मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है :- अगर आप यह प्रश्न ” मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है ” कर रहे है तो इसका साफ़ मतलब है की आप दोनों का रिश्ता बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा हैं। लड़कों के मन में यह सवाल तब उठता है जब उनकी गर्लफ्रेंड छोटी-छोटी बातों पर हमेशा ब्रेकअप की धमकी देना शुरू कर देती हैं। इसके अलावे कई बार लड़कों को यह गलतफहमी भी हो जाती है की उसकी गर्लफ्रेंड उससे नफरत करती हैं।

जी हां, गर्लफ्रेंड का गुस्सैल रवैया और आपसे दुरी बनाना इस गलतफहमी को जन्म दे सकती हैं। गर्लफ्रेंड का आपसे दुरी बनाना और बदलता नेचर किसी और वजह से भी हो सकती हैं। अगर आपको ऐसा लगता है की आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नफरत करती है तो नि:संदेह कमियां दोनों तरफ होंगी। मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है , इस सवाल का जवाब विस्तार से नीचे दिया गया हैं।
ज्यादात्तर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के खराब व्यवहार और हावभाव को देखकर ही मन को नकारात्मक सवालों से भर लेते हैं। जबकि गर्लफ्रेंड के खराब व्यवहार और गुस्से की वजह आप स्वयं भी हो सकते हैं। यह जरुरी नहीं की गर्लफ्रेंड के बदलते व्यवहार की वजह आपमें इंटरेस्ट का खत्म होना ही हो। कई बार आपकी गर्लफ्रेंड आपको सुधारने के लिए भी आप पर गुस्सा करती हैं। अगर आप 100% स्योर है की आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नफरत करती है तो इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं :-
मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है – 6 मुख्य कारण
जब रिलेशनशिप में लड़की हमेशा अपने बॉयफ्रेंड से लड़ती-झगड़ती रहती है तो ऐसे में वह हर वक़्त यही सोचता रहता है की मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है ?। प्रेम में अक्सर नफरत की वजह उम्मीदों का टूटना, विश्वास की कमी, इग्नोर करना, खराब व्यवहार और गलतफहमियां ही होती हैं। गर्लफ्रेंड का आपसे नफरत करने की अन्य कई वजहें भी हो सकती हैं। अगर कपल्स के बीच सच्चा प्रेम नहीं है तो रिश्ते में तनाव, इर्ष्या, जलन और असुरक्षा के भाव स्वत: ही जन्म ले लेते हैं। जबकि कपल्स के बीच ऐसी भावनाएं रिश्ते को कमजोर करती हैं।

यही वजह है की कपल्स को एक दुसरे से धीरे-धीरे नफरत होने लगती हैं। प्रेम में ऐसे हीन भावनाओं का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कई बार गलतफहमियों की वजह से भी लड़की को आपसे नफरत हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में उसके शक और गलतफहमी को दूर करना बेहद जरुरी हो जाता हैं। चाहे वजह जो भी हो गर्लफ्रेंड से शांति से बातकर वजह जानने का प्रयास करें। अगर आपसे कोई छोटी-बड़ी गलती हुई है तो उसी वक्त उससे माफ़ी मांग कर गले से लगा लें। आपके सवाल ” मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है ” का जवाब विस्तारपूर्वक नीचे दिया गया हैं :-
1. गर्लफ्रेंड की नफरत की वजह विश्वासघात हो सकती है
गर्लफ्रेंड का आपसे नफरत करने की सबसे बड़ी वजह विश्वासघात हो सकता हैं। किसी भी रिश्ते की नीव विश्वास ही होती हैं। अगर रिश्ते में विश्वास नहीं तो प्रेम का होना भी संभव नहीं हैं। अगर आपने अपनी गर्लफ्रेंड का विश्वास तोड़ा है तो वह आपसे भला प्रेम कैसे कर सकती हैं। वादे करके न निभाना, बार-बार झूठ बोलना, गर्लफ्रेंड के अलावे किसी और लड़की से भी बात करना आदि विश्वास पर जोरदार आधात करने के समान ही हैं। कोई भी लड़की उस लड़के से प्रेम नहीं कर सकती है जो उसे हमेशा धोखे में रखें। ऐसे में जब लड़की को यह पता चलता है की लड़का धोखा दे रहा है तब उसका व्यवहार उसके प्रति बिल्कुल बदल जाता हैं।
यह भी पढ़ें प्यार कैसे करते हैं – प्यार क्या होता है जानकर हैरान हो जायेंगे
2. नफरत की वजह खराब व्यवहार भी संभव है
मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है , इस सवाल का जवाब भला आपसे बेहतर कौन जा न सकता हैं। जिनसे हम प्रेम करते है उनसे भी उम्मीद करते है की वह भी हमें प्रेम दें। गर्लफ्रेंड से खराब व्यवहार जैसे : सम्मान न देना, गाली देना, नीचा दिखाना, बिना गलती दोष देना, नियंत्रित करने की कोशिश करना, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना, कमियां निकालना, दूसरी लड़कियों से तुलना करना आदि भी नफरत की वजह बन सकती हैं। इसलिए अगर आप गर्लफ्रेंड का प्रेम चाहते है तो उसके साथ अच्छे से पेश आएं।
यह भी पढ़ें एकतरफा प्यार में क्या करना चाहिए
3. बुरी आदतें नफरत की वजह बन सकती है
बुरी आदतें कई तरह की हो सकती हैं जैसे जुआ खेलना, शराब पीना, नशे में डूबे रहना, दुसरे लड़कियों के साथ गुलछर्रे उड़ाना, देर रत तक दोस्तों के साथ मस्ती करना आदि। ऐसा कभी-कभार हो तो गर्लफ्रेंड माफ़ भी कर सकती हैं। लेकिन जब गर्लफ्रेंड के लाख समझाने के बावजूद आप सुधरते नहीं है तो उसे आपसे नफरत होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में उसका आपसे बात करने का तरीका और व्यवहार सबकुछ बदल जाता हैं। ऐसे में कपल्स एक दुसरे से रोज-रोज लड़ने झगड़ने लगते हैं। एक समय के बाद लड़की को आपसे नफरत सी हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें ब्रेकअप के बाद खोया हुआ प्यार कैसे पाए – दुनियां का सबसे प्रभावकारी उपाय
4. गर्लफ्रेंड नफरत करती है जब आप जिम्मेदारियों से भागते है
एक दुसरे से सच्चे प्यार के बावजूद जब अचानक से लड़की का व्यवहार बदल जाता है तब मन में यह सवाल आना लाजमी है की मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है ?।लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं जो जिम्मेदारियों से भागते हैं। अगर शादी के पहले ही bf अपनी जिम्मदारियों से भागता है तो भला उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने का सपना कैसे देख सकती हैं। बॉयफ्रेंड का कर्तव्य है की वह अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतों को अपनी जरूरत समझकर पूरा करें।
हर बॉयफ्रेंड की जिम्मेदारी है की वह अपने गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करे, उसकी जरूरतें पूरी करें , भावनात्मक सहयोग, सुरक्षा, समर्थन और सम्मान दें। जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभा नहीं पाते है तो उसे आपसे नफरत हो सकती है जो ब्रेकअप की वजह बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें सच्चे प्यार की पहचान क्या है? – 6 सबसे बड़ी पहचान
5. नाजायज संबंध या धोखा गर्लफ्रेंड की नफरत की वजह हो सकती है
नाजायज संबंध या धोखा रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं। किसी भी रिश्ते की डोर विश्वास नाम के धागे बंधी होती हैं। सच्चे प्यार में कपल्स को एक दुसरे के प्रति ईमानदार और वफादार होना बेहद जरुरी हैं। कुछ लड़के एक साथ कई लड़कियों को डेट करते हैं। जब लड़की को पता चलता है लड़का उसे धोखा दे रहा है तब वह गुस्से में ब्रेकअप कर लेती हैं। ब्रेकअप के बाद अक्सर कपल्स एक दुसरे से नफरत करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें Apne Pyar Ko Kaise Paye : प्यार पाने के आसान तरीके
6. नाराजगी
छोटी-मोटी नाराजगी नफरत करने की वजह बने यह आवश्यक नहीं हैं। लेकिन कई बार धोखे, शक, लड़ाई-झगड़े, खराब व्यवहार और पार्टनर को पर्याप्त समय न देने की वजह से भी गर्लफ्रेंड इतनी नाराज हो जाती है की उसे आपसे नफरत हो सकती हैं। हर लड़की चाहती है उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करें। जब लड़का हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड को इग्नोर करता है तब लड़की को शक होने लगता हैं। नाराजगी जब अधीक बढ़ जाती है तो नफरत और गुस्सा होना स्वाभाविक हैं।
यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे
7. भावनात्मक दुरी नफरत की बड़ी वजह हो सकती है
भावनात्मक दुरी रिश्ते को बर्बाद कर देता हैं। जिस रिश्ते में प्यार, स्नेह, विश्वास, करुणा, दया जैसी भावना न हो वहां दूरियां आ ही जाती हैं। मान लीजिए की आपकी गर्लफ्रेंड किसी वजह से बेहद दुखी हैं। ऐसी स्थिति में उसे भावनात्मक सहारे की जरूरत होगी। अगर आप उसके दुःख को अपना दुःख न समझकर उसे इग्नोर करते है तो वह आपसे नफरत नहीं करेगी तो और क्या करेगी।
बातचीत न करना, इग्नोर करना, करुणा, दया, सहयोग, संचार और संवेदनशीलता की कमी भावनात्मक दुरी को बढ़ाते हैं। अगर आप भी सिर्फ स्वयं में ही रहते है और गर्लफ्रेंड को सिर्फ टाइमपास समझते है तो एक न एक दिन वह आपसे नफरत करने लगेगी।
यह भी पढ़ें जान लो – पति का प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए
8. समय की कमी
रिलेशनशिप में एक दुसरे को पर्याप्त समय देना बहुत ही जरुरी होता हैं। अपने पार्टनर को समय न देना दर्शाता है की आप उनकी फ़िक्र नहीं करते हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड खुद को असुरक्षित, अकेली और भावनात्मक जुडाव की कमी महसूस कर सकती हैं। उसे लग सकता है की आप सिर्फ और सिर्फ टाइमपास करने के लिए उसके साथ हैं। रिश्ते में समय न देना शक और गलतफहमी को भी जन्म देती हैं। वह ऐसा भी सोच सकती है की आपकी लाइफ में कोई और लड़की भी हैं। मुझे यकीन है की आपके सवाल ” मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है ” का जवाब आपको मिल गया होगा।
ऐसा एक दो दिन हो तो चलता हैं लेकिन बार बार ऐसा होना रिश्ते को कमजोर कर सकता हैं। एक ऐसा लड़का जो लड़की की भावनाओं, जरूरतों, इच्छाओं का सम्मान न करे और समय निकालकर साथ न दें वह नफरत के ही लायक होता हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां तुरंत ही ब्रेकअप कर दूर होने की कोशिश करती हैं।
यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण
निष्कर्ष – मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है
आज की इस पोस्ट में मैंने आपके सवाल ” मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है ” का विस्तारपूर्वक जवाब दिया हैं। गर्लफ्रेंड का आपसे नफरत करने की सैकड़ों वजहें होने की संभावना हो सकती हैं। लेकिन आमतौर पर लड़कियां मुख्यत: उन लड़कों से नफरत करती है जो रिलेशनशिप में ईमानदार नहीं होते हैं। जी हाँ, अगर आप एक साथ कई लड़कियों को डेट कर रहे है तो यकीन मानिये आपकी गर्लफ्रेंड को जब सच्चाई पता चलेगी वह आपसे नफरत करने लगेगी। इसके अलावे भावनात्मक दुरी, समय की कमी, बड़ी नाराजगी, नाजायज संबंध, धोखा, बुरी आदतें या लत और खराब व्यवहार आदि भी नफरत की वजह बन सकती हैं।
मुझे उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे नफरत क्यों करती है – कारण जिससे शायद आप है अनजान ” पसंद आयी होगी। इस खास जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान