एक साल के लड़के के लिए खिलौने – 5 खिलौने जो बच्चे के मानसिक विकास के लिए हैं जरुरी

Spread the love

एक साल के लड़के के लिए खिलौने – आपने भी अपने बचपन में अनेक तरह के खिलौनों से खेला होगा लेकिन आज के समय में बाजार में ऐसे ऐसे खिलौने मौजूद हैं जो बच्चे के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनायें जाते हैं। हर माता पिता चाहते हैं की उनका बेटा/बेटी खेल के साथ-साथ क्रिएटिव भी हो। माता-पिता अपने बच्चे की ख़ुशी के लिए सबकुछ करने को तैयार रहते हैं। अगर खेल-खेल में बच्चे का मानसिक विकास होता हैं तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती हैं। जब बच्चा एक साल का होता हैं तो उसे धीरे-धीरे चीजों की समझ होने लगती हैं। अगर आप शुरू से ही बच्चे पर ध्यान देंगे तो निश्चित ही आपका बच्चा तेज होगा। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको एक साल के लड़के के लिए खिलौने बताने जा रही हूँ जो आपके बच्चे के लिए सबसे बेस्ट रहेगा।

एक साल के लड़के के लिए खिलौने - 5 खिलौने जो बच्चे के मानसिक विकास के लिए हैं जरुरी
एक साल के लड़के के लिए खिलौने – 5 खिलौने जो बच्चे के मानसिक विकास के लिए हैं जरुरी

सबसे अच्छे एक साल के लड़के के लिए खिलौने

एक साल के बच्चे को रंग और आकार आदि की समझ दिलाने के लिए बाजार में कई तरह के खिलौने मौजूद हैं। वही कुछ ऐसे खिलौने भी जिससे आपका बच्चा जानवरों की पहचान कर सकता हैं। आइये कुछ ऐसे ही बेहतरीन खिलौने के बारें में आपको बताते हैं। एक साल के लड़के के लिए खिलौने की लिस्ट नीचे दी गयी हैं :-

1. स्टैकिंग रिंग

स्टैकिंग रिंग
स्टैकिंग रिंग

यह एक बेहतरीन आकर्षक और कई रंगों में आने वाला रिंग हैं। इसके कलर के कारण बच्चे इसकी ओर आकर्षित होते हैं। बच्चे की समझ को बढाने के लिए यह एक बेहतरीन खिलौना माना जाता हैं। यह बाजार में कई आकार और रंगों में आसानी से मिल जाता हैं। इस खिलौने की मदद से बच्चे रंग, आकार आदि को समझ सकते हैं। ज्यादात्तर स्टैकिंग रिंग में 5 कलर होते हैं आप अपने बच्चों को इसके कलर के बारें में रोज बताएं निश्चित ही बच्चा कलर को पहचानने में सक्षम हो जायेगा। यह amazon पर उपलब्ध हैं।

Also, Read काला धागा बांधने के फायदे, नुकसान और बांधने का तरीका सभी राशियों के लिए

2. एक साल के लड़के के लिए खिलौने – रबर एनिमल प्ले टॉय

एक साल के लड़के के लिए खिलौने - रबर एनिमल प्ले टॉय
एक साल के लड़के के लिए खिलौने – रबर एनिमल प्ले टॉय

रबर एनिमल प्ले टॉय भी बच्चों को बेहद पसंद आते हैं। इसमें हर तरह के जानवर होते हैं। जैसे बाघ, चीता, जिराफ आदि। बच्चे इसके साथ दिल लगाकर खेलते हैं। अगर आप बच्चों को खेल -खेल में सभी जानवरों के नाम के साथ बताएँगे तो इसे बच्चे समझ सकते हैं की ये कौन-कौन से जानवर हैं। amazon पे आपको बहुत सारे ऐसे रबर एनिमल्स आसानी से मिल जायेंगे इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती हैं। खेल खेल में एनिमल्स के बारें में बताने के लिए यह सबसे अच्छा खिलौना हैं।

Also, Read बच्चे के हाथ-पैर गर्म रहना क्या सामान्य हैं जानें

3. स्लाइड मिनी प्रोजेक्टर

यह भी एक यूनिक टॉय हैं यह बच्चों की नींद जल्दी लाने में मदद कर सकता हैं। मार्किट में इस तरह के कई खिलौने मौजूद है। यह प्रोजेक्टर की तरह कार्य करता हैं। अँधेरे में यह ज्यादा अच्छा चित्र बनाता हैं। रात के समय आप बच्चो को कहानियां सुनाते हुए इस प्रोजेक्टर का यूज़ कर सकते हैं। आप इस टोर्च की स्लाइड को एडजस्ट कर कई तरह के जानवरों और पौधों के चित्र दीवाल पर बच्चों को दिखा सकते हैं और उनके बारें में बता सकता हैं इससे बच्चे की समझ बढ़ेगी। इससे बच्चों की जिज्ञासा बढती हैं और बच्चे कल्पना करने लगते हैं जिससे नींद भी अच्छी आती हैं।

Also, Read बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – मुख्य परेशानी

4. बेबी बॉल

बेबी बॉल
बेबी बॉल

बच्चे के शारीरिक विकास के लिए बेबी बॉल भी आप खरीद सकते हैं। बच्चे रंग बिरंगे गेंद के पीछे दौड़ेंगे जिससे इनकी अच्छी व्यायाम होगी। यह बेहद नर्म होता हैं जिससे बच्चे को चोट नहीं पहुँचती हैं। यह कई रंगों में होते हैं जो इसे आकर्षक बनाता हैं। यह कई रंगों में बाजार में उपलब्ध हैं जिससे बच्चे रंगों के बारें में अच्छी तरह समझ सकते हैं। यह आकार में फुटबॉल के आकार का होता हैं इसलिए बच्चे इसे निगल नहीं सकते हैं। यह भी पढ़े बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?

5. संगीत डूडल या पियानो

पियानो
पियानो

एक साल के लड़के के लिए खिलौने की लिस्ट में पांचे नंबर पर हैं संगीत डूडल। यह खिलौना एक साल के बच्चे को सबसे ज्यादा आकर्षित करता हैं। इस खिलौने की खासियत यह हैं की यह एक ऐसा आवाज उत्पन्न करता हैं जिसके प्रति बच्चे आकर्षित होते हैं और उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। अगर बच्चे के माता पिता किसी काम में घंटों व्यस्त रहते हैं तो इस खिलौने को जरुर खरीद सकते हैं। यह खिलौना आपके बच्चे को भी व्यस्त रखेगा।

Also, Read उल्टा बच्चा पैदा होने के फायदे और उल्टा बच्चा होने के कारण

एक साल के लड़के के लिए खिलौने – 5 खिलौने जो बच्चे के मानसिक विकास के लिए हैं जरुरी की इस जानकारी में मैंने आपको 5 ऐसे बेहतरीन खिलौने के बारें में बताया हैं जिससे बच्चे की मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी और बच्चे की समझ शक्ति में इजाफा होगा। यह सभी खिलौने ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इस सभी खिलौनों की खास बात यह हैं की इनकी कीमत बेहद कम हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको 1 साल के लड़के के लिए खिलौने – 5 खिलौने जो बच्चे के मानसिक विकास के लिए हैं जरुरी की यह खास बहुत अच्छी लगी होगी। ऐसी ही शानदार जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।

Also, Read किन परिस्थितियों में बच्चे को मां का दूध नहीं पिलाना चाहिए

Leave a Comment