लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है – एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं जाने

Spread the love

लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है – एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं जाने – आज के समय में हम कई तरह की बीमारियों से अक्सर परेशान रहते हैं। उल्टे सीधे भोजन और गलत लाइफस्टाइल हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। पेट दर्द की समस्या भी अक्सर हमारे गलत खान-पान की वजह से ही होती हैं। यह एक ऐसी समस्या जो आज के समय में ज्यादात्तर लोगों को परेशान करती रहती हैं। पेट में दर्द, जलन मरोड़ आदि के होने की पीछे कई वजहें हो सकती हैं।

लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है
लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है

कई बार पेट दर्द की समस्या कुछ गंभीर बीमारियों के भी संकेत हो सकते हैं। अत: समय रहते इसका उपचार किया जाना बेहद जरुरी हैं। जब व्यक्ति को पेट दर्द की समस्या होती हैं तो कुछ भी खाने पीने का मन नहीं करता हैं। कुछ लोगों को लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द और जलन होता हैं। आइए आपको बताते हैं की लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है इसके पीछे की मुख्य वजह क्या हो सकती हैं।

पेट दर्द का कारण

दोस्तों किसी भी प्रकार के पेट की दर्द की समस्या के पीछे फ़ूड पोईजनिंग, सामान्य से अधिक खा लेना, कब्ज, गैस आदि सामान्य कारण हैं। अगर पेट में खाना ठीक से नहीं पच पा रहा हैं तो इससे कब्ज और गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं जो पेट में दर्द और मरोड़ का कारण बनती हैं। इसके अलावे ज्यादा तीखा और तेल मसाले में बने भोजन का सेवन भी पेट में दर्द की समस्या को उत्पन्न करती हैं। एक्सपायर हुए खाद्य पदार्थ जो पैकेट में पैक्ड होते हैं जैसे ब्रेड, मिठाई आदि के सेवन से फ़ूड पोइजनिंग हो सकती हैं। इस स्थिति में आपके पेट में दर्द की समस्या के साथ-साथ तेज बुखार, उल्टी, लैट्रिन आदि होना आम हैं। पाचन तन्त्र की समस्या भी पेट दर्द का कारण बनता हैं।

Also, Read पेट में गैस बनना और इसके लक्षण और उपाय

पीरियड मिस होने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है

पीरियड मिस होना प्रेगनेंसी से जोड़कर देखा जाता हैं। यह प्रेगनेंसी के लक्षण हो सकते हैं। हालाँकि यह आवश्यक नहीं हैं की हर हमेशा यह प्रेगनेंसी की ही वजह से हो। पीरियड मिस होने के बाद पेट में दर्द का मुख्य कारण हैं शरीर में प्रोजेस्टेरोन के स्तर में तेजी बदलाव आना। जी हाँ पीरियड मिस होने के बाद शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर ऊपर चला जाता हैं जिससे दर्द की समस्या हो सकती हैं।

Also, Read प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है

खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है

खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है
खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है

दोस्तों खाना खाने के बाद पेट में दर्द का मुख्य कारण अधिक भोजन और ज्यादा तेल मसालों वाला भोजन, एक्सपायर हुए पैक्ड चीजों का सेवन और गलत फूड कॉम्बिनेशन हैं। इसके अलावे बीना चबाएं खाने को निगल जाना, पेट में इन्फेक्शन, एसिडिक फूड्स जैसे अधिक टमाटर और निम्बू का रस , गैस बनाने वाली खाद्य पदार्थों जैसे मुली, प्याज, चावल, मिठाई, पत्तागोभी का सेवन करने से खाना खाने के बाद पेट में दर्द हो सकता हैं।

कुछ रोगों में भी खाना खाने के बाद पेट में दर्द की समस्या हो सकती हैं। इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, अल्सर, पथरी, कब्ज जैसी बीमारी में भी दर्द की समस्या अक्सर देखी जाती हैं। गैस जैसी समस्या में आपको रोज 1 घंटे सुबह उठकर जरुर दौड़ लगानी चाहिए। यह समस्या को दूर करने में सहायता करती हैं। अगर आपको यह समस्या कई दिनों या महीनों से हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर उचित इलाज करवाएं।

यह भी पढ़े कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

लैट्रिन जाने के बाद जलन क्यों होती है

लैट्रिन जाने के बाद जलन का होना निम्नलिखित कारणों से हो सकती हैं।

  • फिशर रोग, भगंदर और बवासीर यानी पाइल्स में अक्सर जलन की समस्या देखि जाती हैं।
  • ज्यादा तेल मसालों और तीखा खाने से भी पेट के साथ-साथ मलद्वार में जलन होती हैं।
  • अधिक कब्ज रहने पर भी व्यक्ति को भयंकर जलन का सामना करना पड़ सकता हैं।

Also, Read बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय

पेशाब करने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है

पेशाब करने के बाद पेट में दर्द का मुख्य कारण मूत्र मार्ग में संक्रमण या सुजन हो सकता हैं। अगर यह पेशाब मार्ग में संक्रमण की वजह से हैं तो इसका इलाज बेहद जरुरी हैं। पेशाब करने के बाद पेट के नीचले हिस्से में ही ज्यादा दर्द होता हैं। यह जलन की समस्या यौन संचारित रोगों, शराब, कैफीन और ज्यादा अम्लीय पदार्थों के सेवन के चलते भी होती हैं। अगर आप इस समस्या से ज्यादा समय से परेशान हैं तो डॉक्टर से मिलना अनिवार्य हैं। महिलाओं के पेल्विक हिस्से में इस तरह के संक्रमण के कारण पेट में दर्द की समस्या ज्यादा देखी जाती हैं।

जलन की स्थिति या दर्द लगातार बने रहने पर डॉक्टर से जल्दी मिलें। डॉक्टर पेशाब की जांच कर समस्या का पता लगायेंगे। संक्रमण की स्थिति में एंटीबायोटिक्स और कुछ अन्य दवाओं की मदद से इलाज कर सकते हैं।

Also, Read प्रेगनेंसी में पेट में धक् धक् होना – 2 महीने की प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है के बारें में विस्तृत जानकरी दी हैं। इस जानकारी को अपने फॅमिली मेम्बर के साथ शेयर जरुर करें। भिन्न-भिन्न स्थितियों में पेट में दर्द का कारण भी अलग-अलग होता हैं। पेट में दर्द रहने पर हल्का भोजन ही करें। तेल मसालें, जंक फ़ूड, शराब, सिगरेट आदि दुरी बनायें अन्यथा आपकी समस्या और भी भयंकर रूप ले सकती हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है – एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं जाने की यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

Also, Read पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – विस्तार से जाने

2 thoughts on “लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है – एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं जाने”

Leave a Comment