पर बनाया जा सकता हैं। लौंग गैस के कारण आने वाली डकार को दूर करती हैं। लौंग, जीरा, काला नमक और हिंग गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं। एक छोटे से सस्पेन में इन चारों औषधियों को मिलाकर डाल दें। ध्यान रहे की औषधियों का चूर्ण 1 ग्राम से ज्यादा न हो। अब एक कप सस्पेन में डालकर अच्छी तरह उबलने दें। उबल जाने के बाद दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें लौंग खाने के फायदे (long khane ke fayde)

पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं जाने – पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

अगर आपके पेट में अधिक गैस बन रहा हैं और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कुछ दिनों के लिए बंद कर दें। कुछ हरी शब्जियां, सेब, मटर, ब्रोकली, दलिया, बादाम, मटर, मुली, राजमा, टमाटर आदि का सेवन कम कर दें। इसके अलावे कैफीन युक्त चीजें जैसे चाय और कॉफ़ी भी गैस की शिकायत को बढाती हैं। खट्टे फलों जैसे संतरे और कीवी का सेवन बिल्कुल रोक दें। पेट में गैस होने पर चावल खा सकते हैं। लेकिन दाल और चावल ण खाएं। पेट में गैस हो तो दही, केला, पपीता, गाजर, बैगन, सोया प्रोडक्ट, शिमला मिर्च, पालक खाना फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय क्या हैं। मुझे आशा हैं की आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।
गैस की समस्या को जड़ से समाप्त करना हैं तो व्यायाम भी करना जरुरी हैं। कुछ लोग लगातार एक जगह बैठे रहते हैं। ऐसे लोगों को गैस की समस्या ज्यादा परेशान करती हैं। इसलिए सुबह-शाम टहलने जरुर जाएं। बाहरी चीजें जैसे जंक फ़ूड और अत्यधिक तेल मसाले वाले खाद्य पदार्थों से दूर बनाकर रखें। स्मोकिंग, शराब , कैफीन आदि से भी दुरी बनायें।

आज की यह पोस्ट निश्चित ही आपकी समस्या को जड़ से नष्ट कर देगा। इस पोस्ट को उन लोगों तक शेयर करें जिन्हें गैस की समस्या रहती हैं।

यह भी पढ़ें माजून अरद खुरमा कितने दिन तक खाना चाहिए – माजून अरद खुरमा के फायदे

2 thoughts on “पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय”

Leave a Comment