थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी – गले में थूक अटकना -निगलने में कठिनाई घरेलू उपचार

Spread the love

थूक निगलने में परेशानी इन हिंदीगले में थूक अटकनानिगलने में कठिनाई घरेलू उपचार – कई लोगों को थूक निगलने में और खाना निगलने में परेशानी महसूस होती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, थूक निगलने में परेशानी का होना किसी गंभीर बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं। थूक निगलने में दर्द या गले में थूक अटकना सामान्य कारणों से भी हो सकता हैं। गले में कफ जमने के कारण या खांसी जैसी समस्या में थूक निगलने में परेशानी अक्सर होती हैं। ऐसा लगता हैं की आपके गले में कुछ फंसा हुआ हैं। दरसल यह बलगम के गले में चिपकने की वजह से होता हैं। परन्तु अगर आपको खांसी, सर्दी जैसी समस्या नहीं हैं तो यह किसी गम्भीर रोग के लक्षण भी हो सकते हैं। अत: ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से जरुर सलाह लेनी चाहिए।

थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी
थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी

दोस्तों थूक निगलने में परेशानी, थूक निगलने में दर्द या गले में थूक अटकना जैसी समस्या को डिस्फ़ेज़िया कहा जाता हैं। इस समस्या में अक्सर खाना खाने या पानी पीने या कंठ के नीचे उतारने में दिक्कत महूसस होती हैं। डिस्फ़ेज़िया का मतलब हैं खाने की नली में किसी प्रकार की समस्या का होना जैसे – नली का सिकुड़ जाना या नली में संक्रमण या कैंसर होना। जब किसी व्यक्ति को डिस्फ़ेज़िया होता हैं तो उसे पानी निगलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। डिस्फ़ेज़िया या गले के नली में ट्युमर होने पर डॉक्टर एंडोस्कोपी द्वारा यह पता लगाते हैं की समस्या का मूल कारण क्या हैं। हालाँकि डिस्फ़ेज़िया हमेशा खतरनाक नहीं होता हैं। थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी का यह पोस्ट पूरा पढकर इन लक्षणों के मूल कारण को जानें।

डिस्फ़ेज़िया होने के प्रमुख लक्षण इन हिंदी

  • पानी , खाना और थूक निगलने में परेशानी का होना
  • थूक निगलने में दर्द या खाना निगलते वक्त कठिनाई का महसूस होना
  • गले में थूक अटकना और असहज महसूस होना
  • खाना फंसने पर खांसी आना
  • आवाज में बदलाव के साथ-साथ गला बैठना
  • मुंह से पानी गिरते रहना
  • उल्टी जैसा महूसस होना
  • खाने के समय या निगलने के समय सांस लेने में परेशानी होना

Also, Read आधे सिर दर्द के घरेलू उपाय और दर्द के कारण जाने

थूक निगलने में दर्द – थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी

थूक निगलने में दर्द
थूक निगलने में दर्द

थूक निगलने में परेशानी और दर्द कई कारणों से हो सकती हैं। यह समस्या लसिका ग्रंथि में सुजन, डिस्फ़ेज़िया, गले की नली में संकुचन, फैरिंजाइटिस, गले में चोट, इन्फेक्शन, मुंह का कैंसर आदि कारणों से हो सकती हैं। ज्यादात्तर मामलों में यह घरेलू उपायों द्वारा ही ठीक हो जाती हैं। परन्तु अगर यह किसी बड़ी बीमारी के लक्षण हैं और समस्या में आराम नहीं मिलता हैं तो चिकित्सक की सलाह जरुर लेनी चाहिए। अगर यह समस्या सुजन की वजह से हैं तो नमक पानी से दिन में 2 बार गरारा करना समस्या में जल्द लाभ देता हैं। थूक निगलने में दर्द अधिक समय तक रहने पर डॉक्टर से जल्द से जल्द मिलें।

Also, Read Gale Me Dard Ho To Kya Kare In Hindi- गले में दर्द से तुरंत राहत

निगलने में कठिनाई घरेलू उपचार इन हिंदी

अगर आपको खाना, पानी या थूक निगलने में परेशानी हो रही हैं तो कुछ उपचार की मदद से इस समस्या में लाभ मिल सकता हैं। खाना निगलने में परेशानी होने पर आपको वैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए जिसे निगलने में परेशानी होती हैं। सूखे या बेहद कड़े चीजों जैसे अमरूद, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन कुछ समय के लिए बंद कर दें। अगर आपको निगलने में परेशानी सामान्य कारणों से हैं तो निम्नलिखित उपाय फायदेमंद हो सकती हैं।

अदरक

अदरक बैक्टीरियल इन्फेक्शन और सुजन में लाभदायक हैं। अदरक को उबालकर इसके गर्म पानी का सेवन करने से गले के दर्द, सुजन आदि में आराम मिलता हैं। इसके अलावे यह फंगल इन्फेक्शन में भी प्रभावी हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के कारण यह गले की सुजन को कम कर निगलने की परेशानी को दूर करता हैं।

यह भी पढ़े

 

हल्दी

हल्दी में भी सुजन को कम करने, एंटीट्यूमर और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करने वाले गुण मौजूद हैं। इसके लिए आपको हल्दी को किसी पात्र में पानी के साथ उबालना होगा। बचे हुए पानी से गलगला करें। आप दिन में 2 से 3 बार जरुर गलगला करें। इससे आपको जल्द लाभ मिलेगा।

Also, Read हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए – जाने कब करता हैं नुकसान

पानी निगलने में परेशानी या खाना निगलने में परेशानी क्यों होती है?

खाना निगलने में परेशानी का मुख्य कारण खाना नली में सुजन और संकुचन (डिस्फेजिया) हो सकता हैं। इसके अलावे लसिका ग्रंथि का सुजन या गले में चोट की वजह से भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इस स्थिति में लोगों को थूक निगलने में भी परेशानी हो सकती हैं।

निष्कर्ष

थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी के इस पोस्ट में मैंने आपको विस्तार से बताया हैं की किन कारणों से इस तरह की समस्या उत्पन्न होती हैं। पानी निगलने में परेशानी, थूक निगलने में दर्द जैसी समस्या अधिक समय तक रहना किसी बड़ी बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं। इसलिए समय पर इसका इलाज जरुरी हैं। ज्यादात्तर मामलों में यह समस्या स्वत: कुछ दिनों में ठीक हो जाती हैं।

दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना हैं की थूक निगलने में दर्द क्यों होता हैं और निगलने में कठिनाई के घरेलू उपचार क्या हैं। मुझे आशा हैं की थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी का यह टॉपिक आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। इस जानकारी को शेयर जरुर करें।

Also, Read लैट्रिन जाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है – एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं जाने

1 thought on “थूक निगलने में परेशानी इन हिंदी – गले में थूक अटकना -निगलने में कठिनाई घरेलू उपचार”

Leave a Comment