बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – मुख्य परेशानी

Spread the love

दोस्तों बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है इसके बारें में मैं आपको विस्तार से बताने जा रही हूँ। बच्चे के दांत उम्र के ४थे महीने से निकलना शुरू हो सकता हैं। अधिकत्तर बच्चों में यह 6 महीने के बाद निकलता हैं। बच्चों के सभी दांत निकलने में समय लगता हैं साथ ही दांत निकलते समय बहुत तरह की परेशानियाँ भी होती हैं। इसके कारण बच्चे के माता-पिता भी परेशान रहने लगते हैं। जब बच्चे के दांत निकलते हैं तो बच्चे को अत्यंत पीड़ा का सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावे भी दांत निकलने के दौरान कई तरह की परेशानियाँ झेलनी पड़ती हैं। तो आइयें जानते हैं की बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है

बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है - मुख्य परेशानी
बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – मुख्य परेशानी

बच्चे में दांत निकलने की प्रक्रिया 6 महीने के बाद शुरू होती हैं इस दौरान कुछ ऐसे लक्षण दिखाई कुछ ऐसी परेशानियाँ सामने आती हैं जिससे बच्चा कमजोर और चिडचिडा हो सकता हैं। अमुमन बच्चे के दांत सबसे फहले नीचे से निकलना शुरू होता हैं उसके बाद ऊपर के दांत निकलते हैं। हालाँकि यह कभी-कभी उल्टा भी हो सकता हैं। दांत निकलते वक़्त बच्चे का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी होता हैं क्योकिं इस स्थिति में बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकता हैं। आइये सबसे पहले यह जानते हैं की बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है :-

बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है

1. सुजन

बच्चों के जब दूध के दांत आटे हैं तब मसुढे सामान्य से ज्यादा फुले हुए लगते हैं क्योकिं मसुढे में सुजन आ जाती हैं। साथ ही मसुढे लाल रंग के हो जाते हैं । इस स्थिति में दर्द का होना आम बात हैं। दर्द के कारण अक्सर बच्चा परेशान रहता हैं। हम आगे बताएँगे की इस स्थिति में माता-पिता को क्या करना चाहिए।

2. बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है – फीवर

दांत निकलने के क्रम में बच्चे को फीवर आना भी आम बात हैं। हालाँकि हर बच्चे में यह लक्षण दिखाई दे यह जरुरी भी नहीं हैं। इस दौरान फीवर का आना चिंता का विषय नहीं हैं। लेकिन फिर भी चिकित्सीय सलाह से आप बच्चे को बुखार की दवा दे सकते हैं।

3. चिड़चिड़ापन

दोस्तों जब दांत मसुढे को फाड़कर बाहर निकलते हैं तो दर्द बच्चे को परेशान करता हैं। ज्यादा समय तक रहे दर्द से बच्चे में चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक हैं। दर्द की वजह से बच्चे ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। जब बच्चा रात भर सो नहीं पायेगा तो अन्य कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

4. डायरिया – बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है

जब छोटे बच्चे का दूध का दांत निकलना शुरू होता हैं तो डायरिया होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। दरसल जब दांत निकलना शुरू होता हैं तो बच्चे के मसुढे में दर्द होता हैं जिसकी वजह से बच्चे किसी भी वस्तु या गंदी चीजों को मुंह में रख कर उसे चबाने या काटने की कोशिश करते हैं। इस वजह से बच्चो में इन्फेक्शन हो जाता हैं जो डायरिया का कारण बनता हैं।

Also, Read ओआरएस पाउडर के फायदे और नुकसान – जाने ओआरएस पाउडर बनाने की विधि

5. अन्य लक्षण

इसके साथ ही बच्चे में घबराहट जैसे लक्षण बालों का बार नोचना, नाखून से त्वचा का नोचना, मुंह में लार का भर जाना जैसी चीजें भी दिखाई दे सकती हैं। बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है यह तो आपने जान लिया हैं। आइये अब जानते हैं की इस स्थिति में पेरेंट्स को क्या करना चाहिए।

बच्चों के दांत जल्दी कैसे निकाले – दर्द से आराम के लिए क्या करें

दोस्तों छोटे बच्चे में दांत निकलने की जो प्रक्रिया हैं थोड़ी स्लो होती हैं ऐसे में बच्चे कुछ दिनों तक दर्द का सामना करते हैं। इस स्थिति में आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। ज्यादात्तर मामलों में पेरेंट्स छोटे बच्चे को अंग्रेजी दवा देने से बचते हैं। आप चाहे तो आयुर्वेदिक दवा बच्चो को दे सकते हैं। साथ ही अगर आप बच्चे के पैर में मालिश करेंगे तो बच्चो को अच्छा लगता हैं और उन्हें जल्दी नींद आ जाती हैं। बच्चे को इस स्थिति में ज्यादा मीठी चीजें खाने के लिए नहीं देना चाहिए। आइये जानते हैं की बच्चों के दांत जल्दी कैसे निकाले और दर्द में आराम दिलाने के लिए क्या करें।

Also, Read गर्भावस्था के दौरान सोते हुए इन 7 बातों का रखें ध्यान

1. शिशु को दे मालिश

शिशु के लिए मालिश दर्द से आराम दिलाने में मदद करता हैं। दरसल मालिश से ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होती हैं जिससे दर्द से आराम के साथ-साथ नींद भी जल्दी आती हैं। मालिश के लिए आप किसी नेचुरल आयल का उपयोग कर सकती हैं।

2. हल्का ठंडा दूध

आप चाहे तो माँ के दूध को निकालकर यूज़ हल्का ठंडा कर शिशु को पिला सकती हैं। ठंडा दूध शिशु के मसुढे के दर्द को कम करता हैं।

3. ठंडा टीथर

ठंडा टीथर भी बच्चे के दांत दर्द को कम कर सकता हैं। लेकिन ध्यान रहें की यह ज्यादा ठंडा न हो। आप चाहे तो इस मामलें में डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

4. सुजन बढ़ाने वाले आहार कम करें

6 महीने से ऊपर के बच्चे को लोग थोड़ा बहुत अनाज देना प्रारम्भ कर देते हैं। ऐसे में सुजन बढ़ाने वाले आहार से बच्चे को बचाना चाहिए। आप बच्चे को हरी शब्जियाँ बीना मसाले वाले, मख्खन इत्यादि दे सकते हैं।

Also, Read बच्चे के हाथ-पैर गर्म रहना क्या सामान्य हैं जानें

5. स्तन पान न रोके

माँ के दूध से बच्चे को हर रोग से लड़ने की क्षमता मिलती हैं। यह शरीर में एंटीबाडी का निर्माण करती हैं। जब बच्चे का इम्यून सिस्टम सही से काम करत है तो यह बच्चे को स्वस्थ रखता हैं। साथ ही आप सुबह सुबह बच्चे को धुप में थोड़ी देर जरुर खेलने दे। इससे उन्हें विटामिन डी मिलेगा।

Also, Read हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए – जाने कब करता हैं नुकसान

6. डॉक्टर से करें संपर्क

आम तौर पे बच्चो के दांत 6 महीने के बाद निकलना शुरू हो जाता हैं। अगर आपके बच्चे के दांत 10 महीने बाद भी नहीं निकल रहे हैं तो किसी चिकित्सक से संपर्क कर इसका इलाज करवा सकते हैं। मार्किट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं जो यह दावा करते है की इसके इस्तेमाल से दांत जल्दी निकलते हैं। लेकिन उन प्रोडक्ट्स का या दवाओं का इस्तेमाल बच्चे के सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं। इसलिए किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह बेहद आवश्यक हैं।

नोट: गंभीर लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर से तुरंत मिलें। कई बार दांत निकलने के दौरान गंभीर बुखार और डायरिया जैसी समस्याएँ सामने आती हैं। इसके लिए बच्चे को सही दवा देना आवश्यक हैं।

बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है इसके बारें में इस पोस्ट के माध्यम से विस्तार से बताया गया हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी। इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Also, Read किन परिस्थितियों में बच्चे को मां का दूध नहीं पिलाना चाहिए

Leave a Comment