पैदल चलने के 18 फायदे – फायदे हैरान कर देंगे आपको

Spread the love

पैदल चलने के 18 फायदे – फायदे हैरान कर देंगे आपको – योग और व्यायाम स्वस्थ रहने के लिए बेहद आवश्यक हैं। पैदल चलना एक बेहतरीन व्यायाम हैं। रोज पैदल चलने से कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं। हर मौसम में पैदल चलना फायदेमंद हैं। पैदल चलने से न सिर्फ आपका वजन नियंत्रित रहता हैं बल्कि कई अन्य शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं। अगर आप रोज सुबह-सुबह उठकर पानी पीने के बाद 1 घंटे तक साधारण चाल या तेज चाल से चलेंगे तो इससे आपके शरीर को अनेकों फायदे मिलेंगे। पैदल चलना कई बीमारियों का इलाज और बचाव हैं। जो लोग शारीरिक एक्टिविटी नहीं करते हैं उन्हें नियमित रूप से पैदल चलने वाला व्यायाम करना चाहिए।

पैदल चलने के 18 फायदे - फायदे हैरान कर देंगे आपको
पैदल चलने के 18 फायदे – फायदे हैरान कर देंगे आपको

रोजाना एक किलोमीटर सामान्य रफ्तार से चलना 200 कैलरी बर्न कर सकता हैं। चलने की स्पीड को बढ़ाकर कैलरी अधिक बर्न किया जा सकता हैं। जो लोग मोटापे के कारण परेशान रहते हैं उन्हें 5 से 6 km पर ऑवर की रफ्तार से चलना चाहिए। आइए विस्तार से पैदल चलने के 18 फायदे जानते हैं।

पैदल चलने के 18 फायदे – चलने के असीमित फायदे

फ्रेंड्स, पैदल टहलना, चलना और दौड़ना मांसपेशियों और हड्डियों के विकास और मजबूती को बढ़ावा देता हैं। ज्यादात्तर लोग फिट रहने के लिए सुबह-शाम वाक पर जाते हैं। लेकिन इसके अलावे भी पैदल चलने के सैकड़ो फायदे हैं। सीढियों पर या नीचे से ऊपर जाने वाले स्थान पर तेजी से 1 किलीमीटर का सफर करने से 400 कैलरी तक बर्न होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज 10000 कदम चलने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं की पैदल चलने के 18 फायदे क्या हैं।

पैदल चलने के 18 फायदे - चलने के असीमित फायदे
पैदल चलने के 18 फायदे – चलने के असीमित फायदे

जाने पैदल चलने के अद्भुत 18 फायदे

  1. हाल के अध्ययन के अनुसार पैदल चलने से अल्जाइमर का खतरा कम होता हैं।
  1. डिमेंशिया रोग से बचाव करता हैं
  2. ब्लड सर्कुलेशन तेज होता हैं। खराब रक्तप्रवाह होने पर मांशपेशियों में दर्द, हाथ-पैर में झुनझुनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  3. हृदय स्वास्थ्य को बनाएं रखने में मदद करता हैं
  1. हड्डियों मजबूत होती हैं और फ्रैक्चर जल्दी नहीं होता हैं। गठिया रोग में भी टहलना या पैदल चलना बहुत ही फायदेमंद हैं। यह हड्डियों की जोड़ पर चिकनाई उत्पन्न करता हैं।
  2. मूड स्विंग या तनाव की स्थिति को कम करता हैं दरसल पैदल चलने से एंडोर्फिन तेजी से निष्काषित होता हैं।
  3. सांस लेने सम्बंधित समस्यायों को दूर करता हैं।
  4. ब्लड फ्लो सही होने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता हैं
  5. हाल के शोध से पता चला हैं की रोजाना पैदल चलने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में अधिक समय तक जीते हैं।
  6. पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन फ़ास्ट और नियंत्रित रहता हैं
  7. ब्लड सर्कुलेशन सही होने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता हैं। तनाव की वजह से भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं। टहलने से तनाव को कम करने वाले एंडोर्फिंस का निर्माण तेज होता हैं।
  8. रोजाना सुबह-शाम चलना आपके बढ़ते वजन को तत्काल ही रोक देता हैं। लगातार इस व्यायाम को करते रहने से वजन तेजी से घटने लगता हैं। आप जितना दूर तेज चलेंगे उतनी ही अधिक कैलरी बर्न होती है।
  9. दौड़ने और चलने से शरीर फिट रहता ही हैं साथ ही आकर्षक शेप मिलता हैं
  10. ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए रोजाना जरुर टहले
  11. पैदल हरे शीत वाली घास पर चलने से आँखों की रौशनी बढती हैं।
  12. गैस और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। यह व्यायाम मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर पाचन क्रिया को तेज करता हैं।
  13. नींद न आने की समस्या से परेशान लोगों को राहत देती हैं।
  14. ब्लड फ्लो बढने से पुरे शरीर में ब्लड के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति सही तरीके से होती हैं। यह ब्रेन के कार्य करने की क्षमता को भी बढाता हैं।

यह भी पढ़ें Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips

पैदल चलने के नुकसान

दोस्तों, पैदल चलने के फायदे ही फायदे हैं हालांकि इसके कुछ नुकसान भी संभव हैं। अगर आप आवश्यकता से अधिक पैदल चलते हैं तो इससे आपके शरीर को निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं।

अगर आप जरूरत से ज्यादा पैदल चलते हैं तो इससे शरीर में पानी की भयंकर कमी हो सकती हैं। बिना पानी के अधिक समय तक टहलने दौड़ने या चलने से आप बेहोश भी हो सकते हैं। इसके अलावे अधिक पैदल चलते रहने से घुटनों के जॉइंट में दर्द की समस्या हो सकती हैं। कभी-कभी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण असहनीय दर्द का अनुभव भी हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पैदल चलने के 18 फायदे क्या हैं। पैदल चलना एक अच्छा व्यायाम हैं जो स्त्री-पुरुष, बच्चे-बूढ़े सभी को करना चाहिए। इस व्यायाम को करने से गैस की समस्या, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप ज्यादा वजनी हैं तो खान-पान के साथ-साथ रोज सुबह-शाम पैदल जरुर चलें। दरसल पैर की जिन उंगलियों पर चलने पर प्रेशर पड़ता हैं। नर्व से जुड़े होने के कारण यह आंखों के कामकाज को बेहतर करता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” पैदल चलने के 18 फायदे – फायदे हैरान कर देंगे आपको ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे

2 thoughts on “पैदल चलने के 18 फायदे – फायदे हैरान कर देंगे आपको”

Leave a Comment