सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

Spread the love

सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने – शादी के सपने अक्सर लोग देखते हैं। कोई शादी में खुद को खाने खाते हुए देखता हैं तो कोई खुद को दुल्हन बने, ऐसे सपने देखने के बाद लोगों के मन यह सवाल आना लाजमी हैं की ऐसे सपने क्या संकेत देना चाहते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का सही और सटीक अर्थ बताया गया हैं। शादी के सपने लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। परन्तु शादी के कुछ सपने बेहद अशुभ माने जाते हैं। अगर आपने भी खुद को सजा हुआ या दुल्हन बना हुआ देखा हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें। आइये विस्तार से जानते हैं की सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में खुद की दूसरी शादी होते हुए देखना क्या इशारा करता हैं।

सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने
सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

दोस्तों, शास्त्र कहते हैं की अशुभ सपने देखने के बाद व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए। अगर व्यक्ति सही समय पर इन सपनों के अर्थ को जानकर इसका हल निकालने का प्रयत्न करें तो अशुभ स्थिति को बहुत हद तक कम किया जा सकता हैं। शादी से जुड़े सपने आपके वर्तमान और भविष्य के जीवन को प्रभावित करने वाली कुछ शुभ और अशुभ स्थितियों के संकेत देते हैं। नीचे विस्तारपूर्वक बताया गया हैं की सपने में खुद को दुल्हन बने देखना कैसा होता हैं।

सपने में खुद को दुल्हन बने देखना

स्वप्न शास्त्र इस सपने को अशुभ मानती हैं। ऐसा सपना भविष्य में ऐसी समस्यायों के आगमन के संकेत हैं जो लड़की को विषम परिस्थितियों में डाल सकती हैं। सपने में खुद को दुल्हन बने देखना जिन्दगी में अधूरेपन की और इशारा करता हैं। आपकी कोई इच्छा अधूरी रह सकती हैं। अगर कोई शादी शुदा महिला खुद को सपने में दुल्हन बने देखती हैं तो यह दाम्पत्य जीवन में आने वाली मुश्किलों की और इंगित करता हैं। अत: ऐसे सपने देखने के बाद स्त्री को सतर्क रहना चाहिए।

सपने में शादी में जाना

अगर सपने में आपने खुद को दोस्तों या रिश्तेदारों की शादी में जाते हुए देखा हैं तो सावधान हो जाइए। दरसल स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना अशुभ हैं जो संकेत देता हैं की आपके बने बनाएं कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाली हैं। यह सपना आर्थिक समस्यायों को इंगित करता हैं। जिसका मतलब हैं की आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य जैसे व्यापार, यात्रा, सैलरी आदि में रुकावट आएगी। कार्यों में रुकावट आर्थिक परेशानी का सबब बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें सपने में शादी की तैयारी होते हुए देखना – इसका क्या मतलब है?

सपने में शादी में खाना खाते हुए देखना

खाने खाते हुए खुद को देखना अच्छा सपना माना जाता हैं। अगर आपने सपने में किसी की शादी में खुद को खाना खाते हुए पाया हैं तो इसका मतलब हैं की जल्द ही आपके परिवार के किसी सदस्य की शादी होने वाली हैं। यह सपना शुभ समाचार मिलने की और इंगित करता हैं। निकट समय आपके परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। स्वप्न शास्त्र कहता हैं की यह सपना आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने वाला सपना हैं। जल्द ही जीवन में कुछ महत्वपूर्ण साकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

सपने में खुद को सजा हुआ देखना

सपने में खुद को सजा हुआ देखना
सपने में खुद को सजा हुआ देखना

अगर कोई अविवाहित लड़की खुद को सपने में लहंगा, साड़ी और मेकअप किये हुए देखती हैं तो इसका मतलब हैं की आपको जल्द ही आपका हमसफर मिलने वाला हैं। परन्तु ठीक इसके विपरीत अगर कोई लड़की या लड़का खुद को शादी के लिए सजा हुआ देखता हैं तो यह अशुभ माना जाता हैं। जी हाँ, सपने में खुद को दूल्हा या दुल्हन बने देखना अशुभ हैं। इसका मतलब हैं की लम्बे समय से जिस कार्य को पूर्ण होने का आप इन्तेजार कर रहे हैं उसमें काफी समय लग सकता हैं। निकट समय वर्तमान की अपेक्षा और ज्यादा परेशान कर सकती हैं। आप के ऊपर कुछ ऐसे संकट आ सकते हैं जो मानसिक तौर पर आपको सता सकती हैं। ऐसी स्थिति में त्रिदेवियों की पूजा करें।

यह भी पढ़ें गर्भवती महिला को सपने में लड़का देखना / गर्भवती महिला सपने में तोरई देखना शुभ या अशुभ

सपने में खुद की दूसरी शादी होते हुए देखना

शादी के सपने हमेशा शुभ नहीं होते हैं। सपने में खुद की दूसरी शादी होते हुए देखना अशुभ माना जाता हैं। यह सपना रिश्तों में आने वाले दरार को दर्शाता हैं। आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं हैं। आपकी शादी-शुदा जिन्दगी में कुछ ऐसी समस्याएं आ सकती हैं जिसकी वजह से पति-पत्नी का रिश्ता बुरी तरह प्रभावित हो सकता हैं। यह सपना वर्तमान शादी से असंतुष्ट होने का सूचक हैं। अगर आप अपनी पत्नी से प्रेम नहीं करते हैं तो आगे चलकर स्थिति और बिगड़ सकती हैं। इसलिए स्थिति को समझते हुए पत्नी के साथ समय व्यतीत करें। पत्नी को समझने का प्रयत्न करें। दूसरी शादी आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं लेकर प्रस्तुत होगी इसलिए पहली शादी को बचाने का प्रयत्न करें।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं। वास्तविक जीवन में जब कोई लड़की या लडके की शादी होती हैं तो मन अत्यंत प्रसन्न रहता हैं। परन्तु स्वप्न शास्त्र सपने में खुद को सजा हुआ देखना या शादी के लिए खुद को दुल्हन के रूप में देखना अशुभ मानता हैं। इन सपनों के अर्थ को समझते हुए व्यक्ति को तत्काल अशुभ स्थिति को टालने का प्रयत्न करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र कहता हैं की अगर समय रहते हैं व्यक्ति भुत की गलतियों को न दोहराते हुए ईश्वर की भक्ति सच्चे मन से करें तो संकट पूरी तरह से टल जाते हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने” बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में खुद को देखना और सपने में खुद को रोते हुए देखना देता हैं भयंकर संकेत

3 thoughts on “सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने”

Leave a Comment