सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना / सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं जाने

Spread the love

सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना / सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं जाने – सपने में कभी-कभी ऐसे लोग दिखाई देते हैं जिनकी उम्र आपसे ज्यादा होती हैं। खुद से उम्र में बड़े लोग जब सपने में दिखाई देते हैं तो अधिकत्तर लोग इसे नजरंदाज कर देते हैं। स्वप्न शास्त्र कहता हैं की हर एक सपना आपके जीवन के उन परिस्थितियों को दर्शाने या बतलाने की कोशिश करता हैं जो निकट भविष्य में निर्मित हो सकती हैं। सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना और सपने में गुरु से बात करना कुछ ऐसे सपने हैं जिनका सीधा संबंध आपके वास्तविक जीवन से हैं। रियल लाइफ में बड़ो का आशीर्वाद लेना आपके संस्कार को दर्शाता हैं। बड़ों का आशीर्वाद आपके मनोबल को बढाता हैं। जब कोई बड़ा या ज्ञानी तपस्वी व्यक्ति आशीर्वाद देता हैं तो वह फलीभूत अवश्य होता हैं।

सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना कैसा होता हैं जाने
सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना कैसा होता हैं जाने

हिन्दू धर्म में आशीर्वाद का बड़ा महत्त्व हैं। आशीर्वाद व्यक्ति की मानसिक शक्ति को बढाता हैं। यह व्यक्ति के अंदर एक नयी उर्जा का संचार करता हैं। शास्त्रों में भी उल्लेख हैं की बड़े-बुजुर्ग, गुरु और ऋषियों से आशीर्वाद प्राप्त करना बड़े सौभाग्य की बात हैं। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। यह तो वास्तविक जीवन की बात हैं। आइए जानते हैं की सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना और सपने में गुरु से बात करना कैसा संकेत देता हैं।

सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना

अगर आपने स्वयं को सपने में किसी ऐसे व्यक्ति से आशीर्वाद लेते देखा हैं जो आपसे उम्र या ज्ञान में बड़े हैं तो यह बेहद शुभ हैं। यह सपना आपके जीवन में होने वाले उन बदलावों की और इंगित करता हैं जो सफलता की ओर जाता हैं। सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना लक्ष्य प्राप्ति के संकेत हैं। निकट समय आपके लिए शुभ हैं। जी हाँ, आप जिस लक्ष्य को पाने की कोशिश कर रहे हैं उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

अगर आप किसी जॉब या व्यापार की शुरुवात करने जा रहे हैं तो भाग्य आपका साथ देगी। आप बहुत कम समय में ही उन उपलब्धियों को प्राप्त कर पाएंगे जिसके लिए अन्य लोगों को बहुत परिश्रम करना पड़ता हैं। समाज में आपकी एक नयी पहचान बनेगी और मान-सम्मान बढेगा। सपने में बुजुर्ग महिला या पुरुष के पैर छूना वर्तमान जीवन में चल रही समस्यायों से जल्द छुटकारा मिलने के भी संकेत हैं।

यह भी पढ़ें सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

सपने में बुजुर्ग व्यक्ति को देखना

सपने में बुजुर्ग व्यक्ति को देखना
सपने में बुजुर्ग व्यक्ति को देखना

दोस्तों, सपने में बुजुर्ग व्यक्ति को देखना हर व्यक्ति के मन में शंका पैदा करता हैं। अक्सर लोग बूढ़े व्यक्ति को सपने में देखने के बाद थोड़े चिंतित हो जाते हैं। बुजुर्ग व्यक्ति का सपने में दिखाई देना मार्गदर्शन की आवश्यकता को दर्शाता हैं। अगर आप किसी ऐसी परिस्थिति में फंसे हैं जो आपको मानसिक और आर्थिक से रूप से कमजोर कर रहा हैं तो अपने घर के बड़ों- बुजुर्गो से सलाह अवश्य लें। कई बार व्यक्ति ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता हैं जहां से निकलना बेहद मुश्किल सा लगता हैं। बुजुर्ग व्यक्ति अपने अनुभव से आपकी मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में बार-बार पानी देखना – बार बार पानी से जुड़े सपने देते हैं हैरान करने वाले संकेत

सपने में गुरु से बात करना

सपने में गुरु से बात करना एक शुभ सपना हैं। जिसका अर्थ हैं की लम्बे समय अन्तराल पश्चात आपको कोई ऐसी खबर मिलने वाली हैं जो आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देगी। गुरु का सपने में आकर आपसे वार्तालाप करना सफलता के बुलंदियों पर पहुंचने के संकेत हैं। आपकी इच्छाएं जल्द पूरी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलने के शुभ संयोग बन रहे हैं। गुरु का आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद के समान समझा जाता हैं। अगर सपने में गुरु आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं तो समझ लीजिये की सफलता आपके कदम चूमने वाली हैं। लक्ष्य पथ पर चलते रहे और खूब मेहनत करें।

यह भी पढ़ें सपने में मंदिर से प्रसाद मिलना और सपने में पुजारी से प्रसाद लेना कैसा होता हैं जाने

सपने में किन्नर का आशीर्वाद मिलना

किन्नर से जुड़े सपने बेहद शुभ माने जाते हैं। सपने में किन्नर का आशीर्वाद मिलना संकेत देता हैं की आपके घर में किसी शुभ कार्य का योग बन रहा हैं। जल्द ही आपको कोई ऐसी खबर सुनने को मिलेगी जो आपके साथ-साथ आपके परिवार को भी प्रसन्न करेगा। यह सपना उन कार्यों के भी जल्दी पुरे होने के संकेत हैं जिनपर ग्रहण लग चूका था। जल्द ही आप कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने वाली हैं। स्वप्न में किन्नर का आशीर्वाद बड़े भाग्यशाली लोगों को मिलता हैं। इसलिए ईश्वर को धन्यवाद कहकर कर्म करते रहें।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना और सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं। सपने में बड़े-बुजुर्गों, किन्नर और गुरु का आना बेहद शुभ माना जाता हैं। इनके आने का मतलब हैं की जीवन में कुछ बहुत अच्छा और शुभ होगा। वर्तमान जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। चारों तरफ से खुशियों का आगमन होगा। इन सपनों का आना आपके अच्छे समय के आने की ओर इंगित करता हैं। भाग्य आपका साथ अवश्य देगा। परन्तु ध्यान रहे की भाग्य उन्ही का साथ देता हैं जो निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसलिए कर्म का त्याग न करें। लक्ष्य से भटकना आपके भाग्य को दुर्भाग्य में भी बदल सकता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना / सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं जाने ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया के जरिये उन लोगों तक पहुंचाए जिन्हें ऐसे सपने आते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं जाने

6 thoughts on “सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना / सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं जाने”

Leave a Comment