सपने में जल प्रलय देखना और खुद को पानी में नाव चलाते हुए देखना क्या संकेत देता हैं जाने

Spread the love

सपने में जल प्रलय देखना और खुद को पानी में नाव चलाते हुए देखना क्या संकेत देता हैं जाने – अगर आपने भी जल या पानी से जुड़े सपने देखें हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कोई भी सपना अकारण व्यक्ति को परेशान नहीं करता हैं। सपने वास्तविक जीवन के डोर से बंधे होते हैं। हर सपने का एक अर्थ होता हैं जो वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करने वाला होता हैं। कुछ सपने व्यक्ति के मन को प्रसन्न कर देते हैं तो कुछ चिंता में डाल देते हैं।

जल के बिना किसी भी जीव का जीवित रहना असंभव हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति स्वप्न में जल प्रलय या बाढ़ के सपने देखता हैं तो वह भयभीत हो जाता हैं। सपने में जल प्रलय देखना और पानी में नाव चलाते हुए देखना कुछ ऐसे ही सपने हैं जो व्यक्ति के मन को अस्थिर कर देता हैं।

सपने में जल प्रलय देखना
सपने में जल प्रलय देखना

दोस्तों, सपने में कुछ लोग बारिश और नदी का पानी देखते हैं तो कुछ लोग समुन्द्र के विनाशकारी लहरों को, ऐसे सपने आने के बाद हर व्यक्ति इन सपनों के वास्तविक अर्थ को जानने के लिए गूगल पर सर्च करता हैं। पानी से जुड़े कुछ सपने बेहद शुभ माने जाते हैं। परन्तु कुछ सपने अशुभ होते हैं तो आइए जानते हैं की सपने में जल प्रलय देखना और पानी में नाव चलाते हुए देखना कैसा सपना हैं।

सपने में जल प्रलय देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में जल प्रलय देखना अशुभ स्थिति को दर्शाता हैं। आने वाला समय चुनौतियों से भरा होगा। इस सपने का अर्थ हैं की आप ईश्वर की उस परीक्षा से गुजरने वाले हैं जिसमें सफल न होने पर पुरे परिवार पर समस्यायों के बादल मंडरा सकते हैं। निकट भविष्य में होने वाली घटनाएं आपको व्यथित कर सकती हैं। यह सपना किसी अशुभ समाचार मिलने की ओर भी इंगित करता हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे जिसका असर आपके व्यापार पर भी पड़ेगा। व्यापार ठप पड़ सकता हैं।

सपने द्वारा मिले संकेत का अर्थ समझकर जल्द से जल्द वर्तमान स्थितियों पर गौर करना चाहिए। आपकी एक छोटी गलती के चलते स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं। सही समय पर प्रयत्न करने से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता हैं। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की राय जरुर लें।

यह भी पढ़ें सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना / सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं जाने

सपने में पानी देखना नदी का

दोस्तों, सपने में नदी का पानी देखना शुभ सपना हैं। अगर आपने शांति से हल्के आवाज में नदी के पानी की बहती धारा देखी हैं तो यह संकेत हैं की आप समय आने पर अपने जीवन लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। नदी का बहता पानी जीवन में होने वाले उन परिवर्तनों की ओर इशारा करते हैं जिसके सपने आपने असल जीवन में देख रखें हैं। वो समय जल्द ही आने वाला हैं जब आपकी इच्छाएं एक के बाद एक पूरी होती चली जाएगी। मगर सपने तीव्र गति से नदी के बहते पानी को देखना अशुभ हैं। इस सपने का अर्थ हैं की वर्तमान में आप उन चीजों को नजरंदाज कर रहे हैं जो भविष्य में उत्पन्न होने वाली समस्यायों से लड़ने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं जाने

सपने में पानी में नाव चलाते हुए देखना

सपने में पानी में नाव चलाते हुए देखना
सपने में पानी में नाव चलाते हुए देखना

कुछ व्यक्ति सपने में समुन्द्र और नदी में नाव चलाते देखते हैं। यह सपना शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता हैं। अगर आप सपने में नाव चलाते हुए खुद को घबराएं अवस्था में देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता हैं। यह सपना संकेत हैं की आप वर्तमान में अपने लक्ष्य पथ से भटक चुके हैं। निकट समय आपको अकेला और असहाय कर सकता हैं। वही शांत धारा में प्रसन्न मन से नाव चलते हुए खुद को देखना अच्छा सपना माना जाता हैं। आपके अंदर इतना साहस और धैर्य हैं की आप हंसते खेलते अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। बुरे समय में भी आपका साहस और धैर्य बुरी परिस्थितियों से निकलने में मदद करेगी। कोई भी संकट आपके धैर्य और साहस के आगे छोटा पड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें सपने में मायके वालों को देखना और ननिहाल वालों को देखना कैसे संकेत देते हैं जाने

सपने में गंगा जी में बाढ़ देखना

अगर आपने सपने में गंगा जी में बाढ़ आते देखा हैं तो सावधान हो जाएं। आने वाला समय आपके सामने मुसीबतों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर सकता हैं जिससे पार पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता हैं। यह सपना किसी ऐसी मुसीबत के आगमन की ओर इंगित करता हैं जिसका संबंध आपके बुरे कर्मों से हैं। समय का चक्र घुमने वाला हैं। आपके बुरे कर्म आपका पीछा नहीं छोड़ने वाला हैं। जाने-अनजाने अगर आपसे कोई अपराध हुआ हैं तो माता गंगा की पूजा कर गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें सपने में दो बंदर देखना और सपने में काले मुंह का बंदर देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में बाढ़ से बचना

सपने में बाढ़ से बचना बेहद शुभ सपना हैं। इसका अर्थ हैं की आपका सही समय चल रह हैं। आप किसी गलत निर्णय के कारण उत्पन्न होने वाले नुकसानदायक परिणाम से बच निकलेंगे। आपके द्वारा बिगड़े हुए कार्य भी जल्द ही पुरे होंगे। जी हाँ यह सपना ईश्वरीय कृपा की ओर इंगित करता हैं। यह सपना संभावित नुकसान से बचने के संकेत हैं। आप अपनी सूझ-बुझ से भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान और अन्य समस्यायों को रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्षसपने में जल प्रलय देखना

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में जल प्रलय देखना और खुद को पानी में नाव चलाते हुए देखना क्या संकेत देता हैं। हर सपने का अर्थ व्यक्ति, स्थान और स्थिति पर निर्भर करता हैं। आपका सपना शुभ हैं या अशुभ यह जानने के लिए सपने में दिखी चीजों पर गहन मंथन करने की आवश्यकता हो सकती हैं। सपने में चारों और पानी ही पानी देखना अशुभ घटना घटने की ओर इंगित करता हैं। किसी भी स्थिति में व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए क्योकिं सपने इसीलिए आते हैं ताकि व्यक्ति उसके अर्थ को समझकर सही दिशा में कदम आगे बढ़ा सकें।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में जल प्रलय देखना और खुद को पानी में नाव चलाते हुए देखना क्या संकेत देता हैं जाने ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना देता हैं भयंकर संकेत

2 thoughts on “सपने में जल प्रलय देखना और खुद को पानी में नाव चलाते हुए देखना क्या संकेत देता हैं जाने”

Leave a Comment