मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde)

Spread the love

मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते है अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, मुलेठी के फायदे(mulethi ke fayde) के बारे में। गुणों से भरपूर एक ऐसी जड़ी बूटी जिसे Yashtimadhu या Jeshthamadh  भी कहा जाता है। मुलेठी का ज्यादातर इस्तेमाल सर्दी जुखाम  या खांसी  से आराम पाने के लिए किया जाता है। अगर आप गले की खराश से परेशान है तो मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के लिए भी मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है। तो आज हम बात करेंगे मुलेठी के फायदे(mulethi ke fayde), नुकसान, उस में पाए जाने वाले पोषक तत्व, और इस्तेमाल के बारे में।

मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde)
मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde)

पायें जाने वाले पोषक तत्व

चलिए सबसे पहले जानते हैं मुलेठी में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में:

मुलेठी का इस्तेमाल  सदियों से चला आ रहा है। औषधि के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तने और जड़ों को छाल के साथ सुखाकर  उपयोग में लाया जाता है। स्वाद में यह मीठा और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आपने गौर किया होगा कि हमारे टूथपेस्ट में भी मुलेठी का इस्तेमाल होता है। मुलेठी में पाए जाने वाले पोषक तत्व कैसे कैलोरी,fat, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, और फाइबर इत्यादि है।

यहाँ पढ़ें इमली खाने के फायदे (Imli Khane Ke Fayde)

मुलेठी खाने और इस्तेमाल करने का तरीका (Mulethi Khane Ka Tarika)

मुलेठी का किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए चलिए जानते हैं:

  • मुलेठी के इस्तेमाल  अनेक हैं और काफी आसान भी है। अगर आप मुलेठी से दातुन करेंगे तो यह आपके दातों के लिए भी लाभदायक है।
  • आप मुलेठी को रात भर पानी में भीगा लें  और सुबह उस पानी को पी ले।
  • आपको बता दे की भारतीय किचन में इसका मसाले के तौर पर भी इस्तेमाल होता है।

लेकिन मुलेठी का इस्तेमाल रोगों में किस तरह से किया जा सकता है, इसकी सलाह आपको डॉक्टर से लेनी चाहिए। वैद्य या फिर आयुर्वेदिक चिकित्सक मुलेठी के इस्तेमाल के सही तरीके आपको बता सकेंगे।

यहाँ पढ़ें शहद खाने के फायदे (Honey Khane Ke Fayde)

इसके इस्तेमाल के फायदे (Mulethi Ke Fayde)

अब हम जानते हैं मुलेठी के फायदे(mulethi ke fayde) के बारे में:

बालों को बढ़ाने में मददगार

मुलेठी के फायदे में(mulethi ke fayde) सबसे पहला फायदा है, यह बालों को बढ़ाने में मदद करता है। अगर हमारे बालों को सही तरह से पोषण नहीं मिलेंगे तो  वह कमजोर हो सकते हैं। हमारे बालों को मुलेठी से अन्य प्रकार के पोषण मिलते हैं जिसकी वजह से बालों  का बढ़ना तेज होता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो,  भैंस के दूध में मुलेठी और तेल का मिश्रण मिला ले।  इससे आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

पेट की परेशानियों से छुटकारा

मुलेठी के फायदे में(mulethi ke fayde) दूसरा फायदा है, पेट की परेशानियों से छुटकारा मिलना। एक स्टडी के दौरान यह पाया गया की मुलेठी की जड़ें हमारे पेट की परेशानियों को कम करने और राहत दिलाने में मदद करती है। बाहर का उल्टा सीधा खाने की वजह से पेट में दर्द होना या एटन हो जाना आम बात है। इससे बचने के लिए एक चम्मच मुलेठी का पाउडर शहद में मिला ले और  दिन में दो से तीन बार खा ले।

यहाँ पढ़ें अंगूर खाने के फायदे (Grapes Khane Ke Fayde)

आंखों को स्वस्थ रखने में मुलेठी के फायदे

मुलेठी के फायदे में(mulethi ke fayde) तीसरा फायदा है, आंखों को स्वस्थ रखना। अगर आपकी आंखों में जलन या फिर आंखों से जुड़ा कोई भी रोग है तो आप मुलेठी का इस्तेमाल करके राहत पा सकते हैं। आपको मुलेठी का काढ़ा बनाना होगा और  उससे अपनी आंखों को धोना होगा। अगर आप मुलेठी के पाउडर में बराबर मात्रा से सौंफ का पाउडर मिलाते हैं और इसका सेवन सुबह शाम खाने के साथ करते हैं तो  यह आपकी आंखों को राहत देगा।

डायबिटीज से बचाने में मददगार

मुलेठी के फायदे में(mulethi ke fayde) चौथा फायदा है, डायबिटीज से छुटकारा पाने में मददगार। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट है और डायबिटीज से छुटकारा पाना चाहते हैं  तो मुलेठी उसमें आपकी मदद कर सकता है। स्टडी के अनुसार यह पाया गया की मुलेठी में मौजूद गुण डायबिटीज से बचाने में लाभकारी है। वैसे तो मुलेठी खाने में मीठी होती है लेकिन इसके एंटीऑक्सीडेंट  गुण डायबिटीज मैं बहुत लाभदायक होते हैं।

गले की खराश को ठीक करने में मुलेठी के फायदे

मुलेठी खाने के फायदे में(mulethi khane ke fayde) पांचवा फायदा है, गले की खराश को ठीक करना। अगर आपको गले में खराश है तो मुलेठी इसका एक इलाज हो सकता है। अगर आप मुलेठी का घोल बना लें और उसके गरारे करें  तो इससे आपके गले को राहत मिलती है। अगर आप  मुलेठी को चूसते हैं तो भी इससे गले को राहत मिलेगी।

यहाँ पढ़ें कीवी खाने के फायदे(Kiwi Khane Ke Fayde)

मुलेठी के नुकसान (Mulethi Ke Nuksan)

ऊपर मैंने आपको बताया मुलेठी के फायदे के बारे में लेकिन अब हम जानेंगे इसके कुछ नुकसान के बारे में।

  • गर्भावस्था के दौरान आपको मुलेठी का सेवन  बिना हेल्थ एक्सपर्ट्स के सलाह  के नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो भी मुलेठी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है।
  • अगर अधिक मात्रा में मुलेठी का इस्तेमाल किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
  • अगर मुलेठी के बाद आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो इसका इस्तेमाल बंद करके जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं।

यहाँ पढ़ें अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde)

FAQ

मुलेठी कौन- कौन सी बीमारी में काम आती है?

मुलेठी का इस्तेमाल सर्दी जुखाम, गले में दर्द, हृदय रोग,  और आदि में काम आती है।

मुलेठी खाने के क्या फायदे हैं?

मुलेठी खाने के अनेक फायदे हैं जैसे खांसी,  सर्दी, और फ्लू  से बचाने में।

मुलेठी को कब खाना चाहिए?

जब आप  कमजोरी या  थकावट महसूस कर रहे हो तब मुलेठी खा सकते हैं।

मुलेठी कैसे खाते हैं?

मुलेठी को चाय, पाउडर और तेल इत्यादि के रूप में लिया जा सकता है।

दोस्तों इस “मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde)”आर्टिकल के जरिये आपको मुलेठी से सबंधित सभी फायदे बताएं गए हैं ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के द्वारा जरुर बताएं.

यहाँ पढ़ें जामुन खाने के फायदे (Jamun Khane ke Fayde)

3 thoughts on “मुलेठी के फायदे (Mulethi Ke Fayde)”

Leave a Comment