नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें – करें उपाय नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

Spread the love

नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करेंजल्दी करें यह उपाय – नार्मल डिलीवरी के बाद भी टांके देने की जरूरत पड़ सकती हैं। दरसल जब नार्मल डिलीवरी होती हैं तो पेरिनियम टियर के चलते टांके देने पड़ते हैं। घाव अगर बड़ा होता हैं तो टांके को सूखने में समय लगता हैं। नॉर्मली टांके को सूखने में या ठीक होने में १ महीने का समय लगता हैं। हालांकि यह आपके घाव पर डिपेंड करता हैं। अगर घाव छोटा हैं तो यह जल्दी सुख जाता हैं। कई बार डिलीवरी के वक्त सामान्य से अधिक चीरा लगाने की जरूरत पड़ती हैं जिसकी वजह से टांके को ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता हैं। नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें इसकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे ध्यान से पढ़ें।

नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें - करें उपाय नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत
नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें – करें उपाय नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

दोस्तों, शिशु के जन्म के बाद चीरा का दर्द कभी-कभी असहनीय हो जाता हैं। चीरे का दर्द महीनों तक परेशान करता रहता हैं। अगर चीरे वाली जगह की साफ़-सफाई का ध्यान न रखा जाएं तो इन्फेक्शन भी हो जाता हैं। ज्यादा टाइट कपड़े और ज्यादा चलने-दौड़ने आदि से टांके टूट सकते हैं। टांके के टूटने पर इन्फेक्शन और दर्द की समस्या हो सकती हैं साथ ही प्राइवेट पार्ट हमेशा के लिए ढीला रह जाता हैं। आइये जानते हैं की नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें :-

नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें

अगर डिलीवरी के 10 दिन बाद टांके टूट रहे हैं तो यह नार्मल हैं। परन्तु अगर टांके लगने के ५ दिन के अंदर ही टूटने शुरू हो जाते हैं तो यह एक बड़ी समस्या हैं। ऐसे में प्राइवेट पार्ट की अंदर की स्किन बाहर निकल सकती हैं। अंदर की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती हैं जिसके चलते इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता हैं। इसलिए इस स्थिति में डॉक्टर से जरुर दिखाएं। डॉक्टर स्थिति की समीक्षा करेंगे। अगर टांके खुले हुए हैं तो ऐसी स्थिति में फिर से टांके देने की जरूरत होती हैं। कई बार महिलाएं टांके पड़ने के तुरंत बाद पालथी मारकर बैठ जाती हैं इससे टांके खुलने का डर रहता हैं। इसलिए ज्यादा तेजी से चलने से बचे और टाइट कपड़े न पहने।

नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए

नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए
नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए

डॉक्टर्स के अनुसार, डिलीवरी के तुरंत बाद संबंध बनाना बेहद खतरनाक हो सकता हैं। महिला डिलीवरी के ४० से ४५ दिन बाद ही संबंध बना सकती हैं। नार्मल डिलीवरी में भी टांके पड़ते हैं अगर इस दौरान संबंध बनाया जाएं तो टांका टूट जाता हैं। साथ ही इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ सकता हैं। ऐसे में महिलाओं को असहनीय दर्द की समस्या हो सकती हैं। इसलिए टांके के सूखने की प्रतीक्षा करें।

यह भी पढ़ें पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए taki pregnant na ho जाने विस्तार से

नॉर्मल डिलीवरी के टांके में दर्द होने पर क्या करें

अगर आपकी डिलीवरी नार्मल तरीके से हुई हैं और टांके में दर्द रहता हैं तो सबसे पहले दर्द वाली जगह को साफ़ सुथरा रखना बेहद जरुरी हैं। साफ-सफाई के आभाव में संक्रमण और दर्द की समस्या होती हैं। इसलिए उस स्थान को साफ़ करते रहे। पेशाब करने के बाद सूती कपड़े उस जगह पर रखें । ध्यान रहें की कपड़े से उस स्थान को रगड़ना नहीं हैं। अगर टांके वाला स्थान सुखा रहेगा तो ठीक होने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। पालथी मारकर बैठने से भी दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। इसलिए पालथी मारकर बच्चे के दूध पिलाने से बचना चाहिए।

दर्द अधिक होने पर एक तब में हल्का गुनगुना पानी भरकर उसमें बैठ जाना चाहिए। इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा। यह भी ध्यान में रखें की ज्यादा समय तक टांके वाले स्थान को भिंगाकर नहीं रखना चाहिए। टब से निकलने के बाद साफ़ सूती कपड़े की मदद से टांके वाले स्थान को जरुर सुखाएं।

डिलीवरी के बाद कब्ज की समस्या भी बेहद आम हैं। ऐसे में ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें जिससे कब्ज की समस्या होने की सम्भावना रहती हैं। टांके को जल्दी ठीक करने के लिए खाने में हल्दी, ओट्स, दाल, हरी शब्जियां, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं। हल्दी में घाव तेजी से भरने वाले गुण होते हैं। इसमें विटमिन बी 6 और सी होता हैं साथ ही पोटाशियम और फाइबर हैं जो घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करती हैं। एंटी-इंफ्लामेटरी गुण के चलते यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसके अलावे अदरक, चुकन्दर, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ भी जरुर खाएं।

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें और क्या न करें। मुझे आशा हैं की आपको आज की यह महत्वपूर्ण जानकारी बेहद पसंद आई होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें। टांके पड़ने के बाद संबंध बनाने से बचना चाहिए। साथ ही ज्यादा चलने दौड़ने या पालथी मारकर बैठने से भी टांके पर भार पड़ता हैं। अत: इन बातों का भी ध्यान रखें। खाने में अदरक, हल्दी और प्रोटीन युक्त पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। कब्ज की समस्या के चलते टांके जल्दी सुख नहीं पाते हैं इसलिए खाने पर ध्यान दें।

मुझे आशा हैं की आपको इस पोस्ट ” नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें ” की जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को जरुरतमन्द लोगों तक शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें

1 thought on “नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें – करें उपाय नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत”

Leave a Comment