सपने में खुद को दुखी देखना / सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना

Spread the love

सपने में खुद को दुखी देखना / सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना – सपने हर किसी को आते हैं। किसी-किसी व्यक्ति को रोजाना एक जैसे स्वप्न दिखाई देते हैं। हर एक सपने का एक यूनिक मतलब होता हैं। कुछ सपने इतने अजीब होते हैं की व्यक्ति की नींद अचानक से खुल जाती हैं। सपने में खुद को अलग-अलग एक्सप्रेशन देते देखने का अर्थ भी अलग-अलग होता हैं। सपने में खुद को देखना आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता हैं। दरसल सपने में खुद को दौड़ते, हँसते और छिपते हुए देखना अलग-अलग इशारे करते हैं। इन सभी सपनों का कनेक्शन आपके रियल लाइफ के भविष्य और वर्तमान से होता हैं। सपने में खुद को दुखी देखना और सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना कैसा होता हैं आइए विस्तार से जानते हैं।

सपने में खुद को दुखी देखना
सपने में खुद को दुखी देखना

कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसका मतलब समझ पाना मुश्किल लगता हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने एक नए उम्मीद की तरह हैं। यह आपको उन परिस्थितियों से सावधान करने की कोशिश करता हैं जिसके होने के चांसेज प्रबल हैं। आप भी मौजूदा परिस्थितियों को समझते हुए स्थिति को बिगड़ने से पहले नियंत्रित कर सकते हैं। परन्तु इसके लिए सपनों के इशारों को समझना पड़ेगा। आइए जानते हैं की सपने में खुद को दुखी देखना और सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना क्या संकेत देता हैं।

सपने में खुद को दुखी देखना

कभी-कभी व्यक्ति स्वयं को सपने में दुखी अवस्था में पाता हैं। खुद को किसी कारण वश रोते देखना तो अच्छा माना जाता हैं लेकिन दुखी, शांत और परेशान अवस्था में देखना अशुभ माना जाता हैं। सपने में खुद को दुखी देखना संकेत देता हैं की आने वाला समय आपके जीवन लक्ष्य के रास्ते में कई बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। ऐसी समस्याएं जन्म ले सकती हैं जिसके लिए आप वर्तमान में तैयार नहीं हैं। मुसीबतों का पहाड़ आपके जीवन को आर्थिक और मानसिक क्षति दे सकता हैं। अत: सावधानी पूर्वक मौजूदा स्थितियों की समीक्षा कर खुद को सेफ रखने की कोशिश करें। ऐसे सपने किसी दुर्घटना और व्यापार में जबर्दस्त हानि की ओर इंगित करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने दिमाग को शांत रखकर सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें सपने में बारिश का पानी भरा हुआ देखना / सपने में रोड पर पानी देखना

सपने में खुद को बच्चा होते हुए देखना

फ्रेंड्स, सपने में खुद को बच्चा होते हुए देखना बेहद शुभ माना जाता हैं। आपकी बेरंग दुनियां में किसी जल्द ही रंग ही रंग होंगे। अर्थात किस्मत के द्वार खुलने वाले हैं। एक नयी उम्मीद का जन्म होने वाला हैं। सुस्त पड़े व्यापार में अचानक ग्रोथ देखने को मिलेगा। आपके उन सपनों को पंख मिलने वाले हैं जिसके लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सीधे अर्थों में कहे तो यह सपना आर्थिक लाभ की प्रबल सम्भावना को दर्शाता हैं।

यह भी पढ़ें सपने में काला सांप को काटते हुए देखना शुभ या अशुभ / सपने में दो सांप को देखना

सपने में खुद को खुश देखना

दोस्तों, सपने में खुद को खुश देखना शुभ और मंगलकारी होता हैं। युवाओं द्वारा इस सपने को देखें जाने का अर्थ हैं की उन्हें जल्द ही एक ऐसा मित्र मिलेगा जो जीवन के अंतिम क्षण तक आपका साथ देगा। यह सपना कार्यक्षेत्र में सफलता और किसी बड़ी खुशखबरी मिलने की ओर इशारा करता हैं। इस सपने का कनेक्शन व्यापार और जीवनसाथी से हैं। सपने में मुस्कुराना, हंसना और खुश होना दर्शाता हैं की आपका आत्मबल पत्थर की भांति कठोर हैं। आप भविष्य में बुरी से बुरी परिस्थितियों का भी डटकर मुकाबला कर विजयी होंगे। अगर शादी-शुदा लोगों इस तरह के सपने आते हैं तो समझ लीजिये की पार्टनर जीवन के अंतिम क्षण तक आपके चेहरे पर मुस्कान बनाएं रखने की हर संभव कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना

सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना
सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना

खुद को सपने में दौड़ते हुए देखना आपके परिश्रम को दर्शाता हैं। अगर आप खेल-कूद जैसे गतिविधियों में शामिल हैं तो ऐसे सपनों का आना सामान्य हैं। परन्तु अगर कोई ऐसा व्यक्ति इस सपने को देखता हैं जो ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं तो स्वप्न शास्त्र कहता हैं की यह सपना वर्तमान समय में चल रही समस्यायों से सम्बंधित हैं। इसका अर्थ हैं की आप अपने आलसी प्रवृति के कारण समस्यायों का सामना करने के बजाय उससे दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आवश्यक हैं की आप उन प्रश्नों के उत्तर ढूंढे जिसके द्वारा आपकी समस्यायों का समाधान निकल सकता हैं।

यह भी पढ़ें सपने में बारिश का पानी भरा हुआ देखना / सपने में रोड पर पानी देखना

सपने में खुद को छिपते देखना

सपने में खुद को छिपते देखना किसी अपराध या ग्लानी भाव के कारण आते हैं। यह सपना आपको बताना चाहती हैं की अब भी समय शेष हैं। आपको अपने द्वारा हुए अपराध का पश्चताप करना चाहिए। यह सपना एक चेतावनी हैं जो संकेत देता हैं की आपके द्वारा जाने-अनजाने में जो गलतियां हुई हैं उसे सुधारने का समय आ गया हैं। किये गए अपराध के लिए ईश्वर से क्षमा मांग कर जीवन अच्छे कर्म करें।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में खुद को दुखी देखना / सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना क्या संकेत देता हैं। सपने आपके द्वारा की जाने वाली हर एक्टिविटी आपके भविष्य और वर्तमान जीवन को दिखाने का प्रयत्न करता हैं। सपने में खुद को छिपते देखना और दौड़ते हुए देखना अशुभ सपना माना जाता हैं। कुछ सपने डरावने और भयंकर होते हैं लेकिन यह जरुरी नहीं हैं की हर डरावना सपना हमेशा अशुभ ही हो।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में खुद को दुखी देखना / सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में जल प्रलय देखना और खुद को पानी में नाव चलाते हुए देखना क्या संकेत देता हैं जाने

1 thought on “सपने में खुद को दुखी देखना / सपने में खुद को दौड़ते हुए देखना”

Leave a Comment