प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान

Spread the love

प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान : हैलो दोस्तो स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर जहां हम आपको  हर बार कुछ नई जानकारी प्रदान करते है। और आज हम बात करने वाले है प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान के बारे। आजकल प्रोटीन पाउडर का प्रचनल दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। 

प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान
प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान

प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान : एक परिचय-

लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल अच्छी सेहत और  शरीर की फिटनेस के लिए बहुत ज्यादा करने लगे है। प्रोटिन पाउडर के बढ़ते मामलों में प्रोटिन पाउडर के फायदे और नुकसान से भी परिचित होना जरुरी होता है। हर उत्पाद का उपयोग सीमित मात्रा में करना ज्यादा जरुरी होता है। शरीर की मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटिन को काफी अच्छा माना जाता है। और सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा दूध में होती है। 

प्रोटिन पाउडर के फायदे बहुत ज्यादा होने के कारण इसका उपयोग भी बढ़ता जा रहा है। प्राक्रतिक आहार के बजाय प्रोटिन पाउडर से प्रोटीन की कमी जल्दी पूरी होती है। 

चलिए जानते है प्रोटिन पाउडर क्या होता है:

प्रोटिन पाउडर अलग अलग रूपों में बनाया जाता है। प्रोटिन पाउडर में चीनी, व्हे प्रोटिन, केसिन, कृत्रिम शुगर प्रोटिन आदि होते है। बाजार में उपलब्ध प्रोटिन पाउडर में लगभग दस से तीस ग्राम प्रोटिन पाया जाता है। 

प्रोटिन पाउडर के अच्छे लाभ क्या-क्या हो सकते है:

• मांसपेशियों को मजबूती देता है

प्रोटिन पाउडर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा जिम जाने वाले लोगो द्वारा किया जाता है। दरअसल जब लोग जिम में इतनी ज्यादा कसरत कर लेते है की उनकी मांशपेशिया थक जाती है। तब मांशपेशियो को मज़बूत करने के लिए प्रोटिन पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। प्रोटिन पाउडर मांसपेशियों के उत्तकों के पुनः निर्माण में मदद करता है। जिससे बॉडी की मांसपेशियां मज़बूत और सुदृढ़ होती है। 

Also, Read 2 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें । Sundarta

• मेटाब्लिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है

कसरत करने वाले व्यक्तियों को अपना मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करने की जरूरत होती है। जिसके लिए वे प्रोटिन शेक का इस्तेमाल करते है। कसरत करने वाले लोगो मे बॉडी फैट बर्न होता है। इसलिए रोज कसरत करने वाले लोग प्रोटिन शेक पीकर अपने मांस को को बढ़ाते है और मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग रखते है। 

• वेट को कंट्रोल करने में मदद करता है ( प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान )

प्रोटिन पाउडर मांशपेसियो को मज़बूत करने के अलावा वजन को कम करने में भी मदद करता है। जिम जाने वाले व्यक्ति अच्छी डाइट के साथ प्रोटिन शेक लेते है तो वजन को आसानी से मेंटेन कर पाते है। प्रोटिन पाचन शक्ति के कार्य को थोड़ा धीमा कर देता है जिसके कारण ज्यादा भूख नहीं लगती है। जिस से व्यक्ति बार- बार कुछ नहीं खा पाता और वजन कंट्रोल में रहता है। 

• कोलेस्ट्रोल कम करता है

प्रोटिन हमारे दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह बेड कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायता करता है। प्रोटिन पाउडर हाई ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करता है। जिस से दिल की सेहत अच्छी रहती है। दोस्तो “प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान में से प्रोटिन पाउडर के फायदे तो हमने जान लिए है अब बात करते है की प्रोटीन पाउडर से क्या क्या नुकसान हो सकता है। 

प्रोटीन पाउडर के नुकसान क्या-क्या हो सकते है

• पोषक तत्वों को असंतुलित करता है

प्रोटीन पाउडर में प्राकृतिक उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर, प्लांट प्रोटीन से ज्यादा प्रोटीन होता है। जो पोषक तत्वों की सरंचना को खराब कर सकता है और बॉडी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की सरंचना बिगड़ने लग जाती है। 

Also, Read 2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो – दिल खुश कर देगा

• चेहरे पर मुंहासे हो सकते है

प्रोटिन पाउडर पाचन क्रिया की गति को धीमा करता है। जिसके कारण पेट में भोजन देर से पचता है। कई शोध यह बताते है की ज्यादा प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे पर मुंहासे भी हो सकते है। 

• एलर्जी 

प्रोटिन पाउडर में कुछ कृत्रिम उत्पाद भी होते है। जिसके कारण यह हर व्यक्ति को यह खाने में पच पाए जरुरी नहीं। कुछ लोगो को यह एलर्जी की प्रतिक्रिया भी देता है। 

• इन्सुलिन का लेवल बढ़ा सकता है

प्रोटिन पाउडर में व्हे और मट्ठा प्रोटीन होता है जो कसरत करने के तुरंत बाद प्रोटीन पाउडर लेने से इन्सुलिन के लेवल को बढ़ा सकता है। 

यहाँ जाने प्रोटिन शेक के साइड इफैक्ट क्या हो सकते है

प्रोटिन पाउडर को पचाने में काफी एनर्जी और वक्त दोनो लगता है। कुछ लोगो की पाचन सकती इतनी मज़बूत नहीं होती की वो प्रोटीन शेक को पचा पाए। जिसके कारण उनको अपच, पेट फूलने और गैस बनने जैसी प्रोब्लम हो सकती है। 

Also, Read हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए – जाने कब करता हैं नुकसान

सही प्रोटीन पाउडर कैसे खरीदे

प्रोटीन पावडर खरीदते समय इसके लेबल को अच्छे से पढे और उस पर दिए गए उत्पादों की जांच करें। प्रोटीन पाउडर खरीदते वक्त उसमे प्रोटीन की मात्रा का ध्यान रखें। व्हे प्रोटीन तीन प्रकार का होता है सबसे पहला कंसंट्रेट प्रोटीन होता है जिसमे प्रोटीन की मात्रा 25 से 80 प्रतिशत तक पाई जाती है। इस प्रोटीन का उपयोग सबसे ज्यादा लोग करते है। दूसरा है आइसोलेट जिसमे 80 से 95 प्रतिशत प्रोटीन होता है। तीसरा है हिड्रोलाइज्ड प्रोटीन जिसमे 100 प्रतिशत प्रोटीन होता है। 

प्रोटीन पाउडर आजकल बाजार में डुप्लीकेट भी मिलने लगे है। इसलिए प्रोटीन पाउडर किसी भरोसेमंद स्टोर से ही लेबल की जांच करके खरीदे। 

इसके अलावा आप यह ध्यान में रखे की उसमे अभी प्रोडक्ट सीमित मात्रा में हो और प्रोटीन पाउडर मीठा ना हो और एनेफसिलयुक्त होना चाहिए। 

क्या महिलाएं प्रोटीन पाउडर ले सकती है

प्रोटिन की जरुरत सबको होती है। लेकिन हर एक के शरीर की बनावट और जरुरत अलग होती है। पुरुष के मुकाबले महिला को कितना प्रोटीन चाहिए यह उन्हे डॉक्टर से पता करके प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। बीना डॉक्टर की सलाह ले प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल नुकसान भी कर सकता है। 

इस आर्टिकल में आपने ” प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। एसी और जानकारी के लिए इस आर्टिकल को लाईक शेयर करके हमारा उत्साह बढ़ाए और बने रहिए आगे की कड़ी में हमारे साथ। धन्यवाद इस आर्टिकल पर आने के लिऐ। 

Also, Read बेटे होने के 4 लक्षण : लक्षणों से जाने गर्भ में पल रहे बच्चे के बारें में

FAQ 

Q. प्रोटीन पाउडर लेने का सही वक्त कौनसा है?

Ans: सुबह कसरत करने के कुछ देर बाद।

Q. प्रोटीन पाउडर लेना चाहिए या नहीं?

Ans: आप प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है लेकीन किसी भरोसेमंद पाउडर को ही चुने। 

Q. रात को प्रोटीन शेक ले सकते है क्या?

Ans: हां,सीमित मात्रा में।  इस से मसल्स की ग्रोथ होती है। 

Also, Read पशुपति व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं