काला धागा बांधने के फायदे, नुकसान और बांधने का तरीका सभी राशियों के लिए

Spread the love

काला धागा बांधने के फायदे, नुकसान और बांधने का तरीका – आपने कई लोगों के पैर में काले रंग का धागा बंधा हुआ देखा होगा। खासकर गाँव में लड़कियां काले रंग का धागा हाथ या पैर में जरुर बांधती हैं। माना जाता हैं की काले रंग का धागा बाँधने से नकारात्मक और बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। काले रंग का टिका, धागा और काले कपड़े हर तरह की बुरी नजर से बचाती हैं। शास्त्रों के अनुसार जो लोग काले रंग का धागा अपने पैरों और हाथों में बांधते हैं तो कुंडली में स्थित नवग्रहों की स्थिति मजबूत होती हैं। खासकर शनि और राहू-केतु दोष के निवारण हेतु भी काले धागा बाँधने की सलाह दी जाती हैं। ज्योतिषों के अनुसार शनि की साढ़े साती झेल रहे व्यक्ति को अपने पैर में काला धागा जरुर बांधना चाहिए।

काला धागा बांधने के फायदे, नुकसान और बांधने का तरीका सभी राशियों के लिए
काला धागा बांधने के फायदे, नुकसान और बांधने का तरीका सभी राशियों के लिए

दोस्तों काला धागा कुछ परिस्थितयों में न पहनने की भी सलाह दी जाती हैं। अगर बच्चो को बुरी नजर लग जाती हैं या बच्चा अकारण बार-बार रोता रहता हैं तो उसके पैरों में आप काला धागा बाँध सकते हैं। लेकिन कुछ विशेष स्थिति जैसे मेष और वृश्चिक राशी वालों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। दरसल दोनों राशी के स्वामी मंगल हैं जिन्हें लाल रंग पसंद हैं। कहा जाता हैं की मंगल को काले रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। कुछ ज्योतिषों के अनुसार काले रंग के धागे को पैर में बाँधने से मंगल का क्रोध व्यक्ति को झेलना पड़ सकता हैं। आइये जानते हैं की काला धागा बांधने का तरीका क्या हैं और इसके फायदे क्या-क्या हैं।

काला धागा बांधने के फायदे – सीधे पैर में काला धागा बांधने के फायदे

काला धागा पहनने से बुरी और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। काला धागा आपके जीवन से दुखो को दूर कर सकती हैं। इसे पहनने से शनि देव की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती हैं। आइये जानते हैं की काला धागा बांधने के फायदे क्या हैं।

राहू-केतु दोष से बचाव हेतु

जब व्यक्ति पर राहू केतु का दुष्प्रभाव पड़ता हैं तो व्यक्ति की मानसिक स्थिति में परिवर्तन आने लगता हैं। राहू केतु दोष के कारण व्यक्ति गलत चीजों की तरफ आकर्षित होता हैं जैसे जुआ और शराब आदि। काले रंग के धागे को पैर या हाथ में बांधने से राहू केतु के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती हैं।

Also, Read हनुमान जी के किस रूप की पूजा सबसे फलदायी है – बनेंगे सारे बिगड़े काम

काला धागा बांधने के फायदे शनि दोष और नकारात्मक उर्जा को दूर करने में

ज्योतिषों और पंडितों के अनुसार जो लोग अपने पैरों में काले धागे को बांधते हैं उनकी सोच सकारात्मक हो जाती हैं। काले धागे को बाँधने से व्यक्ति मानसिक तौर पे मजबूत होता हैं। यह हर तरह की बुरी नजर से व्यक्ति को सुरक्षित रखता हैं। इसे बांधने से शनि की साढ़े साती के प्रभाव भी कम होता हैं। ज्योतिष अक्सर ही शनि दोष से निवारण हेतु काला धागा बांधने और काला टिका लगाने की सलाह देते हैं।

Also, Read काली चींटी अंडा लेकर आना शुभ हैं या अशुभ

काला धागा बांधने का तरीका

काला धागा को बांधने के कुछ तरीके होते हैं। बीना नियमों के पालन के इसे पैर में बांधने से कोई फायदा नहीं होता हैं। तो आइये जानते हैं की काला धागा बांधने का तरीका क्या हैं।

  • काला धागा को कम से कम 9 गाँठ में बांधकर ही पहना जाना चाहिए।
  • इसे बांधने के बाद प्रतिदिन गायत्री मन्त्र का जाप जरुर करना चाहिए।
  • अगर आप घर को नकारात्मक शक्तियों से दूर रखना चाहते हैं तो काले धागे में निम्बू को बांधकर घर के में गेट पे टांग देना चाहिए।
  • काला धागा बांधने के वक्त गायत्री मन्त्र का जाप जरुर करें। इस मन्त्र के जाप से इस धागे की शक्ति बढती हैं।
  • अगर आप पैर में काला धागा बांधते हैं तो लाल रंग के धागे या किसी अन्य रंग के धागे न बांधे।

यह भी पढ़े माँ काली के टोटके आपके जीवन से कष्टों समूल नाश करेगी 

काला धागा बांधने का मंत्र

काला धागा बांधने के दौरान गायत्री मन्त्र का जाप करने से धागा मन्त्र से बंध जाता हैं और इसका प्रभाव अधिक होता हैं। आप इस मन्त्र का जाप बांधने के दौरान जरुर करें और बाँधने के बाद रोज इस मन्त्र का जाप किया जाना चाहिए। ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मन्त्र के जाप से धागे का प्रभाव अधिक हो जाता हैं।

Also, Read सपने में शादी की तैयारी होते हुए देखना – इसका क्या मतलब है?

काला धागा किस पैर में बांधना चाहिए दाएं या बाएं

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पुरुष को दायें और महिलाओं को बाएं पैर में इस धागे को बांधना ज्यादा प्रभावी हैं। अगर आप बच्चे के पैर में काला धागा बांधना चाहते हैं तो मेल बच्चे के दाहिने पैर में ही धागे को बांधे। अगर बच्ची हैं तो इसे बाएं पैर में बंधना शुभ हैं।

लड़कियों को कौन से हाथ में काला धागा बांधना चाहिए

दोस्तों लड़कियों को पैर में ही धागा बांधना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पैर में धागा बांधना ज्यादा लाभकारी हैं। दरसल पैर का धागा किसी की नजर में जल्दी नहीं आता हैं। फिर भी अगर आप हाथ में धागा बांधना चाहती हैं तो इसे आप दाहिने हाथ में बांधे। पुरुष और महिला दोनों को ही दाहिने हाथ में ही काले धागे को बांधना चाहिए। हाथ में काले धागे को बांधने से रुके हुए काम पूर्ण होते हैं।

लाल धागा किस राशि वालों को पहनना चाहिए

लाल धागा माता लक्ष्मी और मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए धारण किया जाता हैं। लाल धागे से हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं। अगर घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं तो इस स्थिति में लाल धागा बांधने से लाभ मिलता हैं। ज्योतिषों के अनुसार लाल धागा मेष, सिंह और वृश्चिक राशी वाले को ही बांधना चाहिए। जिन लड़कियों को शादी के लिए अच्छे रिश्ते नहीं मिल रहे हैं या जिनकी शादी में कोई बड़ी अरचन आ रही हैं उन्हें लाल रंग के धागे को जरुर बांधना चाहिए।

Also, Read सपने में काला सांप को देखना देता हैं चौका देने वाला संकेत

काला धागा किस राशि वालों को पहनना चाहिए

शास्त्रों के अनुसार मकर राशि, कुम्भ राशि और तुला राशि के लोगों को काला धागा बांधना फायदेमंद हैं। दरसल इन राशियों से जुड़े व्यक्ति पर शनि का प्रभाव होता हैं। शनि की स्थिति कमजोर होने या दुष्प्रभाव की स्थिति में काला धागा बांधा जाना शुभ हैं। कन्या राशी वालों को भी काले रंग के ही धागे पहनना चाहिए क्योकिं कन्या राशि पर भी शनि का प्रभाव होता हैं।

वृषभ राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए

अन्य राशियों के विपरीत वृषभ राशी वालों को सफ़ेद कलर के धागा को बांधना चाहिए। दरसल वृषभ राशि का सबंध शुक्र से है। माना जाता हैं की वृषभ राशी के लोग अगर काले धागे को पैर या हाथों में बांधते हैं तो इसका परिणाम अशुभ होता हैं।

कन्या राशि वालों को काला धागा पहनना चाहिए

कन्या राशी के व्यक्ति को हमेशा काले धागे बांधने की सलाह दी जाती हैं। इससे शनि के दोषों से मुक्ति मिलती हैं। धन पद, प्रतिष्ठा आदि में वृद्धि होती हैं।

तुला राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए

तुला राशि के मालिक शुक्र हैं परन्तु शनि की यह उच्च राशी हैं इसी कारण तुला राशी वाले व्यक्ति को भी काले धागे पहनने की सलाह दी जाती हैं। हालाँकि शुक्र ग्रह के कारण कई लोग सफ़ेद कलर के धागे भी बांधते हैं। कुंडली में शनि की स्थिति के अनुसार आप धागे का चयन कर सकते हैं।

कुंभ राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए

आर्थिक तंगी, घर में रोज रोज के लड़ाई झगड़े से बचने के लिए इस राशि के लोगों को काला धागा पहनना चाहिए। इस राशी व्यक्ति शनि की दृष्टि में सदैव रहता हैं। अगर आप काला धागा पहनेंगे तो इससे शनि प्रसन्न होंगे।

सिंह राशि वालों को काला धागा पहनना चाहिए

सिंह राशि के व्यक्ति को लाल रंग का धागा मन्त्र पढकर पैरों में बांधना चाहिए। भगवान सूर्य और हनुमान जी की कृपा हेतु लाल रंग का धागा पहनना शुभ हैं।

मेष राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए

मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने और जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए इस राशी के व्यक्ति को लाल रंग का धागा पैर या हाथ में बांधना फलदायी हैं। मेष राशि के लोगों को सफ़ेद या काले रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए।

काला धागा बांधने के नुकसान

वैसे तो काला धागा बांधने के कोई नुकसान नहीं हैं लेकिन कुछ राशी वालों को काला धागा नहीं बांधनी चाहिए। अगर आप पर मंगल ग्रह का दुष्प्रभाव हैं या शुक्र कमजोर हैं तो इस स्थिति में काला धागे को बाँधने से भविष्य में आपको समस्यायों का सामना करना पड़ सकता हैं। अगर आपकी शादी नहीं हो पा रही हैं तो इस स्थिति में आपको काले रंग का धागा बिल्कुल भी नहीं बंधनी चाहिए। इसके अलावे मेष और वृश्चिक राशियों वाले जातकों को भी काला रंग का धागा न बांधें। माना जाता हैं की जो लोग इन राशियों से होते हुए भी काले धागे को बांधते हैं उन पर मंगल ग्रह का दुष्प्रभाव पड़ता हैं।

Also, Read सपने में किसी को पैसे देते हुए देखना देता हैं बड़ा संकेत

3 thoughts on “काला धागा बांधने के फायदे, नुकसान और बांधने का तरीका सभी राशियों के लिए”

Leave a Comment