नीम के फायदे (Neem ke Fayde)

Spread the love

नीम के फायदे (Neem ke Fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, नीम के फायदे के बारे में।  भारत को एक जड़ी बूटियों वाला देश भी कहा जाता है और हमारे आयुर्वेद में औषधियों का खजाना भरा हुआ है।  नीम  उन्हीं औषधियों में  से एक है जिसके ना केवल पत्ते बल्कि पूरा का पूरा पेड़ ही फायदेमंद माना जाता है।  प्राचीन काल से ही लोग नीम का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से करते आ रहे हैं।  जहां एक तरफ नीम कड़वा होता है वहीं दूसरी तरफ उसके फायदे भी अनेक होते हैं।  आज के इस लेख में हम बात करेंगे नीम के फायदे(neem ke fayde), नुकसान, इसमें मिलने वाले पोषक तत्व, और इसके इस्तेमाल के बारे में।

नीम के फायदे (Neem ke Fayde)
नीम के फायदे (Neem ke Fayde)

जाने नीम में क्या पाया जाता है (Neem me poshak Tatva)

चलिए सबसे पहले जानते हैं नीम में मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में:

हम सब ने अपने जीवन में एक ना एक बार नीम का स्वाद जरूर चखा होगा।  और हमें यह भी मालूम है की नीम खाने में अत्यधिक कड़वा होता है।  लेकिन इसके फायदे भी बड़े होते हैं।  कई सारी दवाइयां नीम से भी बनाई जाती है।  नीम में मिलने वाले पोषक तत्व  जैसे फाइबर, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस, fat, मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए  काफी लाभदायक होते हैं।

नीम का इस्तेमाल

अब जानेंगे नीम के इस्तेमाल के बारे में:

हालांकि नीम कड़वा होता है लेकिन एक फायदे की बात यह है कि नीम का पेड़ पूर्ण तरह से उपयोग में आता है।  आप चाहे फिर नीम की पत्ती उठा ले, या फिर इसकी जड़े, या फिर टहनियां  यह सभी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

  • बाजार में नीम की गोली आती है जिसका सेवन काफी लाभदायक होता है।
  • नीम की टहनियों को चबाने से हमारे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
  • नीम का रस हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है।
  • नीम की पत्तियों को चबाने से भी काफी लाभ मिलते हैं।
  • और अगर आप नहाते समय एक बाल्टी पानी में नीम की पत्तियां डाल दें तो वह आपकी त्वचा को भी सुरक्षित रखता है।

Also, Read अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde)

फायदे (Neem ke Fayde)

चलिए जानते हैं नीम के फायदे के बारे में:

त्वचा को स्वस्थ रखने में नीम के फायदे

नीम के फायदे(neem ke fayde) में सबसे पहला फायदा है, हमारी त्वचा के लिए लाभदायक।  अगर आपके चेहरे पर मुहासे या फिर पिंपल हो गए हैं तो नीम आपकी सहायता कर सकता है।  हमारे शरीर के  किसी भी भाग में समस्या हो जैसे  छाले, सूजन, या  रेसेस हम इन्हें नीम की मदद से ठीक कर सकते हैं।  नीम का पाउडर का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे हट जाते हैं और चेहरा खिला खिला दिखता है।  नीम के पानी से नहाने से शरीर में फोड़े फुंसियों की समस्या भी दूर हो जाती है।

Also, Read गोंद कतीरा के फायदे(Gond Katira ke Fayde)

नीम का इस्तेमाल दांतों और मसूड़ों के लिए

नीम के फायदे(neem ke fayde) में दूसरा फायदा है, दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए। हमने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को नीम की टहनियों से दातुन करते देखा है।  इसका कारण सिर्फ एक है कि नीम की टहनियां हमारे दांतों और मसूड़ों के लिए लाभदायक होती है।  इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं  जो हमारे  दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।  आप हर रोज नीम की टहनी से दातुन करें तो आपके भी दांत और मसूड़े स्वस्थ रहेंगे।

डायबिटीज में मदद करता है:

नीम के फायदे(neem ke fayde) में तीसरा फायदा है, डायबिटीज में मदद करने के लिए।  हम सब को यह तो मालूम है कि नीम में अत्यधिक कड़वाहट होती है और जो लोग डायबिटीज के पेशेंट है, नीम उसे नियंत्रण में रखने के लिए सहायक है।  नीम में  anti-diabetic गुण होते हैं जिसकी वजह से डायबिटीज से बचने या फिर उसे कंट्रोल करने में मदद  मिलती है।  नीम का जूस पीने से डायबिटीज के पेशेंट को राहत मिल सकती है।

Also, Read मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde)

मलेरिया में नीम के फायदे

नीम के फायदे में(neem ke fayde) चौथा फायदा है, मलेरिया को ठीक करने में मददगार।  बढ़ते मच्छरों के साथ मलेरिया जैसी बीमारियां बढ़ती जा रही है।  अगर किसी को मलेरिया है तो वह नीम के पत्तों का इस्तेमाल करके राहत पा सकता है।  नीम की पत्तियों में  एंटी मलेरिया  गुण  होते हैं जो  मलेरिया की एक दवा के रूप में काम करते हैं।  अगर आप का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है तो आप साथ के साथ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं।  लेकिन नीम का इस्तेमाल करने से पहले  आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी है।

Also, Read त्रिफला चूर्ण के फायदे (Triphala Churna ke Fayde)

नीम पेट को ठीक करने में मदद करता है

नीम के फायदे(neem ke fayde) में पांचवा फायदा है, पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा।  अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको नीम का सेवन करना चाहिए।  नीम के पत्ते हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक होते हैं।  नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह हमारे पेट की गंदगी और बैक्टीरिया  को  बाहर निकालने में मदद करता है।  नीम हमारे पाचन तंत्र को भी ठीक करने में सहायक है।  अगर हमारा पेट ठीक रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे।

नीम के नुकसान क्या है (Neem Ke Nuksan In Hindi)

अभी हमने जाना नीम के फायदे के बारे में, अब हम जानेंगे नीम के नुकसान के बारे में:

कहते हैं जिस  वस्तु का फायदा होता है उसका नुकसान भी होता है।  ठीक उसी प्रकार नीम के फायदे तो अनेक हैं लेकिन इसके नुकसान भी है।  अधिक मात्रा में कोई भी चीज नुकसान ही पहुंचाती है।  तो इसका सेवन सोच समझ कर करना चाहिए।

  • नीम से ब्लड शुगर लेवल कम होता है  तो जो डायबिटीज के पेशेंट है उन्हें नीम का इस्तेमाल सोच समझ कर करना चाहिए।
  • अगर आप डायबिटीज की दवाई ले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लिए बिना नीम का इस्तेमाल ना करें।
  • अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो भी आपको नीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • अधिक नीम के इस्तेमाल से पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Also, Read कौंच बीज के फायदे (Kaunch Beej ke Fayde)

FAQ:

नीम कौन-कौन सी बीमारी ठीक करती है?

नीम का उपयोग हमारे शरीर में बुखार, डायबिटीज, ह्रदय और इत्यादि की बीमारी ठीक करने में मददगार है।

नीम के पत्ते रोज खाने से क्या होगा?

अगर आप हर रोज नीम के पत्ते खाते हैं तो आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होंगी।

नीम किसे नहीं लेना चाहिए?

अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और डायबिटीज की दवाई ले रहे हैं तो आपको नीम का सेवन नहीं करना चाहिए।

नीम कब खाना चाहिए?

आप सुबह उठकर खाली पेट नीम की पत्तियां खा सकते हैं।

Also, Read अर्जुन छाल के फायदे (Arjun Chhal ke Fayde)

2 thoughts on “नीम के फायदे (Neem ke Fayde)”

Leave a Comment