दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है ?/ क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है

Spread the love

दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है / क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है – हाइट का न बढ़ना युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं। हाइट हमारे पर्सनालिटी में चार-चाँद लगा देती हैं। जिन लोगों की हाइट समय पर नहीं बढती हैं वे चिंतित हो जाते हैं। कई ऐसे सेक्टर्स हैं जहाँ जॉब के लिए अच्छी हाइट का होना बेहद जरुरी हैं। अगर कोई व्यक्ति सेना में जाना चाहता हैं या फ़िल्मी दुनियां में इंटर करना चाहता हैं तो सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी हाइट बेहद आवश्यक हैं। आज हर फील्ड में कम्पटीशन बढ़ गया हैं। शादी-विवाह के मौके पर भी लोग अच्छी हाइट वाले व्यक्ति को ज्यादा महत्त्व देते हैं। अक्सर लोग हाइट से जुड़े प्रश्न करते हैं जैसे दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है या नहीं और क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है ? आदि।

दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है
दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है या नहीं

दोस्तों अच्छी हाइट के लिए आपको पौष्टिक तत्वों से युक्त खान-पान की जरूरत होती हैं। साथ ही शारीरिक गतिविधि जैसे खेल कूद आदि में सक्रीय रहना चाहिए। अगर आपकी हाइट नहीं बढ़ रही हैं तो इसके पीछे अनुवांशिक कारण के साथ-साथ गलत खान-पान हो सकता हैं। हाइट का बढ़ना एक निश्चित उम्र के बाद रुक जाती हैं। सामान्यत: हाइट 17 वर्ष की उम्र के बाद नहीं बढती हैं। अत: आपको इस उम्र के पहले ही हाइट बढ़ाने के लिए प्रयत्न करना चाहिए।

दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है या नहीं

दाढ़ी आने का हाइट से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं हैं। कुछ लोगों के मन में यह भ्रम रहता हैं की दाढ़ी के आने के बाद हाइट का बढ़ना रुक जाता हैं। हालाँकि यह एक मिथ से ज्यादा कुछ नहीं हैं। अगर आपकी दाढ़ी 14 वर्ष की उम्र में भी बाहर आ गयी हैं तो आप निश्चिंत रहें। आपकी हाइट दाढ़ी के आ जाने से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होने वाली हैं। सामान्यत: हाइट का बढ़ना 17 वर्ष तक जारी रहता हैं हालाँकि कुछ मामलों में 20 वर्ष की उम्र तक भी हाइट बढ़ सकती हैं।

दाढ़ी का आना शरीर में हो रहे लगातार हार्मोनल चेंजेज को दर्शाता हैं। एक उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन होरमोंस अधिक सक्रीय हो जाते हैं जिससे शरीर के अंगों में तेजी से बालों का ग्रोथ देखने को मिलता हैं। शरीर के अंगों का विकास भी तेजी से होने लगता हैं लेकिन यह आपकी हाइट को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं कर सकता हैं।

Also, Read इस्नोफीलिया में कौन सा फल खाना चाहिए – पूरी जानकारी क्या खाना सही हैं विस्तार से जाने

क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है

कुछ लोग यह भी प्रश्न करते हैं की क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है । यह सवाल बहुत फनी हैं। शादी का हाइट से भला क्या सबंध हो सकता हैं। ज्यादात्तर शादियाँ 20 वर्ष की उम्र के बाद ही होती हैं। लड़के हो या लड़की सभी की हाइट ज्यादा से ज्यादा 17 से 18 वर्ष की उम्र तक ही बढ़ सकती हैं। उसके बाद हाइट का बढ़ना असंभव सा हो जाता हैं। परन्तु अगर कोई व्यक्ति कम उम्र में शादी करता हैं तो निश्चित ही औरों की ही तरह उसकी हाइट 17 से 18 वर्ष की उम्र तक बढ़ेगी।

Also, Read जल्दी शादी होने के लक्षण / चट मंगनी पट विवाह के उपाय

लटकने से कितने दिन में हाइट बढ़ती है?

लटकने से कितने दिन में हाइट बढ़ती है?
लटकने से कितने दिन में हाइट बढ़ती है?

हाइट का बढ़ना या न बढ़ना अनुवांशिक और खान-पान पर निर्भर करता हैं। अगर आपके माता-पिता लम्बे हैं तो ज्यादा चांस हैं की आप भी लम्बे होंगे। विज्ञानं कहता हैं लटकने से शरीर के विकास में मदद मिल सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार 9 से 12 साल तक के बच्चे अगर प्रतिदिन लटकने वाले खेल खेलते हैं तो इससे उनकी लम्बाई में फायदा दिख सकता हैं। लटकने से कितने दिन में हाइट बढ़ती है? यह कहना मुश्किल हैं क्योकिं हाइट सिर्फ लटकने से नहीं बढती हैं। हाइट बढ़ाने के लिए आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। अगर आपका खान-पान सही हैं तो लटकने से 90 दिनों में फायदा दिखना शुरू हो सकता हैं।

Also, Read किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है

हाइट बढ़ाने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए

हाइट को तेजी से बढ़ाने के लिए खान-पान पर हर व्यक्ति को ध्यान देना चाहिए। माता-पिता का यह कर्तव्य हैं की बच्चो पौष्टिक भोजन दें। हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दूध, दाल, पनीर आदि जरुर देना चाहिए। हाइट बढ़ाने में कैल्शियम, मिनिरल, विटामिन D, विटामिन A, विटामिन-ई आदि का प्रमुख योगदान होता हैं। अत : बच्चों को बादाम, दूध, मक्खन, ब्रोकली, ताजी शब्जियाँ, गाजर, सोयाबीन, मूंगफली, केला, कद्दू, बीज वाली शब्जियाँ, सेम, पालक, शकरकंद, अंडा, सौल्मन मछली, बेरीज आदि जरुर दें। इन सभी चीजों के सेवन शरीर और शरीर की हड्डियों का विकास तेजी से होगा और हाइट भी बढ़ेगी।

Also, Read सबसे ज्यादा विटामिन डी किसमें होता है (Sabse Jyada Vitamin D Kisme Hota Hai)

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है या नहीं और क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है ?। दोस्तों हाइट अगर समय पर न बढ़ें तो बाद में काफी परेशानी होती हैं। हाइट न बढ़ने के पीछे मुख्य रूप से अनुवांशिक कारण ही जिम्मेदार होते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं की अगर माता-पिता बचपन से ही बच्चों की हाइट पर नजर रखें और बढ़ाने की कोशिश करें तो हाइट जरुर बढती हैं। इसलिए माता-पिता को बच्चो के लिए पौष्टिक भोजन का इन्तेजाम करना चाहिए। बच्चों को जंक फ़ूड या बाहरी चीजों से दूर रखने की यथासंभव कोशिश करें।

मुझे आशा हैं की आपको आज की पोस्ट दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है / क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है की जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को युवाओं और माता-पिता के साथ whatsapp पर शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

Also, Read हाइट बढ़ाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए – खाएं ये चीजें.. तेजी से बढ़ेगी हाइट

1 thought on “दाढ़ी आने के बाद हाइट बढ़ती है ?/ क्या शादी के बाद हाइट बढ़ती है”

Leave a Comment